अमेरिका के सैन डिएगो में शुक्रवार सुबह मरीन कॉर्प्स का F-35B फाइटर जेट मिरामार एयर बेस के पास क्रैश हो गया। हादसे के बाद विमान में आग लग गई, जिसे दमकलकर्मियों ने बुझा दिया। मरीन कॉर्प्स के मुताबिक, पायलट समय रहते इजेक्ट कर सुरक्षित बाहर निकल आया। उसे मामूली चोटें आई हैं और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने इस हादसे को ‘क्लास A मिसहैप’ घोषित किया है। यह सैन्य विमान हादसों की सबसे गंभीर श्रेणी होती है। इसमें विमान पूरी तरह नष्ट हो जाए, 20 लाख डॉलर (करीब 17 करोड़ रुपये) से ज्यादा का नुकसान हो या किसी सैनिक की मौत हो जाए। एक F-35B फाइटर जेट की कीमत करीब 109 मिलियन डॉलर (करीब 950 करोड़ रुपये) बताई जाती है। क्यों खास है F-35B? F-35B अमेरिका का एडवांस्ड स्टील्थ फाइटर जेट है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह कम दूरी से उड़ान भर सकता है और हेलीकॉप्टर की तरह सीधा उतर (वर्टिकल लैंडिंग) भी सकता है। इसका इस्तेमाल अमेरिकी मरीन कॉर्प्स, नेवी और एयर फोर्स करती हैं। यह पिछले एक महीने में अमेरिकी मरीन कॉर्प्स के F-35B से जुड़ा दूसरा बड़ा हादसा है। इससे पहले वॉशिंगटन में भी एक F-35B जेट दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। अब इस नए हादसे की जांच शुरू कर दी गई है। अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… रूस ने यूक्रेन पर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया; 4 की मौत, 15 घायल रूस ने शनिवार सुबह यूक्रेन की राजधानी कीव पर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया। स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, हमले में कम से कम 4 लोगों की मौत हुई है, जबकि 15 लोग घायल हुए हैं। घायलों में 13 और 17 साल के दो किशोर भी शामिल हैं। कीव के मेयर विताली क्लिट्स्को ने टेलीग्राम पर लोगों से तुरंत बंकरों में जाने की अपील की। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शहर में कुछ ही मिनटों के भीतर 10 से ज्यादा धमाके हुए, जिससे कई इलाकों में कारों के अलार्म बजने लगे। संयुक्त राष्ट्र ने हाल ही में कहा था कि जून 2026 यूक्रेन में नागरिकों के लिए अप्रैल 2022 के बाद सबसे घातक महीना रहा। इसकी वजह रूस की ओर से मिसाइल और ड्रोन हमलों में आई तेजी बताई गई। वहीं, यूक्रेन भी हाल के महीनों में रूस के अंदर जवाबी हमले तेज कर चुका है। दोनों देशों के बीच चार साल से ज्यादा समय से युद्ध जारी है।
Source link
वर्ल्ड अपडेट्स:अमेरिका में F-35B फाइटर जेट क्रैश; पायलट सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब | ACTPnews

Previous Post
Next Post
Leave a Reply
Latest News
Search the Archives
Access over the years of investigative journalism and breaking reports












