Nagoya Asian Games Flood | Mayor Statement on Competition Schedule | ACTPnews

Nagoya Asian Games Flood | Mayor Statement on Competition Schedule


3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

एशियन गेम्स की शुरुआत से 10 दिन पहले जापान के नागोया में बाढ़ की वजह से 400 खिलाड़ियों और स्टाफ को कुछ समय के लिए ऊंची जगह पर ले जाया गया।

बाढ़ में शहर की सड़कें और घर पानी में डूब गए। बस और मेट्रो सेवाएं कुछ समय के लिए प्रभावित रहीं। करीब 3,500 लोगों ने इमरजेंसी शेल्टर में शरण ली। नागोया और इची में एशियन गेम्स 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक होने हैं।

भारतीय पुरुष टीम श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टूर्नामेंट खेलेगी।

भारतीय पुरुष टीम श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टूर्नामेंट खेलेगी।

400 खिलाड़ियों को उंची जगह ले गए

नागोया के मेयर इचिरो हिरोसावा ने बताया कि शहर पहुंच चुके करीब 400 खिलाड़ियों और स्टाफ को थोड़ी देर के लिए सुरक्षित ऊंचाई वाली जगह पर ले जाया गया था। जापानी मीडिया में शहर की सड़कों और मेट्रो स्टेशनों में भरे पानी की तस्वीरें दिखाई गईं।

न्यूज एजेंसी AP के मुताबिक, कुछ जगहों पर छतों से पानी टपकने की घटनाएं भी हुईं। हालांकि, मेयर हिरोसावा ने कहा कि एशियन गेम्स के दर्जनों वेन्यू को गंभीर नुकसान नहीं हुआ है।

हिरोसावा ने रिपोर्टर्स से कहा, “हमें वेन्यू की स्थिति को लेकर चिंता नहीं है। हमारा मानना है कि एशियन गेम्स तय कार्यक्रम के मुताबिक कराने में कोई परेशानी नहीं होगी।”

भारत का 768 सदस्यीय दल

खेल मंत्रालय ने बुधवार को 20वें एशियन गेम्स के लिए भारत के 503 खिलाड़ियों के साथ 246 टीम अधिकारियों और कोचों के दल को मंजूरी दी। एथलेटिक्स और क्रिकेट को एची-नागोया, जापान में होने वाले इस बड़े आयोजन के लिए सबसे ज्यादा सपोर्ट स्टाफ मिला है।

मंत्रालय ने पहले 35 खेलों में 492 खिलाड़ियों को मंजूरी दी थी। इसके बाद कुछ नाम जोड़े गए हैं। इनमें सबसे ज्यादा बढ़ोतरी एथलेटिक्स टीम में हुई है। एथलेटिक्स खिलाड़ियों की संख्या 73 से बढ़कर 79 हो गई है।

चार सर्फर्स को भी मंजूरी मिली है। इसके साथ भारत अब 36 खेलों में हिस्सा लेगा। भारत के पूरे दल में 768 सदस्य हैं। इसमें 19 दल अधिकारी भी शामिल हैं। इनमें दल प्रमुख सहदेव यादव और मुख्य मेडिकल अधिकारी डॉ. दिनशॉ पार्डीवाला शामिल हैं।

हॉकी, शूटिंग और बैडमिंटन टीम

पुरुष और महिला टीमों वाली 40 सदस्यीय हॉकी टीम के लिए 14 सदस्यीय सपोर्ट स्टाफ को मंजूरी मिली है। इसमें 6 कोच और 3 फिजियोथेरेपिस्ट शामिल हैं।

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर की अगुवाई वाली शूटिंग टीम के साथ 17 सदस्यीय सपोर्ट स्टाफ रहेगा। इसमें 11 कोच शामिल हैं।

20 सदस्यीय बैडमिंटन टीम के साथ राष्ट्रीय कोच पुलेला गोपीचंद जाएंगे। इंडोनेशिया के इरवांश्या और मलेशिया के तन किम हर भी विदेशी कोच के तौर पर टीम के साथ रहेंगे।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *