पुलिस को देखकर ट्रक छोड़कर भागा ड्राइवर, वाहन से निकला 13 करोड़ रुपये का ऐसा सामान कि सभी चौंक गए | ACTPnews

पुलिस को देखकर ट्रक छोड़कर भागा ड्राइवर, वाहन से निकला 13 करोड़ रुपये का ऐसा सामान कि सभी चौंक गए


ओडिशा के सोनपुर जिले में पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से 12.5 क्विंटल से ज्यादा गांजा बरामद किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 13 करोड़ रुपये बताई गई है। हालांकि, पुलिस की कार्रवाई के दौरान ड्राइवर समेत ट्रक में मौजूद लोग मौके से फरार होने में सफल रहे, इसलिए इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

जानकारी के मुताबिक, सोनपुर जिले के सुबालय पुलिस थाना क्षेत्र में एक ट्रक के जरिए अवैध रूप से नशीला पदार्थ ले जाने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम ने तुरंत कार्रवाई शुरू की और संदिग्ध ट्रक का पीछा किया। पुलिस की गतिविधि का पता चलते ही ट्रक का ड्राइवर और उसके साथ मौजूद कुछ अन्य लोग सतर्क हो गए। उन्होंने एक सुनसान जगह पर ट्रक को छोड़ दिया और मौके से भाग निकले।

पुलिस ने जब छोड़े गए ट्रक की तलाशी ली तो उसमें भारी मात्रा में गांजा मिला। तलाशी के दौरान 12.5 क्विंटल से ज्यादा गांजा बरामद किया गया। इसकी अनुमानित कीमत करीब 13 करोड़ रुपये बताई गई है। पुलिस ने गांजे को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस मामले में सुबालय पुलिस थाने में केस दर्ज किया गया है। अब पुलिस का मुख्य फोकस ट्रक चालक और उसके साथ मौजूद अन्य लोगों की पहचान करने पर है।

जांच के दौरान पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इतनी बड़ी खेप के पीछे कौन लोग हैं। इसमें नशीला पदार्थ सप्लाई करने वाले लोग, इसके परिवहन में मदद करने वाले लोग, पैसे लगाने वाले लोग और गांजे की खेप को पहुंचाया जाना था, उन लोगों की पहचान भी जांच का हिस्सा होगी। पुलिस की यह कार्रवाई राज्य में चल रहे ‘ड्रग-फ्री ओडिशा’ अभियान के तहत नशीले पदार्थों के खिलाफ जारी कार्रवाई का हिस्सा है। इस अभियान के तहत ओडिशा में सक्रिय ड्रग तस्करी नेटवर्क और कार्टेल के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने बड़ी मात्रा में नशीला पदार्थ जब्त कर लिया है, जबकि ट्रक चालक और उसके साथ मौजूद अन्य लोगों की तलाश जारी है। (रिपोर्ट: शुभम कुमार)

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports