भाजपा आज कर सकती है देशभर में प्रदर्शन, कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी | ACTPnews

भाजपा आज कर सकती है देशभर में प्रदर्शन, कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी


NEET पेपर लीक के मुद्दे पर विपक्ष आज फिर संसद से लेकर सड़क तक हंगामा कर सकता है। कांग्रेस शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी हुई है। बीते दिन लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी के आवास के बाहर धरना दिया था। जहां से उन्हें हिरासत में लिया और कुछ समय बाद छोड़ दिया। वहीं, सरकार ने कहा है कि वह संसद में NEET पेपर लीक पर चर्चा के लिए तैयार है। दूसरी ओर ये भी खबर सामने आई है कि बुधवार को भाजपा आज देशभर में प्रदर्शन कर सकती है। भाजपा, कांग्रेस दफ्तरों का घेराव कर सकती है। आइए जानते हैं इस बारे में क्या जानकारी सामने आई है।

कांग्रेस दफ्तर के घेराव की तैयारी

सामने आई जानकारी के अनुसार, बीजेपी आज देशभर में प्रदेश कांग्रेस दफ़्तर का घेराव कर सकती है। बीजेपी का कहना है कि राहुल गांधी ने दुर्भावनापूर्ण मंशा के साथ पीएम आवास के सामने धरना प्रदर्शन कर हंगामा किया। कांग्रेस की ओर से देश के प्रधानमंत्री की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने की कोशिश की गई। भाजपा ने कहा है कि  गंभीर खतरे में डालने की कांग्रेस की प्रवृत्ति रही है। कांग्रेस राजनीतिक विरोधियों के घर के बाहर विरोध प्रदर्शन करने जैसी निंदनीय परंपरा को बढ़ावा दे रही। बीजेपी इसी के विरोध में देशभर में कांग्रेस दफ़्तर के सामने विरोध प्रदर्शन कर सकती है।

पेपर लीक पर संसद के दोनों सदनों में चर्चा की मांग को धरना शुरू करने वाले राहुल गांधी पर सरकार लगातार डिमांड बदलने का आरोप लगा रही है। राहुल गांधी ने अब धर्मेन्द्र प्रधान और अमित शाह के इस्तीफे की मांग की है तो वहीं धर्मेन्द्र प्रधान ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कांग्रेस पर छात्रों के राजनीतिक इस्तेमाल का आरोप लगाया है। वहीं, जंतर मंतर पर जारी प्रोटेस्ट में अब विपक्षी दलों के नेताओं ने अपनी हाजिरी लगानी शुरू कर दी है। दिन में अरविंद केजरीवाल पहुंचे थे तो वहीं, रात को उद्धव ठाकरे ने जंतर-मंतर पर पहुंचकर आंदोलन को अपना समर्थन दिया। इस राहुल गांधी पूरे प्रोटेस्ट में सबसे एक्टिव हो गये हैं।

सोनम वांगचुक से मिले केंद्रीय मंत्री

वहीं, सरकार ने भी देर रात बाचीत की पहल करके बाज़ी पलटने की कोशिश कर दी है। बता दें कि मंगलवार की रात को केन्द्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह और जेपी नड्डा ने सोनम वांगचुक से मुलाकात की है। वांगचुक अभी गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं जहां वह अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल पर हैं। मौजूदा गतिरोध खत्म करने के लिए ये सरकार की बड़ी पहल मानी जा रही है।

ये भी पढ़ें- ‘यह असहमति नहीं, अराजकता की राजनीति है’, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन का राहुल गांधी पर हमला

‘छात्रों को राजनीतिक हथियार के तौर पर बेशर्मी से इस्तेमाल कर रहे राहुल गांधी’, कांग्रेस सांसद पर भड़के धर्मेंद्र प्रधान

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *