Ahmedabad PG Rape Case | Security Guard Arrested After Assaulting Student | ACTPnews

Ahmedabad PG Rape Case | Security Guard Arrested After Assaulting Student


  • Hindi News
  • National
  • Ahmedabad PG Rape Case | Security Guard Arrested After Assaulting Student

अहमदाबाद52 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अहमदाबाद के आनंदनगर में एक पीजी हॉस्टल की छत पर स्टूडेंट से रेप किया गया। घटना शनिवार रात की है, जब युवती रात 10 बजे छत पर टहल रही थी। तभी आरोपी गार्ड भी छत पर पहुंचा उसने युवती का पहले गला दबाया फिर रेप किया।

पीड़ित इंटीरियर डिजाइनिंग की पढ़ाई कर रही है और एक साल से इसी सोसायटी के पीजी हॉस्टल में रह रही थी। वहीं, आरोपी को सोसाइटी में सुरक्षा गार्ड की नौकरी शुरू किए सिर्फ चार दिन ही हुए थे। पुलिस ने सीसीटीवी से पहचान कर आरोपी को रविवार सुबह अरेस्ट कर लिया।

आरोपी के 2 सीसीटीवी फुटेज…

8 अगस्त- रात 7:22 बजे- आरोपी लिफ्ट के जरिए छत पर गया

आरोपी शनिवार रात 7.22 बजे लिफ्ट के अंदर आया। फिर छत पर गया।

आरोपी शनिवार रात 7.22 बजे लिफ्ट के अंदर आया। फिर छत पर गया।

8 अगस्त- रात 8:52 बजे- वारदात के बाद आरोपी बाहर जाता नजर आया

वारदात के बाद आरोपी गार्ड रात 8.52 पर बाहर निकलता हुआ दिखाई दिया।

वारदात के बाद आरोपी गार्ड रात 8.52 पर बाहर निकलता हुआ दिखाई दिया।

युवती ने बचने की कोशिश की तो वायर से गला दबा दिया

पुलिस के मुताबिक, वारदात शनिवार रात करीब 8 बजे हुई। छात्रा सोसायटी की छत पर टहलने गई थी। तभी धर्मसिंह छत पर पहुंचा और सीढ़ियों का गेट बंद कर लिया।

इसके बाद उसने स्टूडेंट के साथ जबरदस्ती की। जब छात्रा ने विरोध किया तो बिजली के वायर से उसका गला कस दिया फिर रेप किया और फरार हो गया था।

गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी ने अपना मोबाइल फोन बंद कर लिया था। पुलिस, लोकल क्राइम ब्रांच और क्राइम ब्रांच के कर्मचारियों की 10 टीमों ने इलाके की सीसीटीवी फुटेज खंगाली और तलाशी अभियान चलाया। उसे रविवार सुबह करीब 8 बजे हेबतपुर इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने आरोपी को रविवार सुबह हेबतपुर इलाके से गिरफ्तार किया।

पुलिस ने आरोपी को रविवार सुबह हेबतपुर इलाके से गिरफ्तार किया।

अहमदाबाद की कई कंपनियों में कर चुका काम, वेरिफिकेशन नहीं

पुलिस के मुताबिक, आरोपी इससे पहले अहमदाबाद की अलग-अलग कंपनियों में सुरक्षा गार्ड के तौर पर काम कर चुका था। इसके बाद उसने आनंदनगर इलाके की हाउसिंग सोसाइटी में जॉइन किया।

पुलिस ने कहा कि सिंह को नौकरी पर रखने वाली सुरक्षा एजेंसी ने उसका बैकग्राउंड वेरिफिकेशन नहीं किया। एजेंसी ने उसे जरूरी ट्रेनिंग भी नहीं दी और उसकी बुनियादी जानकारी भी जमा नहीं की।

————————

ये खबर भी पढ़ें…

यमुनानगर में 12वीं की छात्रा से रेप:स्कूल से बाइक पर ले गया आरोपी, रोकते रहे टीचर्स

यमुनानगर के सढ़ौरा क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग छात्रा से रेप का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपी स्कूल के बाहर से छात्रा को अपने साथ ले गया और एक घर में ले जाकर दुष्कर्म किया। पूरी खबर पढें…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed