नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के नेतृत्व में इंडी ब्लॉक के नेताओं ने 12 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट मार्च किया, जिसकी वजह से दिल्ली की सियासत में काफी चहल-पहल रही। इस बीच केरल कांग्रेस ने अपने एक्स हैंडल पर कुछ ऐसा लिख दिया, जिससे वह सवालों के घेरे में आ गई। इस मामले ने तूल तब और ज्यादा पकड़ लिया, जब केरल कांग्रेस ने अपना पोस्ट एक्स से डिलीट कर दिया। अब बीजेपी के नेता, केरल कांग्रेस पर हमलावर रुख अपना रहे हैं।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल PTI के हवाले से ये खबर सामने आई कि दिल्ली में विरोध-प्रदर्शन और उससे जुड़ी पाबंदियों पर भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा कि यह कानून-व्यवस्था का मामला है, मेरे अधिकार क्षेत्र में नहीं आता।
पीटीआई के एक्स पर किए इसी पोस्ट पर केरल कांग्रेस ने पोस्ट कर लिखा, “डियर सूर्यकांत, अगर लॉ एवं ऑर्डर आपका डोमेन नहीं है तो रिजाइन करें। हम आपका रिप्लेसमेंट ढूंढेंगे जो हैंडल कर सकें।”
केरल कांग्रेस ने एक्स से पोस्ट डिलीट किया
केरल कांग्रेस ने एक्स पर सीजेआई का इस्तीफा मांगने के बाद अपना पोस्ट डिलीट भी कर दिया। अब इस मामले पर बीजेपी, केरल कांग्रेस को घेर रही है।
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने क्या कहा?
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने केरल कांग्रेस के डिलीट किए गए पोस्ट का स्क्रीनशॉट डालते हुए कहा, “मैंने पहले भी कहा था कि कांग्रेस पार्टी का अगला निशाना न्यायपालिका है। कांग्रेस भारत के सभी संवैधानिक और लोकतांत्रिक संस्थानों को खत्म करना चाहती है। भारत-विरोधी सभी गिरोह एकजुट हो रहे हैं। सभी देशभक्त भारतीय भी एकजुट होंगे।”
दिल्ली में क्या हुआ?
दिल्ली में आज राहुल गांधी समेत 11 नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है और विपक्ष ने CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है। इस मामले में 13 OCT को सुनवाई होगी।
गौरतलब है कि दिल्ली में इंडी गठबंधन एसआईआर और CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहा है। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी सड़कों पर डटे हुए हैं और जोर-शोर से ये मुद्दा उठा रहे हैं। वह CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।
इसी बीच जब केरल कांग्रेस ने सीजेआई सूर्यकांत के इस्तीफे की मांग की बात सोशल मीडिया पर पोस्ट की तो सियासी गलियारों में एक नई चर्चा शुरू हो गई।
ये भी पढ़ें-
‘राहुल गांधी देश में अल्ट्रा लेफ्टिस्ट माइंडसेट को प्रस्थापित करने की कोशिश कर रहे हैं’, कांग्रेस पर भड़के CM देवेंद्र फडणवीस
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});













