पेरू में क्रैश हुआ टूरिस्ट प्लेन, पायलट समेत सभी 13 सवारों की मौत, जमीन पर गिरते ही आग के गोले में हुआ तब्दील | ACTPnews

पेरू में क्रैश हुआ टूरिस्ट प्लेन, पायलट समेत सभी 13 सवारों की मौत, जमीन पर गिरते ही आग के गोले में हुआ तब्दील


पेरू के नाजका शहर के पास शनिवार को एक बड़ा विमान हादसा हो गया। पर्यटकों को विश्व प्रसिद्ध नाज़का लाइन्स (Nazca Lines) दिखाने जा रही एक टूरिस्ट फ्लाइट खेत में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। प्लेन में सवार चालक दल समेत सभी 13 लोगों की मौत हो गई। प्लेन हादसे की पुष्टि स्थानीय अधिकारियों ने की है।

पर्यटकों को हवाई सैर कराने निकला था प्लेन

नाज़का नगर प्रशासन ने फेसबुक पर जारी बयान में बताया कि विमान पर्यटकों को नाज़का लाइन्स की हवाई सैर कराने के लिए उड़ान पर था। नाज़का लाइन्स पेरू के रेगिस्तान में बनी विशाल जियो-ग्लिफ़ (Geoglyphs) हैं, जिन्हें सैकड़ों साल पहले वहां के मूल निवासियों ने बनाया था। इन विशाल आकृतियों में विभिन्न जानवरों के चित्र दिखाई देते हैं, जिन्हें पूरी तरह केवल हवाई जहाज या विशेष व्यूइंग टावर से ही देखा जा सकता है।

प्लेन ने इका शहर से भरी थी उड़ान

अधिकारियों के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त विमान ने पास के इका (Ica) शहर से उड़ान भरी थी। इस विमान का संचालन पेरू की निजी एयरलाइन एयरोडियाना (Aerodiana) कर रही थी। एयरलाइन की वेबसाइट के मुताबिक, कंपनी पिछले 14 सालों से सेसना ग्रैंड कारवां (Cessna Grand Caravan) विमान के जरिए नाज़का लाइन्स के ऊपर दर्शनीय (Scenic) उड़ानों का संचालन कर रही है।

प्लेन में सवार थे 11 विदेशी पर्यटक

पेरू के व्यापार और पर्यटन मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि शनिवार को दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान में 11 विदेशी पर्यटक और दो चालक दल के सदस्य सवार थे। सरकारी समाचार एजेंसी एजेंसिया एंडीना ने बताया कि विमान में 2 जर्मन, 2 स्पेनिश और 7 इतालवी पर्यटक थे। पेरू के अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना की जांच चल रही है। एयरोडियाना से तत्काल टिप्पणी के लिए संपर्क नहीं हो सका।

दुर्घटना के कारणों का नहीं चल सका पता

फिलहाल दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। पेरू के अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, हादसे के बाद एयरोडियाना की ओर से तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि प्लेन जमीन पर गिरते ही पूरी तरह टूट गया और उसमें आग लग गई। मौके पर पहुंची बचाव एवं राहत दल की टीम ने आग बुझाने का काम किया और शवों को बाहर निकाला। (एपी के इनपुट के साथ)

ये भी पढ़ें: 

समुद्र से तैरकर घुस गए 60,000 घुसपैठिए, स्पेन ने खींच दी है 1,600 फ़ीट लंबी समुद्री दीवार

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *