Mallikarjun Kharge Vs Amit Shah; Uttarakhand Shuddhikaran | ACTPnews

मल्लिकार्जुन खड़गे सोमवार को गोवा में कांग्रेस के कार्यक्रम में शामिल हुए। - Dainik Bhaskar


  • Hindi News
  • National
  • Mallikarjun Kharge Vs Amit Shah; Uttarakhand Shuddhikaran | Congress Rally Row

पणजी1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

मल्लिकार्जुन खड़गे सोमवार को गोवा में कांग्रेस के कार्यक्रम में शामिल हुए।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोमवार को कहा कि जब मैं पहली बार विधायक बना था, तब अमित शाह बच्चे थे और आज हमें देशभक्ति सिखा रहे हैं। उन्होंने यह बात सोमवार को दक्षिण गोवा में एक जनसभा में कही।

वहीं, खड़गे ने कहा, ‘BJP धर्म विरोधी हैं, क्योंकि जब मैंने 8 अगस्त को उत्तराखंड में हल्द्वानी के रामलीला मैदान पर सभा की थी तो 2 दिन बाद मंच का शुद्धिकरण किया गया। ऐसा लगा जैसे मुझे अछूत माना गया हो। क्या लोकतंत्र ऐसे चलता है। देश में दलितों के लिए क्या कोई जगह नहीं है।’

दरअसल, शाह ने 16 अगस्त को आरोप लगाया था- ‘कांग्रेस पार्टी मुख्यालय पर वंदे मातरम का गान हो रहा था। बीच में ही सोनिया गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे को गान को रोकने को कहा था।’

खड़गे ने कहा- गद्दारों को वोट मत दीजिए

खड़गे ने कहा, गोवा के 12 मंत्रियों में से 10 पूर्व कांग्रेस नेता हैं, जो पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए हैं। गद्दारों को वोट मत दीजिए। अगर आप उन्हें वोट देंगे, तो आप भी गद्दार बन जाएंगे।

उन्होंने कहा, ‘बड़े शहरों के अमीर लोग गोवा में जमीन खरीद रहे हैं। क्या वे इसे आपकी भलाई के लिए खरीद रहे हैं या गोवा का मजाक बनाने के लिए। बाहर से आने वाले लोगों को जमीन खरीदकर मनमानी कीमतों पर घर बनाने और गोवा का शोषण करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।/

वंदे मातरम विवाद: राहुल-सोनिया के खिलाफ जांच शुरू

दिल्ली पुलिस ने राहुल और सोनिया गांधी के खिलाफ वंदे मातरम के अपमान से जुड़े मामले की जांच शुरू कर दी है। 16 अगस्त को IP एस्टेट थाने में एक वकील ने शिकायत की थी। इसमें दोनों नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की गई है।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि वंदे मातरम के शुरुआती हिस्से के बाद सोनिया गांधी ने कुछ इशारे किए, जिन्हें गाना जारी रखने पर आपत्ति के तौर पर देखा गया।

उधर, भाजपा ने सोनिया गांधी के खिलाफ बेंगलुरु और मंगलुरु में पुलिस शिकायत दर्ज कर वंदे मातरम के अपमान का आरोप लगाया और कार्रवाई की मांग की।

15 अगस्त की कांग्रेस मुख्यालय की 2 तस्वीरें…

वंदे मातरम गाया जा रहा था, तभी सोनिया पीछे मुड़कर इशारा करती दिखीं। राहुल ने भी इशारे में कुछ पूछा।

वंदे मातरम गाया जा रहा था, तभी सोनिया पीछे मुड़कर इशारा करती दिखीं। राहुल ने भी इशारे में कुछ पूछा।

एक स्टाफ सदस्य पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के पास पहुंचा। खड़गे ने उसके कान में कुछ कहा, फिर सोनिया ने भी उससे बात की।

एक स्टाफ सदस्य पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के पास पहुंचा। खड़गे ने उसके कान में कुछ कहा, फिर सोनिया ने भी उससे बात की।

———–

ये खबर भी पढ़ें…

राहुल-सोनिया पर वंदे मातरम के अपमान का आरोप, जांच शुरू:FIR की मांग; दावा- राहुल ने वंदे मातरम गाने से इनकार किया था

कांग्रेस मुख्यालय में वंदे मातरम गायन के दौरान राहुल, मल्लिकार्जुन खड़गे और सोनिया गांधी इशारों में बात करते दिखे। यह तस्वीर 15 अगस्त की है।

कांग्रेस मुख्यालय में वंदे मातरम गायन के दौरान राहुल, मल्लिकार्जुन खड़गे और सोनिया गांधी इशारों में बात करते दिखे। यह तस्वीर 15 अगस्त की है।

दिल्ली पुलिस ने राहुल और सोनिया गांधी के खिलाफ वंदे मातरम के अपमान से जुड़े मामले की जांच शुरू कर दी है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports