World News Updates; Trump Warns Iran of Fresh Strikes | ACTPnews

World News Updates; Trump Warns Iran of Fresh Strikes


  • Hindi News
  • International
  • World News Updates; Trump Warns Iran Of Fresh Strikes | Trump Netanyahu Meeting Canada US Consulate Firing

4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

भारत ने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन को आधिकारिक यात्रा का न्योता भेजा है। भारत के विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को इसकी पुष्टि की।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने नई दिल्ली में प्रेस ब्रीफिंग में इसकी पुष्टि की है। जायसवाल ने कहा कि यह निमंत्रण दोनों पड़ोसी देशों के बीच लगातार जारी राजनयिक संपर्क का हिस्सा है।

हालांकि, भारत सरकार ने अभी तक यात्रा की तारीख या एजेंडे की जानकारी साझा नहीं की है। वहीं, नेपाल सरकार की ओर से भी अभी यह नहीं बताया गया है कि प्रधानमंत्री शाह भारत की यात्रा कब करेंगे।

अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…

कनाडा में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के बाहर फायरिंग, चार महीने में दूसरी बार हुई घटना

कनाडा के टोरंटो में स्थित अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के बाहर सोमवार सुबह फायरिंग हुई। राहत की बात यह रही कि इस हमले में कोई घायल नहीं हुआ। हालांकि, गोली लगने से दूतावास की इमारत के बाहरी हिस्से को नुकसान पहुंचा है।

पुलिस को मौके से एक कारतूस का खोल मिला है। अधिकारियों के मुताबिक, फायरिंग के तुरंत बाद एक सफेद सेडान कार तेज रफ्तार से वहां से निकलती दिखी। पुलिस ने पीछा भी किया, लेकिन कार की रफ्तार ज्यादा होने और लोगों की सुरक्षा को देखते हुए पीछा बीच में ही रोकना पड़ा। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा कि वह इस मामले में कनाडा की एजेंसियों के संपर्क में है। वहीं, ओंटारियो के प्रीमियर डग फोर्ड ने कहा कि हमले के पीछे जो भी लोग हैं, उन्हें जल्द पकड़कर सख्त सजा दिलाई जाएगी।

यह पहली बार नहीं है। 10 मार्च को भी इसी अमेरिकी वाणिज्य दूतावास पर कई राउंड फायरिंग हुई थी। उस मामले में आरोपियों की तलाश के दौरान एक पुलिस अधिकारी की मौत हो गई थी।

टोरंटो पुलिस ने जून में दावा किया था कि कुछ युवाओं को एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग ऐप्स के जरिए भर्ती किया जा रहा है। उन्हें अलग-अलग जगहों पर फायरिंग करने और उसका वीडियो बनाकर भेजने के बदले पैसे देने का लालच दिया जाता है।

पुलिस के मुताबिक, निशाने पर यहूदी प्रार्थना स्थल (सिनेगॉग), यहूदी स्कूल, एक कचरा प्रबंधन कंपनी और अमेरिकी वाणिज्य दूतावास जैसी जगहें रही हैं।

सिएटल फूड फेस्टिवल में गोलीबारी: 15 साल का संदिग्ध हिरासत में

अमेरिका के सिएटल सेंटर में रविवार को हुए गोलीकांड के मामले में पुलिस ने 15 साल के एक नाबालिग को हिरासत में लिया है। इस घटना में 3 लोगों की मौत हुई, जबकि 4 लोग घायल हुए। घायलों में 2 साल का बच्चा भी शामिल है, जिसकी हालत सोमवार को संतोषजनक बताई गई।

पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में कम से कम 3 हमलावरों के शामिल होने की बात सामने आई है। इनमें 15 साल का नाबालिग, उसका 19 वर्षीय परिचित, जिसकी घटनास्थल पर मौत हो गई, और कम से कम एक अन्य अज्ञात संदिग्ध शामिल है।

पुलिस के मुताबिक, 15 साल के संदिग्ध ने घटनास्थल पर आत्मसमर्पण किया था।

अधिकारियों के मुताबिक, क्रॉसफायर की चपेट में कम से कम 7 लोग आए थे, जबकि यह संख्या 8 भी हो सकती है। घायलों में 2 साल का बच्चा, 23 और 27 साल के दो पुरुष और 39 साल की एक महिला शामिल हैं।

फ्लोरिडा में 1964 के बाद पहली बार एक दिन में 2 कैदियों को फांसी; एख पूर्व पूलिसकर्मी, दूसरा कैदी 80 साल का

जेम्स डकेट (बाएं) और डोमिनिक ओकिकोनी

जेम्स डकेट (बाएं) और डोमिनिक ओकिकोनी

अमेरिका के फ्लोरिडा में मंगलवार को दो डेथ रो कैदियों को कुछ घंटों के अंतर से मौत की सजा दी जानी है। अगर दोनों को फांसी दी गई तो 1964 के बाद यह पहली बार होगा, जब राज्य में एक ही दिन दो लोगों को मौत की सजा दी जाएगी।

पहले 12 बजे जेम्स डकेट को घातक इंजेक्शन दिया जाना है। इसके कुछ घंटे बाद 80 वर्षीय डोमिनिक ओकिकोनी को मौत की सजा दी जाएगी। दोनों मामलों में अपील और मुकदमे चल रहे हैं, लेकिन अदालतों ने अब तक उनकी सजा पर रोक नहीं लगाई है।

यह कदम ऐसे समय में उठाया जा रहा है, जब फ्लोरिडा में मौत की सजाओं की रफ्तार लगातार बढ़ी है। गवर्नर रॉन डेसेंटिस के कार्यकाल में 2025 में राज्य ने 19 कैदियों को मौत की सजा दी थी, जो आधुनिक इतिहास में फ्लोरिडा का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इस साल अब तक 10 कैदियों को मौत की सजा दी जा चुकी है।

डकेट को 1987 में 11 साल की टेरेसा मैकाबी की हत्या के मामले में दोषी ठहराया गया था। ओकिकोनी को 1987 में अपनी पूर्व प्रेमिका के माता-पिता रेमंड और मार्था आर्ट्जनर की हत्या के मामले में दोषी ठहराया गया था।

एक ही दिन में दोनों को घातक इंजेक्शन देने का फैसला ऐसे समय में हुआ है, जब फ्लोरिडा ने मौत की सजा देने की रफ्तार बढ़ाई है। वहीं, अमेरिका के कई अन्य राज्यों ने इस सजा को खत्म कर दिया है या इस पर रोक लगा रखी है।

आधुनिक दौर में एक ही दिन कई लोगों को मौत की सजा देना बेहद दुर्लभ है। पिछले 26 साल में ऐसा सिर्फ दो राज्यों में हुआ है। 2017 में अर्कांसस और 2000 में टेक्सास में एक ही दिन एक से ज्यादा लोगों को फांसी दी गई थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports