![]()
असम के गुवाहाटी के खानापारा इलाके के एक नाइटक्लब में गुरुवार देर रात महिला से मारपीट और बदसलूकी का मामला सामने आया। आरोप है कि बाउंसरों ने महिला को कपड़े उतारकर पीटा। मामला द लोकल्स कैफे एंड लाउंज का है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इसमें महिला पार्किंग एरिया में फर्श पर बिना कपड़ों के दिखाई देती है। दो महिलाएं उसे लात मारती नजर आती हैं, जबकि कई पुरुष आसपास खड़े हैं। पुलिस ने क्लब मैनेजर को हिरासत में लिया है। क्लब में विवाद के बाद महिला को नीचे लाए बाउंसर्स इंडिया टूडे की रिपोर्ट के मुताबिक, बिल्डिंग के सिक्योरिटी गार्ड ने बताया कि महिला अपने कुछ दोस्तों के साथ क्लब पहुंची थी। क्लब के अंदर उसने एक बाउंसर को बीयर की बोतल से मारा था। इसके बाद दूसरे बाउंसर उसे पकड़कर चौथी मंजिल से नीचे पार्किंग एरिया में ले आए। हालांकि, विवाद की शुरुआत क्यों और कैसे हुई, इसका पता नहीं चल सका है। गार्ड के मुताबिक, पार्किंग में लाने के बाद बाउंसरों ने महिला के साथ मारपीट की। उसके शरीर के ऊपर के कपड़े भी उतार दिए। एक शख्स महिला को गोद में उठाते दिखा वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने घटना का वीडियो भी बनाया। वीडियो में महिला फर्श पर पड़ी दिखाई देती है। उसके ऊपरी शरीर पर कपड़े नहीं थे, जबकि नीचे काली पैंट पहनी हुई थी। दो महिलाएं उसे लात मारती नजर आती हैं। एक अन्य वीडियो में एक पुरुष महिला को गोद में उठाने की कोशिश करता दिखाई देता है। इसके बाद एक कार सामने आ जाती है, जिससे कुछ देर के लिए कैमरे का दृश्य छिप जाता है। इसके बाद महिला वहां दिखाई नहीं देती, जबकि कुछ पुरुष आपस में बातचीत करते नजर आते हैं। मैनेजर हिरासत में, महिला की पहचान नहीं ईस्ट गुवाहाटी के डीसीपी तबु राम पेगू के मुताबिक, पुलिस ने क्लब मैनेजर को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पीड़ित महिला की पहचान अभी नहीं हो पाई है। डीसीपी ने कहा कि महिला की शिकायत नहीं मिलने पर पुलिस खुद मामले में केस दर्ज कर सकती है। घटना के बाद क्लब बंद मिला घटना की जानकारी सामने आने के बाद मीडियाकर्मी क्लब पहुंचे तो वह बंद मिला। अंदर की लाइटें भी बंद थीं। क्लब मैनेजमेंट की ओर से मामले पर कोई बयान सामने नहीं आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ——————————— यह खबर भी पढ़ें… बिहार में दोस्त के साथ जा रही छात्रा से बदसलूकी, बदमाशों ने अश्लील हरकतें की…सड़क पर घसीटा बिहार के जमुई में 10वीं की छात्रा के साथ सड़क पर बदसलूकी की गई। छात्रा कोचिंग के बाद अपने क्लासमेट के साथ स्कूटी से मड़वा पहाड़ घूमने गई थी। लौटते समय कुछ लड़कों ने दोनों को सड़क पर रोक लिया और उनके साथ बदसलूकी की। पूरी खबर पढ़ें…
Source link
गुवाहाटी के नाइटक्लब में महिला से बदसलूकी, कपड़े उतारकर पीटा:बाउंसरों पर आरोप, वीडियो में दो महिलाएं लात मारती दिखीं; मैनेजर हिरासत में | ACTPnews
Previous Post
Next Post
Leave a Reply
Latest News
Search the Archives
Access over the years of investigative journalism and breaking reports










