NEET पेपर लीक पर चर्चा को तैयार सरकार, पर संसद में हंगामा जारी; जानें LIVE अपडेट्स | ACTPnews

NEET पेपर लीक पर चर्चा को तैयार सरकार, पर संसद में हंगामा जारी; जानें LIVE अपडेट्स


Highlights

  • सरकार ने नीट पेपर लीक पर चर्चा के लिए विपक्ष को खुला प्रस्ताव दिया।
  • नड्डा बोले, छात्रों का भविष्य देश के भविष्य से जुड़ा, राजनीति नहीं होनी चाहिए।
  • विपक्ष ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक चर्चा नहीं करने का ऐलान किया।

नई दिल्ली: NEET पेपर लीक मामले को लेकर सड़क से संसद तक जारी सियासी घमासान के बीच केंद्र सरकार ने विपक्ष के सामने चर्चा का प्रस्ताव रखा है। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा है कि सरकार इस गंभीर मुद्दे पर संसद में विस्तृत चर्चा के लिए तैयार है। उन्होंने विपक्ष से कहा कि वह चर्चा की तारीख और समय तय करे क्योंकि सरकार का उद्देश्य पेपर लीक रोकने के लिए व्यवस्था को मजबूत करना है। नड्डा ने कहा कि विपक्ष जो भी बेहतर सुझाव देगा, सरकार उसे शामिल करेगी, क्योंकि छात्रों का भविष्य देश के भविष्य से जुड़ा हुआ है।

सरकार के चर्चा प्रस्ताव के बावजूद विपक्ष शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अड़ा हुआ है गुरुवार को भी संसद के दोनों सदनों में जमकर हंगामा जारी है। जेपी नड्डा ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि छात्रों के मुद्दे राजनीति का विषय नहीं होने चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष समाधान निकालने के बजाय छात्रों के आंदोलन को राजनीतिक रूप देने की कोशिश कर रहा है। सरकार ने साफ कर दिया है कि जंतर-मंतर या विपक्ष के दबाव में शिक्षा मंत्री का इस्तीफा नहीं लिया जाएगा। बता दें कि धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर समेत देश के कई हिस्सों में उग्र प्रदर्शन हुए हैं।

NEET पेपर लीक को लेकर बुधवार को संसद में भी जोरदार हंगामा हुआ। विपक्षी सांसद काले कपड़े पहनकर संसद पहुंचे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, विरोध जारी रहेगा। राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि निष्पक्ष चर्चा के लिए पहले शिक्षा मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए। वहीं संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि सरकार पिछले कई दिनों से चर्चा के लिए तैयार है, लेकिन विपक्ष बातचीत के बजाय हंगामा कर रहा है। जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान हुई घटनाओं को लेकर भी चिंता जताई गई है।

आइए, जानते हैं आज NEET पेपर लीक मामले पर संसद में क्या हाल है:

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports