गिरफ्तारी के बाद बोले उदयनिधि स्टालिन, ‘कानूनी लड़ाई लड़ूंगा’, बवाल पर DMK ने जारी किया बयान | ACTPnews

गिरफ्तारी के बाद बोले उदयनिधि स्टालिन, 'कानूनी लड़ाई लड़ूंगा', बवाल पर DMK ने जारी किया बयान


Highlights

  • तृषा पर दिया विवादित बयान
  • उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार
  • तमिलनाडु में मचा है सियासी बवाल

तमिलनाडु विधानसभा में विपक्ष के नेता और DMK विधायक उदयनिधि स्टालिन को मंगलवार को पुलिस ने एक्ट्रेस तृषा पर दिए विवादित बयान के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय और एक्ट्रेस तृषा की दोस्ती पर कथित विवादित टिप्पणी के लिए हिरासत में लिया गया है। गिरफ्तार की बाद उदयनिधि ने आरोप लगाया कि उनके ख़िलाफ़ झूठी कहानी गढ़ी गई। हिरासत में लिए जाने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए उदयनिधि ने कोई भी अपमानजनक टिप्पणी करने से इनकार किया और कहा कि यह विवाद एडिट किए गए और गुमराह करने वाले कंटेंट के प्रचार-प्रसार का नतीजा है।

उदयनिधि स्टालिन ने कहा, “उन्होंने ‘कट, कॉपी, पेस्ट’ का इस्तेमाल करके झूठी ख़बर फैलाई कि मैंने कुछ ऐसा कहा जो मैंने कभी कहा ही नहीं। मैं ऐसा व्यक्ति नहीं हूं जो इन सब चीज़ों से डर जाए। मैं इसका कानूनी रूप से सामना करूंगा। उन्होंने कहा कि उनके ख़िलाफ़ पुलिस की कार्रवाई एक “मज़ाक” थी।

उनके घर से उठाकर ले गई पुलिस

तंजावुर (पूर्व) पुलिस ने आज DMK नेता को चेन्नई के नीलांकरई स्थित उनके घर से हिरासत में लिया और तंजावुर ले गई। वहां उनसे कल कावेरी विरोध सभा में दिए गए भाषण के सिलसिले में दर्ज FIR के बारे में पूछताछ होने की उम्मीद है। उदयनिधि स्टालिन पर BNS की धाराओं 61, 79, 192, 196, 296(b), 351(2), 352, TN महिलाओं के उत्पीड़न निषेध अधिनियम की धारा 4 और IT अधिनियम की धारा 67 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

क्या कहा था उदयनिधि स्टालिन ने
यह विवाद तब शुरू हुआ जब उदयनिधि सभा को संबोधित कर रहे थे और भीड़ के कुछ हिस्सों ने “तृषा, तृषा” के नारे लगाकर उन्हें बीच में रोका। थोड़ी देर रुकने के बाद, उन्होंने कथित तौर पर टिप्पणी की, “पानी कहीं और पहुंचे या न पहुंचे, उसे वहां पहुंचना चाहिए,” और बाद में स्पष्ट किया कि वह कावेरी के पानी की बात कर रहे थे।

DMK ने बयान जारी किया  
डीएमके ने ऑफिशियल बयान जारी कर गिरफ्तारी का खंडन किया और कहा, ऐसी कार्रवाई बदले की भावना से की गई है। किसान परेशान हैं कावेरी को लेकर, TVK सरकार के पास कोई जवाब नहीं है, इसीलिए अनर्गल विवाद बनाकर नेता प्रतिपक्ष को अरेस्ट किया गया है। उदय निधि ने जो भी कहा वो कावेरी नदी जल के संदर्भ में था उसका गलत अर्थ निकाला जा रहा है। कानून सबके के लिए एक है कि DMK के खिलाफ भद्दी टिप्पणी करने वाले CM जोसफ विजय सहित TVK के नेताओं के खिलाफ कार्यवाही क्यों नहीं की जा रही है।
 

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *