Colombia Earthquake Rescue | Newborn Baby Found Alive Under Rubble | ACTPnews

कोलंबिया के कैली शहर से एक नवजात बच्चे का रेस्क्यू किया गया। - Dainik Bhaskar


4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

कोलंबिया के कैली शहर से एक नवजात बच्चे का रेस्क्यू किया गया।

साउथ अमेरिकी देश कोलंबिया में सोमवार रात आए 7.4 तीव्रता के भूकंप के करीब 48 घंटे बाद मलबे से एक बच्चे को जिंदा निकाला गया। बच्चा एक गिरी हुई पांच मंजिला रिहायशी इमारत के मलबे में फंसा था। उसके साथ एक आदमी भी दबा हुआ था।

यह रेस्क्यू बुधवार को भूकंप के बाद चल रहे तीसरे दिन के सर्च ऑपरेशन के दौरान हुआ। CNN की रिपोर्ट के मुताबिक, रेस्क्यू टीम ने बताया कि उन्हें मलबे के नीचे से एक आदमी की आवाज सुनाई दी। आदमी ने कहा- ‘हां, मैं यहीं हूं। मैं एक बच्चे के साथ हूं।’ इसके बाद मौके पर मौजूद रेस्क्यू टीम और बाकी लोगों ने तुरंत हाथों से मलबा हटाना शुरू कर दिया।

एक भारी कंक्रीट स्लैब के नीचे एक शख्स और नवजात बच्चा फंसा हुआ था। लोगों ने स्लैब को उठाया और दोनों को बचाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बच्चे का सिर नीला पड़ गया था, क्योंकि उसे सांस लेने में परेशानी हो रही थी।

कोलंबिया में कैली शहर के ला टोरेस डेल लिमोनार रिहायशी कॉम्प्लेक्स के गिरे मलबे से बच्चे का रेस्क्यू किया गया।

कोलंबिया में कैली शहर के ला टोरेस डेल लिमोनार रिहायशी कॉम्प्लेक्स के गिरे मलबे से बच्चे का रेस्क्यू किया गया।

भारत बोला- हम हर संभव मदद के लिए तैयार

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि कोलंबिया में जान-माल के नुकसान से वे बेहद दुखी हैं। उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई और घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की।

उन्होंने कहा कि भारत जरूरत पड़ने पर कोलंबिया को हर संभव मदद देने के लिए तैयार है।

भूकंप से जुड़ी 5 फोटोज

भूकंप के झटकों के बाद एक इमारत भरभराकर ढह गई।

भूकंप के झटकों के बाद एक इमारत भरभराकर ढह गई।

कोलंबिया के मनिजालेस शहर में आए भूकंप के बाद 'कैथेड्रल बेसिलिका' की इमारत में दरारें पड़ गईं। यह शहर का सबसे प्रसिद्ध चर्च है।

कोलंबिया के मनिजालेस शहर में आए भूकंप के बाद ‘कैथेड्रल बेसिलिका’ की इमारत में दरारें पड़ गईं। यह शहर का सबसे प्रसिद्ध चर्च है।

परेरा शहर में भूकंप से एक इमारत ढह गई।

परेरा शहर में भूकंप से एक इमारत ढह गई।

भूकंप के झटकों के कारण लोगों के अपार्टमेंट में फर्नीचर गिरने लगा।

भूकंप के झटकों के कारण लोगों के अपार्टमेंट में फर्नीचर गिरने लगा।

कोलंबिया के काली शहर में सोमवार को आए शक्तिशाली भूकंप के बाद एहतियात के तौर पर अस्पताल से मरीजों को बाहर निकाला गया।

कोलंबिया के काली शहर में सोमवार को आए शक्तिशाली भूकंप के बाद एहतियात के तौर पर अस्पताल से मरीजों को बाहर निकाला गया।

बेघर लोगों को आर्थिक मदद देगा कोलंबिया

कोलंबिया के राष्ट्रपति अबेलार्डो डे ला एस्प्रिएला ने प्रभावित इलाकों का दौरा कर राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने रिसाराल्दा प्रांत में प्रभावित लोगों को 3 महीने तक घरेलू सेवाओं के बिल से राहत देने का आदेश दिया है।

जिन लोगों के घर पूरी तरह तबाह हो गए हैं, उन्हें अस्थायी आवास के लिए आर्थिक मदद दी जाएगी। बाद में घरों की मरम्मत और दोबारा निर्माण में भी सहायता दी जाएगी।

परेरा में सबसे ज्यादा मौतें

परेरा शहर में अकेले 60 लोगों की मौत हुई है। करीब 5 लाख की आबादी वाला यह शहर भूकंप के केंद्र से 64 किलोमीटर से भी कम दूरी पर है।

राजधानी बोगोटा समेत कई शहरों में भी तेज झटके महसूस किए गए। एहतियात के तौर पर लोग इमारतों से बाहर निकलकर सड़कों पर आ गए।

चोको और रिसाराल्डा में भारी नुकसान

अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण (USGS) के मुताबिक, भूकंप सोमवार सुबह करीब 7:34 बजे आया। इसका केंद्र चोको इलाके में सैन जोसे डेल पालमार के पास था। भूकंप की गहराई 107 किलोमीटर थी।

कोलंबिया में ज्यादा भूकंप क्यों आते हैं

कोलंबिया दुनिया के सबसे ज्यादा भूकंप प्रभावित देशों में से एक है। यहां हर साल हजार से ज्यादा छोटे-बड़े भूकंप आते हैं।

कोलंबिया में बार-बार भूकंप आने की सबसे बड़ी वजह इसकी भौगोलिक स्थिति है। यह देश ‘रिंग ऑफ फायर’ नाम के भूकंप और ज्वालामुखी वाले क्षेत्र में आता है।

यहां नाजका, कोकोस और दक्षिण अमेरिकी जैसी कई बड़ी टेक्टोनिक प्लेटें आपस में टकराती हैं। इनमें से एक प्लेट दूसरी के नीचे धंसती रहती है। इसी वजह से जमीन के अंदर लगातार हलचल होती रहती है, जिससे अक्सर तेज भूकंप और ज्वालामुखी विस्फोट होते हैं।

————————

यह खबर भी पढ़ें…

कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भूकंप, 100 से ज्यादा मौतें:कई लोग मलबे में दबे, सैकड़ों घायल; इमारतें खाली कराई गईं

दक्षिण अमेरिकी देश कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। इसमें अब तक 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई हैं। भूकंप स्थानीय समय के मुताबिक सोमवार सुबह करीब 7 बजे आया। लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए। कई इमारतें खाली कराई गई हैं। सैकड़ों लोगों के घायल होने की खबर है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *