पूर्वोत्तर के इस राज्य में हुआ बड़ा सियासी फेरबदल, एक पार्टी के सभी 5 विधायक सत्तारूढ़ दल में शामिल | ACTPnews

पूर्वोत्तर के इस राज्य में हुआ बड़ा सियासी फेरबदल, एक पार्टी के सभी 5 विधायक सत्तारूढ़ दल में शामिल


Highlights

  • नागालैंड में NPP के सभी पांच विधायक सत्तारूढ़ NPF में शामिल हो गए।
  • पांच विधायकों के आने से 60 सदस्यीय विधानसभा में NPF की संख्या 39 हुई।
  • NPF पहले ही NDPP विधायक दल के विलय के बाद सत्ता में मजबूत हो चुका है।

कोहिमा: नागालैंड की राजनीति में गुरुवार को बड़ा बदलाव देखने को मिला। नेशनल पीपुल्स पार्टी यानी कि NPP के सभी 5 विधायक सत्तारूढ़ नगा पीपुल्स फ्रंट यानी कि NPF में शामिल हो गए। इसके साथ ही 60 सदस्यीय नागालैंड विधानसभा में NPF के विधायकों की संख्या बढ़कर 39 हो गई है। विधानसभा सचिवालय की ओर से जारी बयान में इसकी जानकारी दी गई। पांचों विधायकों ने 1 अक्टूबर को NPF में विलय की जानकारी विधानसभा को दी थी।

मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो की मौजूदगी में हुआ शामिल होना

NPP के पांचों विधायक दीमापुर में NPF में शामिल हुए। इस मौके पर NPF अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो, पार्टी के महासचिव अचुम्बेमो किकोन और पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। NPF ने देर रात जारी बयान में पांचों विधायकों के पार्टी में शामिल होने की जानकारी दी। पार्टी ने इस कदम का स्वागत करते हुए इसे नागालैंड की राजनीति में एक अहम घटनाक्रम बताया।

कौन-कौन से विधायक NPF में गए?

नागालैंड विधानसभा सचिवालय की संशोधित पार्टी-संबद्धता सूची के मुताबिक, NPP के प्रदेश अध्यक्ष और मोका से विधायक ए. न्यामन्येई कोन्याक, अर्काकोंग से विधायक नुक्लुतोशी, सेयोचुंग-सितिमी से विधायक सी. किपिली संगतम, कोहिमा टाउन से विधायक त्सेइलहौतुओ रुत्सो और थोनोकन्यू से विधायक बेनेई एम. लैमथियू NPF में शामिल हुए हैं। विधानसभा बुलेटिन के मुताबिक, पांचों विधायकों ने संविधान की दसवीं अनुसूची की संबंधित धाराओं के तहत NPF के साथ विलय की जानकारी दी थी। विधानसभा के सचिव ख्रुओहितुओनुओ रियो की ओर से जारी बुलेटिन में विलय की तारीख 1 अक्टूबर दर्ज की गई है।

NPF पहले ही हो चुका है मजबूत

NPP विधायकों के NPF में जाने को नागालैंड के सत्तारूढ़ राजनीतिक समीकरण में एक और बड़ा बदलाव माना जा रहा है। इससे पहले पिछले साल NDPP विधायक दल के विलय के बाद NPF ने सत्ता पक्ष के बड़े हिस्से को अपने साथ मिला लिया था। अब NPP के सभी पांच विधायकों के शामिल होने से विधानसभा में NPF की संख्या और बढ़ गई है। NPP विधायकों का NPF में स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री और NPF अध्यक्ष नेफ्यू रियो ने कहा कि उनका पार्टी में शामिल होने का फैसला नगा लोगों की आकांक्षाओं को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि पांचों विधायकों के NPF में आने से पार्टी और मजबूत होगी।

विधानसभा में अब किस पार्टी के कितने विधायक?

इस नए राजनीतिक समीकरण के बाद नागालैंड विधानसभा में NPF के 39 विधायक हो गए हैं। इसके अलावा बीजेपी के 12 विधायक हैं। लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के दो, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) के दो और जनता दल (यूनाइटेड) का एक विधायक है। विधानसभा में 4 निर्दलीय विधायक भी हैं। इस तरह NPP के पांचों विधायकों के NPF में शामिल होने के बाद नागालैंड की 60 सदस्यीय विधानसभा में सत्तारूढ़ NPF की स्थिति और मजबूत हुई है। बता दें कि ADR की हाल ही में आई एक रिपोर्ट में नागालैंड 2022 के बाद से सांसदों-विधायकों द्वारा पाला बदलने के मामले में सबसे ऊपर था। (PTI से इनपुट्स के साथ)

ये भी पढ़ें: गूगल मैप्स के जरिये नागालैंड में जा घुसी असम पुलिस, स्थानीय लोगों ने रातभर बंधक बनाकर रखा

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *