Charlie Chauhan Weds Ramandeep Singh | ACTPnews

Charlie Chauhan Weds Ramandeep Singh


7 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

टीवी एक्ट्रेस चार्ली चौहान ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के क्रिकेटर रमनदीप सिंह से शादी कर ली है। दोनों ने 7 गुरुद्वारे में सिख रीति-रिवाज से शादी की। इस शादी में परिवार के लोग और नजदीकी दोस्त शामिल हुए।

चार्ली और रमनदीप पिछले 8 सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे, लेकिन उन्होंने अपने रिश्ते को मीडिया और फैंस से छिपाकर रखा था। शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए चार्ली ने लिखा कि 8 साल साथ रहने के बाद अब वे हमेशा के लिए एक हो गए हैं।

देखें शादी की तस्वीरें …

सिख रीति-रिवाज से हुई शादी, क्रिकेटर दोस्त पहुंचे शादी का आयोजन काफी सादगी से किया गया। इसमें क्रिकेटर अर्शदीप सिंह, नमन धीर, अश्विनी कुमार और जसइंदर सिंह जैसे करीबी दोस्त शामिल हुए।

शादी के दौरान रमनदीप ने क्रीम कलर की शेरवानी और मेहरून पगड़ी पहनी थी, जबकि चार्ली मेहरून रंग के ट्रेडिशनल लहंगे और हैवी ज्वेलरी में नजर आईं। दोनों की शादी की तस्वीरें सामने आने के बाद भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल समेत टीवी और क्रिकेट जगत की हस्तियों ने उन्हें बधाई दी।

दोनों का 8 साल पुराना था रिश्ता चार्ली और रमनदीप का अफेयर पिछले 8 सालों से चल रहा था। हालांकि दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते का सोशल मीडिया पर सार्वजनिक रूप से खुलासा नहीं किया था। अचानक शादी की तस्वीरें सामने आने के बाद ही फैंस को इनके रिश्ते के बारे में पता चला।

रमनदीप सिंह पंजाब के क्रिकेटर हैं और 2024 में आईपीएल खिताब जीतने वाली कोलकाता नाइट राइडर्स टीम का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2016-17 के डोमेस्टिक टी20 टूर्नामेंट से की थी।

‘रोडीज 7’ से की थी करियर की शुरुआत चार्ली चौहान ने अपने टीवी करियर की शुरुआत साल 2009 में ‘एमटीवी रोडीज 7’ से बतौर कंटेस्टेंट की थी। इसके बाद साल 2012 में उन्होंने ‘गुमराह: एंड ऑफ इनोसेंस’ से एक्टिंग में कदम रखा।

उसी साल उन्हें चैनल वी के शो ‘बेस्ट फ्रेंड्स फॉरएवर?’ में इलाक्षी सिंह (इला) का मुख्य रोल मिला। इसके बाद ‘कैसी ये यारियां’ में मुक्ति वर्धन के किरदार से उन्हें घर-घर में पहचान मिली। उन्होंने ‘प्यार तूने क्या किया’, ‘ये है आशिकी’, ‘इश्क किल्स’ और ‘एमटीवी वारियर हाई’ जैसे कई शोज में काम किया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports