पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज बराबर करने के बाद अब पाकिस्तान का सामना इंग्लैंड से होगा। दोनों टीमों के बीच तीन टेस्ट मुकाबले खेले जाएंगे। इससे पहले टीम के पूर्व कप्तान शान मसूद फिट हो गए हैं। वे इंग्लैंड के खिलाफ खेलते हुए नजर आ सकते हैं। आने वाली सीरीज काफी ज्यादा अहम होने वाली है।
वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के पहले मैच में चोटिल हो गए थे शान मसूद
पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस वक्त इंग्लैंड के दौरे पर है, जहां तीन टेस्ट मैचों की सीरीज विश्व टेस्ट चैंपियशिप के तहत खेली जाएगी। हाल ही में शान मसूद को हटाकर बाबर आजम को फिर से टेस्ट का कप्तान बनाया गया है। वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला टेस्ट मैच पाकिस्तान टीम हार गई थी, लेकिन दूसरे मैच में टीम ने वापसी करते हुए मैच जीतकर सीरीज को बराकर कर लिया। इस बीच दूसरे टेस्ट से पहले पूर्व कप्तान शान मसूद चोटिल हो गए थे, इसलिए उन्होंने दूसरा टेस्ट मिस किया था। अब पता चला है कि वे वापस मैदान में लौट आए हैं और अपनी ट्रेनिंग कर रहे हैं। ऐसे में संभावना है कि वे इंग्लैंड के खिलाफ खेलते हुए नजर आ सकते हैं।
19 अगस्त से खेला जाएगा इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान पहला टेस्ट मैच
वेस्टइंडीज के खिलाफ जब सीरीज चल रही थी, तब पहले ही मैच के दौरान शान मसूद की अंगुली में चोट लग गई थी। लेकिन वे अब वे पूरी तरह से फिट बताए जा रहे हैं। सीरीज का पहला मुकाबला 19 अगस्त से खेला जाएगा। यानी अभी भी शान के पास वक्त है कि वे और ठीक हो जाएं, ताकि मैदान में उतर सकें। हालांकि वे अभी मेडिकल टीम की देखरेख में ही अपनी प्रैक्टिस कर रहे हैं।
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप अंक तालिका में पाकिस्तान की हालत खराब
इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान सीरीज विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत खेली जाएगी, जहां की अंक तालिका में पाकिस्तान की हालत बहुत खराब है। नौ टीमों के टूर्नामेंट में पाकिस्तानी टीम आठवें नंबर पर संघर्ष कर रही है। इस बीच इंग्लैंड की कप्तानी भी एक बार फिर से जो रूट को दी गई है। बेन स्टोक्स के अचानक संन्यास के ऐलान के बाद रूट को वापस बुलाया गया है। यानी दोनों टीमों की कमान फिर से अपने पुरानी प्लेयर्स के हाथ में है। देखना होगा कि टीमें किस तरह का प्रदर्शन इस दौरान करती हैं।
पाकिस्तान टेस्ट टीम: बाबर आजम (कप्तान), आमिर जमाल, अब्दुल्ला शफीक, अली उस्मान, अजान अवैस, इमाम-उल-हक, खुर्रम शहजाद, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद अली, मोहम्मद रिजवान, मुहम्मद अवैस जफर, मुहम्मद गाजी गोरी, साजिद खान, सलमान अली आगा, सऊद शकील, शान मसूद, उबैद शाह।
सीरीज का शेड्यूल
पहला टेस्ट: 19–23 अगस्त : हेडिंग्ले
दूसरा टेस्ट: 27–31 अगस्त : लॉर्ड्स
तीसरा टेस्ट: 9–13 सितंबर : एजबेस्टन
यह भी पढ़ें
टेस्ट मैच से एक दिन पहले ही ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग XI का ऐलान, कप्तान कमिंस ने धुरंधर खिलाड़ियों को दिया मौका
एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे ने रचा इतिहास, 136 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़कर मचाया तहलका
Latest Cricket News
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});













