ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट को घोषित किया अमेरिका का इलाका, शेयर किया नया नक्शा | ACTPnews

ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट किया नक्शा।


अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को एक नक्शे की तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की। इस तस्वीर में उन्होंने होर्मुज स्ट्रेट को ‘अमेरिका का नया इलाका’ बताया गया है। यह पोस्ट ऐसे समय में आई है जब इस अहम समुद्री रास्ते को लेकर ईरान के साथ तनाव अभी भी बरकरार है। वहीं दूसरी तरफ ईरान होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों की आवाजाही पर रोक लगा रहा है, जो दुनिया भर में ऊर्जा की सप्लाई के लिए एक बहुत जरूरी समुद्री रास्ता है। ट्रंप ने बिना किसी अतिरिक्त टिप्पणी के अपने ‘ट्रुथ सोशल’ प्लेटफॉर्म पर यह नक्शा शेयर किया। इससे पहले पिछले हफ्ते ट्रंप ने कहा था कि वह ‘बहुत जल्द’ होर्मुज स्ट्रेट को अमेरिका का इलाका घोषित कर देंगे।

होर्मुज स्ट्रेट बंद रहेगा: ईरान

इस बीच, ईरान की संसद के स्पीकर मोहम्मद बाकर गालिबाफ ने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट समुद्री यातायात के लिए तब तक बंद रहेगा जब तक कि अमेरिका के साथ साइन किए गए 14-सूत्रीय समझौता ज्ञापन (MoU) में ईरान की सभी शर्तें पूरी नहीं हो जातीं। उन्होंने इसे विदेशी प्रतिबंधों और सैन्य अभियानों को पूरी तरह से हटाने से सीधे तौर पर जोड़ा है। गालिबाफ ने कहा, “जब तक समझौता ज्ञापन में अमेरिका के वादे पूरे नहीं किए जाते, तब तक ‘जलडमरूमध्य’ नहीं खोला जाएगा। इनमें नाकेबंदी हटाना, फ्रीज की गई संपत्ति जारी करना, तेल पर प्रतिबंध हटाना, सभी मोर्चों पर धमकियों और सैन्य अभियानों को खत्म करना और अन्य शर्तें शामिल हैं, जिन पर अमेरिका ने सहमति जताई थी।”

Image Source : TRUTHSOCIAL/REALDONALDTRUMPट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट किया नक्शा।

ईरान की रक्षा क्षमता हुई और मजबूत

दुश्मनों को तनाव और न बढ़ाने की चेतावनी देते हुए, स्पीकर ने जोर देकर कहा कि इस्लामिक रिपब्लिक “दुश्मन की हरकतों और आक्रामकता के अनुपात में उसे और भी करारी हार देने के लिए तैयार है।” गालिबाफ ने कूटनीतिक प्रक्रिया का बचाव करते हुए कहा कि MoU से सैन्य टकराव रोकने के लिए जो मौका मिला, उसने देश की राष्ट्रीय सुरक्षा और घरेलू अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का एक अहम अवसर प्रदान किया। उन्होंने कहा, “बेशक, यह साफ करना जरूरी है कि नाकेबंदी हटाने और युद्धविराम के संबंध में समझौता ज्ञापन से मिले अवसर ने आर्थिक मजबूती बढ़ाने और ईरान की रक्षा क्षमता को फिर से बनाने में बहुत मदद की।”

यह भी पढ़ें-

भारत की चुनाव व्यवस्था के मुरीद हुए ट्रंप! SAVE America Act पास कराने पर दिया जोर

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed