5 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
हिंदी फिल्म होमबाउंड 26 सितंबर 2025 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई।
फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया (FFI) ने 99वें एकेडमी अवॉर्ड्स (ऑस्कर 2027) के लिए भारत की ऑफिशियल एंट्री वाली फिल्म चुनने की प्रोसेस शुरू कर दी है।
प्रोड्यूसर 7 सितंबर को शाम 6 बजे तक अपनी एंट्री जमा कर सकते हैं। बता दें कि ऑस्कर का 99वां एडिशन 14 मार्च, 2027 को अमेरिका के लॉस एंजिल्स शहर के हॉलीवुड इलाके के डॉल्बी थिएटर में होगा।
FFI एक जूरी बनाएगा, जिसमें एक चेयरमैन और फिल्म इंडस्ट्री और क्रिएटिव फील्ड के सीनियर सदस्य होंगे। सभी फिल्मों की स्क्रीनिंग के बाद, वोटिंग के जरिए भारत की ऑफिशियल एंट्री चुनी जाएगी। चुनी गई फिल्म की घोषणा 19 सितंबर, 2026 को की जाएगी।
नियमों के मुताबिक, सिर्फ वही फिल्में इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी के लिए एलिजिबल होंगी, जो भारत में 1 अक्टूबर, 2025 और 30 सितंबर, 2026 के बीच कमर्शियल थिएटर में रिलीज हुई होगी। फिल्म को कम से कम लगातार सात दिनों तक थिएटर में टिकट के साथ रिलीज होना भी जरूरी है।


एप्लीकेशन फॉर्म
पिछले साल ‘होमबाउंड’ भारत की ऑस्कर एंट्री थी
पिछले साल फिल्म होमबाउंड को भारत की ओर से ऑस्कर के लिए भेजा गया था। फिल्म में ईशान खट्टर और विशाल जेठवा मुख्य भूमिकाओं में थे।
2025 में अलग-अलग भाषाओं की कुल 24 फिल्मों पर भारत की ऑस्कर एंट्री के लिए विचार किया गया था। इनमें होमबाउंड का सेलेक्शन हुआ था। उस समय सेलेक्शन कमेटी के चेयरपर्सन एन चंद्रा ने कहा था कि यह फैसला काफी मुश्किल था।
एन चंद्रा ने कहा था, “ये ऐसी फिल्में थीं, जिन्होंने लोगों की जिंदगी को छुआ।”

‘होमबाउंड’ का निर्देशन नीरज घायवान ने किया था
नीरज घायवान के डायरेक्शन में बनी होमबाउंड बशारत पीर के 2020 के न्यूयॉर्क टाइम्स के लेख ‘टेकिंग अमृत होम’ पर आधारित थी। फिल्म कान्स और टोरंटो जैसे प्रतिष्ठित फिल्म समारोहों में भी दिखाई गई थी।

‘होमबाउंड’ के अलावा नीरज घायवान ने ‘मसान’, ‘गीली पुच्ची’ और ‘जूस’ जैसे प्रोजेक्ट्स का डायरेक्शन किया है।
फिल्म की कहानी उत्तर भारत के एक छोटे से गांव में रहने वाले दो बचपन के दोस्तों की थी। दोनों ऐसी पुलिस की नौकरी हासिल करना चाहते हैं, जो उन्हें लंबे समय से नहीं मिली गरिमा दिला सके।
करण जौहर और अदार पूनावाला के धर्मा प्रोडक्शंस की बनाई ‘होमबाउंड’ ऑस्कर की शॉर्टलिस्ट लिस्ट (टॉप 15 फिल्में) में जगह बनाने में कामयाब रही, लेकिन फाइनल टॉप-5 नॉमिनेशन में जगह नहीं बना पाई थी।


‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ ने बेस्ट फिल्म समेत 6 अवॉर्ड जीते थे
98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स (2026) में ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ ने बेस्ट फिल्म समेत सबसे ज्यादा 6 अवॉर्ड जीते थे। ‘सिनर्स’ के लिए माइकल बी. जॉर्डन को बेस्ट एक्टर और ‘हेमनेट’ के लिए जेसी बकले को बेस्ट एक्ट्रेस चुना गया था। ‘सिनर्स’ को सबसे ज्यादा 16 नॉमिनेशन मिले थे, लेकिन फिल्म ने 4 अवॉर्ड जीते थे। वहीं, भारतीय मूल की फिल्ममेकर गीता गंदभीर की दो डॉक्यूमेंट्री नॉमिनेट हुईं। प्रियंका चोपड़ा ने दूसरी बार ऑस्कर में प्रेजेंटर की भूमिका निभाई थी। पूरी खबर यहां पढ़ें…














