- Hindi News
- International
- Iran US War Air Strike Attack LIVE Update; Donald Trump IRGC CENTCOM | Hormuz Strait Bab Al Mandab Strait
तेल अवीव/तेहरान/वॉशिंगटन डीसी30 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
फुटेज ईरान में इराक बॉर्डर पर बनी शलमचेह बॉर्डर क्रॉसिंग पर अमेरिकी हमले का है।
अमेरिका ने बुधवार को ईरान में इराक बॉर्डर पर स्थित शलमचेह बॉर्डर क्रॉसिंग पर हवाई हमला किया। खुजेस्तान प्रांत के डिप्टी गवर्नर ने बताया कि इस हमले में दो लोगों की मौत हुई है।
अमेरिकी हमले के कुछ ही देर बाद ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया कि उसने कुवैत के अली अल-सलेम एयर बेस स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइल हमला किया। IRGC के अनुसार, इस कार्रवाई में पैट्रियट एयर डिफेंस सिस्टम, MQ-9 रीपर ड्रोन हैंगर और एक सैन्य गोदाम तबाह कर दिया गया।
दूसरी तरफ, यमन के हूती विद्रोहियों ने लाल सागर में सऊदी अरब के तेल टैंकर एन्सेलिया और लैला को मिसाइलों और ड्रोन से निशाना बनाया है। हूती विद्रोहियों के इस कदम से बाब-अल-मंदेब स्ट्रेट में तनाव पैदा हो गया है और वैश्विक तेल आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है।
शलमचेह बॉर्डर क्रॉसिंग पर हमले से जुड़े 2 फुटेज

अमेरिकी हमले के बाद शलमचेह बॉर्डर क्रॉसिंग पर मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई।

हमले में कई लोग घायल भी हुए हैं। मौके पर रेस्क्यू टीमों को भेजा गया है।
पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स
- ट्रम्प की ईरान में बमबारी की धमकी: ट्रम्प ने कहा कि अगर ईरान होर्मुज स्ट्रेट में किसी जहाज पर हमला करता है, तो अमेरिका जवाब में ईरान के पुलों और बिजली घरों पर बमबारी करेगा। इनमें तेहरान के अंदर मौजूद ठिकाने भी शामिल होंगे।
- हूती विद्रोहियों की धमकी- सऊदी पोर्ट से दूर रहें जहाज: यमन के ईरान से जुड़े हूती विद्रोहियों ने शिपिंग कंपनियों को सऊदी अरब के बंदरगाहों से दूर रहने की धमकी दी है। उन्होंने कहा अगर नहीं माना तो हमला होगा।
- जंग में अब तक 18 अमेरिकी सैनिकों की मौत: अमेरिकी सेंट्रल कमांड के मुताबिक, मौजूदा संघर्ष में अब तक 18 अमेरिकी सैनिक मारे जा चुके हैं, जबकि सैकड़ों सैनिक घायल हुए हैं।
- अमेरिका ने जंग में ₹3.6 लाख करोड़ खर्च किए: अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने बताया कि ईरान के साथ युद्ध पर अब तक 37.5 अरब डॉलर (करीब ₹3.6 लाख करोड़) खर्च हो चुके हैं।
- कच्चा तेल 92 डॉलर के पार: अमेरिका-ईरान तनाव बढ़ने के बीच ब्रेंट क्रूड की कीमत 92.01 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई, जबकि WTI क्रूड 85.16 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।
ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
लाइव अपडेट्स
30 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
ईरान का दावा- जॉर्डन में अमेरिकी THAAD रडार और पैट्रियट सिस्टम तबाह
ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया है कि उसने जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर कई हमले किए हैं। IRGC के अनुसार, इन हमलों में अमेरिकी THAAD मिसाइल डिफेंस सिस्टम के रडार को सटीक हमलों के जरिए नष्ट कर दिया गया।
ईरानी सेना ने यह भी दावा किया कि हमले में पैट्रियट एयर डिफेंस सिस्टम, C-RAM रडार को भी निशाना बनाकर तबाह किया गया। इसके अलावा अमेरिकी सैन्य अड्डे के ईंधन टैंकों में आग लगा दी गई।
55 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
कतर, पाकिस्तान और मिस्र ने सीजफायर का प्रस्ताव रखा
अमेरिका और ईरान के बीच जारी सैन्य टकराव को रोकने के लिए कतर, पाकिस्तान और मिस्र ने 10 दिन के युद्धविराम (सीजफायर) का प्रस्ताव रखा है। इस पहल का मकसद संघर्ष को पूरे पश्चिम एशिया में फैलने से रोकना और दोनों देशों के बीच बातचीत का रास्ता खोलना है।
दोहा से मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 12 दिनों से खाड़ी क्षेत्र लगातार तनाव में है। अमेरिका की सैन्य कार्रवाई के बाद ईरान ने ‘आंख के बदले आंख’ की नीति अपनाने की बात कही है।
05:31 AM23 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
ईरान युद्ध से इराक को $45 अरब तक का नुकसान
ईरान युद्ध से इराक को 45 अरब डॉलर तक का नुकसान हुआ है। इराक के प्रधानमंत्री के वित्तीय सलाहकार मुजहर सालेह ने बताया कि फरवरी 2026 से जून 2026 के बीच देश को 40 से 45 अरब डॉलर के राजस्व का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि यदि होर्मुज बंद रहा तो यह नुकसान बढ़कर 50 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है।
सालेह के मुताबिक, युद्ध और होर्मुज स्ट्रेट बंद होने के कारण इराक के तेल निर्यात में करीब 90% की गिरावट आई है। युद्ध से पहले इराक प्रतिदिन करीब 40 लाख बैरल तेल का उत्पादन करता था, जिसमें से 35 लाख बैरल प्रतिदिन निर्यात होते थे। अधिकांश तेल होर्मुज स्ट्रेट के रास्ते वैश्विक बाजार तक पहुंचता था।

05:09 AM23 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
ईरान बोला- कुवैत की संप्रभुता हमने नहीं, अमेरिका ने तोड़ी
ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने कुवैत के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता का उल्लंघन अमेरिका कर रहा है, ईरान नहीं।
IRGC ने अपने बयान में कहा कि उसके हमले केवल उन अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हैं, जहां अमेरिकी सेना की मौजूदगी है। संगठन का दावा है कि इन ठिकानों पर अमेरिका का नियंत्रण है और वहां अमेरिकी सैनिकों के साथ अन्य देशों के लोगों की भी बिना कुवैत के नियंत्रण के आवाजाही होती है।
04:51 AM23 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
ईरान बोला- कुवैत में अमेरिकी पैट्रियट सिस्टम और MQ-9 ड्रोन हैंगर तबाह किए
ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया है कि उसने कुवैत स्थित अली अल-सलेम एयरबेस पर हमला कर अमेरिकी सेना के बड़े सैन्य उपकरण गोदाम, पैट्रियट मिसाइल रक्षा प्रणाली और MQ-9 ड्रोन हैंगर को तबाह कर दिया।
IRGC ने कहा कि यह कार्रवाई अमेरिका के हालिया हमलों के जवाब में की गई है और इसका निशाना केवल अमेरिकी सैन्य ठिकाने थे, कुवैत के लोग नहीं।
IRGC ने यह भी दावा किया कि अल-अदिरी बैरक में अमेरिकी सैनिकों के आवास और दो हेलिकॉप्टर हैंगर पर भी हमला किया गया। संगठन के मुताबिक, इन हमलों में अमेरिकी सैनिक हताहत हुए और हेलिकॉप्टरों व ड्रोन को भारी नुकसान पहुंचा।
04:12 AM23 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
अमेरिकी हमले में ईरान की 2 रेस्क्यू बोट्स तबाह
अमेरिकी हमले में ईरान के होर्मोजगान प्रांत की दो रेस्क्यू बोट्स तबाह हो गईं। सरकारी समाचार एजेंसी ISNA ने यह दावा प्रांत के बंदरगाह एवं समुद्री प्रशासन के हवाले से किया है।
रिपोर्ट के अनुसार, दोनों रेस्क्यू बोट्स को इतना नुकसान पहुंचा कि वे उपयोग के लायक नहीं रहीं। हालांकि, घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है।
04:03 AM23 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
अमेरिकी एजेंसियों ने ईरान समर्थित साइबर हमलों का अलर्ट जारी किया
ईरान के साथ बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका ने साइबर हमलों को लेकर अलर्ट जारी किया है। FBI, साइबर सिक्योरिटी एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सिक्योरिटी एजेंसी (CISA) और अन्य अमेरिकी एजेंसियों ने संयुक्त एडवाइजरी जारी चेतावनी दी है।
एजेंसियों ने कहा कि ईरान से जुड़े साइबर समूह महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे और इंटरनेट से जुड़े उपकरणों को निशाना बना सकते हैं। FBI ने कहा कि नेटवर्क संचालक अपने सिस्टम की सुरक्षा मजबूत करें और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखें, ताकि जरूरी सेवाएं बाधित न हों।

03:17 AM23 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
अमेरिका ने ईरान पर 12वीं रात एयरस्ट्राइक पूरी
अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने कहा कि उसकी सेना ने ईरान पर लगातार 12वीं रात एयरस्ट्राइक पूरी की। इन हमलों में ईरान के मिसाइल और ड्रोन स्टोरेज, समुद्री सैन्य क्षमताओं, तटीय निगरानी केंद्रों और एयर डिफेंस सिस्टम को निशाना बनाया गया।
CENTCOM के मुताबिक, इस महीने अब तक ईरान के दर्जनों सैन्य ठिकानों पर कार्रवाई की जा चुकी है। अमेरिका ने यह भी दावा किया कि उसने ईरान के खिलाफ समुद्री नाकाबंदी लागू कर रखी है। इसके तहत 9 व्यावसायिक जहाजों का रास्ता बदला गया और एक जहाज को ईरानी बंदरगाह में आने-जाने से रोका गया।
03:09 AM23 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
ट्रम्प का 95 अरब डॉलर का रक्षा बजट पास, ईरान जंग को फंड मिलेगा
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को ईरान युद्ध के बीच बड़ी राजनीतिक जीत मिली है। अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने 95 अरब डॉलर का रक्षा बजट प्रस्ताव 216-214 वोटों से मंजूर कर दिया।अब इसे मंजूरी के लिए सीनेट में जाएगा। इससे ईरान युद्ध और अन्य राष्ट्रीय सुरक्षा जरूरतों के लिए अतिरिक्त फंड मिलेगा।
बजट में 60 अरब डॉलर पेंटागन, 13 अरब डॉलर अन्य राष्ट्रीय सुरक्षा जरूरतों, 12 अरब डॉलर किसानों की सहायता और 10 अरब डॉलर मतदान कानूनों में बदलाव से जुड़े SAVE America Act के लिए रखे गए हैं।
डेमोक्रेट सांसदों ने प्रस्ताव का विरोध करते हुए कहा कि यह पैसा घरेलू जरूरतों पर खर्च होना चाहिए, जबकि रिपब्लिकन का कहना है कि सेना की तैयारियां और राष्ट्रीय सुरक्षा बनाए रखने के लिए यह फंड जरूरी है। प्रस्ताव बेहद करीबी अंतर से पास हुआ, जिससे सीनेट में इसकी राह आसान नहीं मानी जा रही है।
02:12 AM23 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
ट्रम्प बोले- ईरान बुरी तरह पिट रहा, इसलिए समझौता चाहता है
ट्रम्प ने कहा कि लगातार हमलों के कारण ईरान पर भारी दबाव है और वह समझौता करना चाहता है। हालांकि ट्रम्प का कहना है कि अभी ईरान किसी समझौते के लिए तैयार नहीं है।
ट्रम्प ने कहा, “वे बुरी तरह पिट रहे हैं और समझौता करना चाहते हैं। लेकिन मेरा मानना है कि वे अभी डील के लिए तैयार नहीं हैं, क्योंकि हर बार जब समझौते की बात होती है तो वे उसकी शर्तें बदलने लगते हैं।”
02:09 AM23 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
इराक बॉर्डर के पास शलमचेह क्रॉसिंग पर US का हमला, 2 की मौत
अमेरिका ने ईरान-इराक सीमा पर स्थित शलमचेह बॉर्डर क्रॉसिंग पर हवाई हमला किया है। इराकी मीडिया के मुताबिक, अमेरिका ने शलमचेह बॉर्डर क्रॉसिंग पर मौजूद ईरानी पुलिस के विश्राम स्थल को निशाना बनाया।
ईरान के खुजेस्तान प्रांत के डिप्टी गवर्नर ने बताया कि अमेरिकी हमले में अब तक 2 लोगों की मौत हुई है। अधिकारियों के अनुसार, मृतकों की पहचान और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
इससे पहले भी शलमचेह बॉर्डर इलाके में मिसाइल हमलों की खबरें सामने आई थीं। यह बॉर्डर ईरान और इराक के बीच अहम सीमा पार मार्गों में से एक माना जाता है।
01:59 AM23 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
IRGC का दावा- होर्मुज स्ट्रेट में ऑयल टैंकर में विस्फोट के बाद आग
ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) ने दावा किया है कि होर्मुज स्ट्रेट में एक ऑयल टैंकर में विस्फोट के बाद आग लग गई। उसके मुताबिक, टैंकर ओमान तट के पास दक्षिणी रास्ते से गुजर रहा था। धमाके के बाद उसी रूट पर मौजूद दो दूसरे जहाज वापस लौट गए।
IRGC का दावा है कि तीनों जहाज अमेरिका के कहने पर उस रास्ते से गुजर रहे थे, जहां समुद्र में बारूदी सुरंगें बिछी हैं। गार्ड्स ने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट उनके कब्जे में है। जब तक अमेरिका अपनी गतिविधियां नहीं रोकता, तब तक यहां से किसी ऑयल टैंकर को गुजरने नहीं दिया जाएगा। IRGC ने चेतावनी दी कि जो भी जहाज ईरान से बात किए बिना इस रास्ते से गुजरने की कोशिश करेगा, उसका भी यही हाल होगा।
01:53 AM23 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
ईरान के अंदीमेश्क के बाहरी इलाके में अमेरिकी मिसाइल हमला
ईरान के खुजेस्तान प्रांत के अंदीमेश्क शहर के बाहरी इलाके में अमेरिकी मिसाइल हमला हुआ है। ईरान की अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसी तस्नीम के मुताबिक, प्रांत के उप-गवर्नर ने इस हमले की पुष्टि की है।
रिपोर्ट के अनुसार, मिसाइल शहर के बाहरी हिस्से में एक स्थान पर गिरी। हालांकि, हमले में किस ठिकाने को निशाना बनाया गया और इससे कितना नुकसान हुआ, इसकी जानकारी तत्काल नहीं दी गई है। किसी के हताहत होने की भी अभी पुष्टि नहीं हुई है।
01:40 AM23 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
ईरान के बुशेहर प्रांत में दूसरी बार मिसाइल हमला
ईरान के बुशेहर प्रांत में अमेरिकी सेना ने दूसरी बार मिसाइल हमला किया है। ईरानी समाचार एजेंसी फार्स के मुताबिक, प्रांत के उप-गवर्नर ने बताया कि गुरुवार तड़के करीब 4 बजे (स्थानीय समय) अमेरिकी मिसाइलों ने एक सैन्य ठिकाने को निशाना बनाया।
01:39 AM23 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
ईरान पर अमेरिका का लगातार 12वीं रात हमला
ईरान पर अमेरिका के हमले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अमेरिकी सेना ने लगातार 12वीं रात ईरान के कई सैन्य ठिकानों पर हवाई और मिसाइल हमले किए। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के आदेश पर शुरू हुई इस नई स्ट्राइक की पुष्टि अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने की है।















