3.5 लाख साधु-संतों को पूरे भारत में भेजेगी VHP, पप्पू यादव और विपक्ष के खिलाफ अभियान की तैयारी | ACTPnews

3.5 लाख साधु-संतों को पूरे भारत में भेजेगी VHP, पप्पू यादव और विपक्ष के खिलाफ अभियान की तैयारी


विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने फैसला किया है कि वह पूरे भारतवर्ष में लगभग साढे़ तीन लाख गांव में साधु-संतों को भेजेगी। इस कदम का मकसद है कि लोकसभा परिसर में जिस तरीके से सांसद पप्पू यादव नकली साधु बनकर प्रदर्शन कर रहे हैं और समाजवादी के पार्टी के नेता जिस तरीके से संसद भवन के परिसर में प्रदर्शन कर रहे हैं, उसके खिलाफ गांव-गांव में साधु-संत जाएंगे और लोगों को इन नेताओं की असलियत बताएंगे। VHP के साधु संत लोगों को बताएंगे कि किस तरीके से ये नेता साधु-संतों को, भगवा को बदनाम कर रहे हैं। विश्व हिंदू परिषद के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं विदर्भ के महामंत्री हेमंत जांबेकर ने  जानकारी दी है कि विदर्भ में लगभग 3500 गांवों तक साधु-संत पहुंचेंगे।

‘भगवा और साधु-संतों को बदनाम किया जा रहा’

विश्व हिंदू परिषद के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं विदर्भ के महामंत्री हेमंत जांबेकर ने कहा कि “जिस तरीके से यह प्रदर्शन किया जा रहा है, वह निंदनीय बात है। जो मंदिर बनने नहीं देना चाहते थे, वह लोग साधु-संतों के भेष में इस तरीके का बर्ताव कर रहे हैं। वे संतों का भेष अपना कर हिंदू समाज को गुमराह कर रहे हैं और इसका विश्व हिंदू परिषद निषेध करता है। विश्व हिंदू परिषद की स्थापना जन्माष्टमी के दिन हुई थी। इस पखवाड़े में इन नेताओं विश्व हिंदू परिषद को विषय दे दिया है। अब हर गांव में जाकर इनके करतूतों का उजागर करेंगे कि ये किस तरीके से भगवा और साधु-संतों को बदनाम कर रहे हैं।” आपको बता दें कि सांसद पप्पू यादव ने संसद परिसर में साधु के भेष में प्रदर्शन किया था। इस पर काफी विवाद देखने को मिला था।

पूरे भारत की सेवा बस्तियों में साधु-संत जाएंगे

विश्व हिंदू परिषद के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं विदर्भ के महामंत्री हेमंत जांबेकर ने कहा कि “सभी साधु-संतों से बात हो गई है और सभी यही बताएंगे कि जो ढोंगी साधु है वे भगवा पहनकर किस तरीके से हिंदू समाज को बदनाम कर रहे हैं।  उनकी पोल खोलेंगे कि यह सब बातें चुनाव की दृष्टि से की जा रही है। विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता साधु-संतों को लेकर सेवा बस्तियों में जाएंगे। नागपुर का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि नागपुर में 400 सेवा बस्ती है। यहां पर भी विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता साधु संतों को लेकर जाएंगे, पूरे भारतवर्ष की सेवा बस्तियों में भी साधु-संत जाएंगे। हेमंत जांबेकर ने कहा कि बंगाल का उदाहरण यह नेता भूल गए हैं। साधु-संतों ने ममता बनर्जी को उखाड़ फेंका। साधु-संतों ने समाज का जागरण किया था और वही साधु-संत पूरे भारतवर्ष में इन नेताओं को उनकी जगह दिखाकर रहेंगे।”

ये भी पढ़ें- अयोध्या में चढ़ावा चोरी का मामला सामने आने के बाद आज पहली बार संतों की VHP-RSS के साथ बैठक, जानें क्या है मुख्य एजेंडा

पश्चिम बंगाल में कैसे एकजुट हुए हिंदू मतदाता? VHP के नेता हेमंत जांबेकर ने बताई एक-एक बात

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports