आसमान में फिर मची अफरा-तफरी! अचाकन 28,000 फीट नीचे आया ब्रिटिश एयरवेज का विमान, इमरजेंसी के बाद लंदन लौटा | ACTPnews

आसमान में फिर मची अफरा-तफरी! अचाकन 28,000 फीट नीचे आया ब्रिटिश एयरवेज का विमान, इमरजेंसी के बाद लंदन लौटा


लंदन से शिकागो जा रही ब्रिटिश एयरवेज की एक फ्लाइट में सोमवार को अचानक इमरजेंसी घोषित करनी पड़ी। उड़ान के दौरान कुछ ही समय में विमान की ऊंचाई करीब 28,000 फीट कम हो गई। दरअसल, विमान आयरलैंड के ऊपर उड़ रहा था और करीब 37,000 फीट की ऊंचाई पर था। अचानक विमान की ऊंचाई घटाकर करीब 9,000 फीट कर दी गई। इसके बाद फ्लाइट को वापस लंदन की ओर मोड़ दिया गया।

ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट BA295 लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट से शिकागो के लिए रवाना हुई थी। फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट के मुताबिक, विमान ने 7700 इमरजेंसी कोड इस्तेमाल किया। इसके बाद विमान को शिकागो जाने के बजाय वापस लंदन लाया गया।

विमान ने लंदन से सुबह करीब 11:50 बजे उड़ान भरी थी। उसे करीब 8 घंटे 40 मिनट में शिकागो पहुंचना था। उड़ान भरने के करीब एक घंटे बाद विमान करीब 37,000 फीट की ऊंचाई पर पहुंच चुका था। इसके बाद विमान को वापस लंदन की ओर मोड़ दिया गया।

फिलहाल यह साफ नहीं है कि विमान में किस तरह की समस्या आई थी। अधिकारियों की ओर से भी इस मामले में अभी कोई विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

क्या होता है 7700 कोड?

विमान में लगा ट्रांसपोंडर एयर ट्रैफिक कंट्रोल को अलग-अलग कोड भेजता है। इन्हें स्क्वॉक कोड कहा जाता है। जब कोई विमान 7700 कोड भेजता है, तो इसका मतलब होता है कि विमान में किसी तरह की इमरजेंसी है और उसे मदद की जरूरत हो सकती है। हालांकि, इस कोड से यह पता नहीं चलता कि इमरजेंसी किस वजह से हुई है।

कुछ दिन पहले फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भी हुआ था बड़ा मामला

इस घटना से कुछ दिन पहले फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 भी चर्चा में आई थी। यह फ्लाइट दुबई से तेल अवीव जा रही थी, लेकिन बाद में इसे सऊदी अरब के ताबुक की ओर मोड़ दिया गया। रिपोर्ट के मुताबिक, फ्लाइट के दौरान को-पायलट हमाम अल-हम्मामी ने पायलट कैप्टन स्मित मच्छार पर कुल्हाड़ी से हमला किया। इसके बाद उसने विमान का कंट्रोल लेने की कोशिश की।

हालांकि, पायलट ने कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया और यात्रियों ने स्थिति को संभालने में मदद की। रिपोर्टों के अनुसार, विमान में 174 लोग सवार थे। घटना के बाद भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी की काफी चर्चा हुई।

ये भी पढ़ें-

चिकित्सा के नोबल पुरस्कार का हो गया ऐलान, 3 लोगों को मिला दुनिया का सबसे बड़ा सम्मान

कांगो नदी में बड़ा हादसा, नावों की टक्कर में कम से कम 30 लोगों की मौत; दर्जनों लापता

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed