Amarnath Yatra Bus Accident Ganderbal | ACTPnews

हादसे के बाद मौके पर पहुंचा राहत और बचाव दल।


जम्मू-कश्मीर के बालटाल से श्रीनगर जा रही मंदसौर की बस मंगलवार को करीब 50 फीट गहरी खाई में गिर गई। बस में सवार करीब 40 श्रद्धालु सवार थे, जो अमरनाथ यात्रा से लौट रहे थे। बस में करीब 40 श्रद्धालु सवार थे, जिनमें मध्यप्रदेश और राजस्थान के यात्री शामिल ह

.

ये हादसा सुबह करीब 7 बजे गांदरबल जिले के रंगा मोड़ के पास हुआ। स्थानीय लोगों और राहत-बचाव दल ने सभी यात्रियों को बाहर निकाला। घायलों को पहले उप जिला अस्पताल कंगन ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को सौरा, श्रीनगर रेफर किया गया।

जानकारी के मुताबिक ज्यादातर यात्रियों को मल्टीपल इंजरी और हेड ट्रॉमा है। फिलहाल सभी घायलों की हालत स्थिर बताई गई है और उनका उपचार जारी है।

मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने हादसे की जानकारी लेकर अधिकारियों से घायलों की हालत पर चर्चा की है। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को भी हादसे से अवगत कराया।

देवड़ा ने बताया कि दुर्घटना में मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र सहित मध्य प्रदेश और राजस्थान के यात्री घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि वे लगातार जम्मू-कश्मीर प्रशासन और संबंधित अधिकारियों के संपर्क में हैं, ताकि घायलों को बेहतर इलाज और जरूरी मदद मिल सके।

तीन तस्वीरें देखिए…

हादसे के बाद मौके पर पहुंचा राहत और बचाव दल।

बचाव दल ने बस में सवाकर यात्रियों को बाहर निकाला।

बचाव दल ने बस में सवाकर यात्रियों को बाहर निकाला।

दुर्घटना स्थल पर बिखरे पड़े यात्रियों के बैग और कपड़े।

दुर्घटना स्थल पर बिखरे पड़े यात्रियों के बैग और कपड़े।

मंदसौर की कंपनी ने किराए पर ली थी बस

दुर्घटनाग्रस्त बस (क्रमांक AR 11 D 5655) अजमेर की है। इसे मंदसौर जिले की मां भगवती यात्रा कंपनी के एजेंट ने अमरनाथ यात्रा के लिए हायर किया था। कंपनी की कुल चार बसें यात्रा पर गई थीं, जिनमें से मंदसौर से गई एक बस हादसे का शिकार हो गई। जानकारी के अनुसार बस में मंदसौर, मल्हारगढ़, नीमच जिले के सुवाखेड़ा और बड़नगर क्षेत्र के भी श्रद्धालु थे।

श्रीनगर के अस्पतालों में चल रहा घायलों का इलाज

सभी घायलों को श्रीनगर के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। प्रशासन घायलों की पहचान और उनकी हालत की जानकारी जुटा रहा है। फिलहाल, यात्रियों के इलाज पर ध्यान दिया जा रहा है। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए स्थानीय प्रशासन और पुलिस जांच कर रही है।

उपराज्यपाल ने घायलों की हालत की जानकारी ली

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोशल मीडिया पर बताया कि उन्होंने गांदरबल के डिप्टी कमिश्नर और स्वास्थ्य अधिकारियों से बात कर घायलों की स्थिति की जानकारी ली है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने और हर संभव सहायता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

जम्मू-कश्मीर प्रशासन के संपर्क में मंदसौर जिला प्रशासन

मंदसौर जिला प्रशासन भी जम्मू-कश्मीर प्रशासन के संपर्क में है। अधिकारियों द्वारा यात्रियों की स्थिति की जानकारी उनके परिजनों तक पहुंचाने की प्रक्रिया जारी है। प्रशासन का कहना है कि घायलों की हर संभव मदद की जा रही है और मामले पर लगातार नजर रखी जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…

मैहर में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटी, 12 घायल

मैहर में मंगलवार को मां शारदा के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप वाहन दुबेही मोड़ के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 12 श्रद्धालु घायल हो गए। इनमें 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports