बांग्लादेश में गुरुवार को राष्ट्रपति चुनाव संपन्न हो गए हैं। इस चुनाव में सत्तारूढ़ और प्रधानमंत्री तारिक रहमान की पार्टी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के उम्मीदवार फखरुल इस्लाम आलमगीर ने जीत हासिल की है और देश के नए राष्ट्रपति चुने गए हैं। आपको बता दें कि बांग्लादेश में राष्ट्रपति चुनाव को लेकर 35 साल में पहली बार मुकाबला देखने को मिला था। शेख हसीना के निर्वासन और आवामी लीग पर लगे बैन के दौर मे लोगों की नजरें इस चुनाव पर टिकी हुई थीं। अब इस चुनाव का परिणाम सामने आ गया है।
मिर्जा फखरुल को कितने वोट मिले?
बांग्लादेश में राष्ट्रपति पद के लिए हुए चुनाव में BNP के मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर को 255 वोट मिले हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक, उन्होंने अपने विरोधी उम्मीदवार कर्नल (रिटायर्ड) ओली अहमद को हराया। ओली अहमद को चुनाव में 88 मत प्राप्त हुए हैं। ओली अहमद लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (LDP) के अध्यक्ष हैं और चुनाव में जमात-ए-इस्लामी के नेतृत्व वाले 11-दलीय विपक्षी गठबंधन के उम्मीदवार थे।
1991 के बाद पहली बार हुआ मुकाबला
सामने आई जानकारी के अनुसार, साल 1991 के बाद ये पहला मौका है जब बांग्लादेश में राष्ट्रपति पद के लिए हुए चुनाव में मुकाबला देखने को मिला है। इससे पहले बीते कुछ दशकों से बांग्लादेश में आमतौर पर सर्वसम्मति से या निर्विरोध रूप से राष्ट्रपति का चयन होता रहा है। आपको बता दें कि इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के करीबी सहयोगी मोहम्मद शहाबुद्दीन ने राष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया था। शहाबुद्दीन ने अपने 5 साल का कार्यकाल पूरा होने से पहले स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए बांग्लादेश के राष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया था।
कितनी है नए राष्ट्रपति की उम्र?
बांग्लादेश के चुनाव आयोग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रपति चुनाव में कुल 349 रजिस्टर्ड वोटरों में से 343 ने वोटिंग की है और 6 सांसदों ने वोटिंग नहीं की। सामने आई जानकारी के अनुसार, 78 साल के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर शुक्रवार 21 अगस्त की शाम को बंगभवन के दरबार हॉल में बांग्लादेश के नए राष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेंगे। (इनपुट: भाषा)
ये भी पढे़ें- भारत का दौरा कर सकते हैं बांग्लादेशी PM तारिक रहमान, इसी महीने हो सकती है यात्रा
शेख हसीना की मीडिया से बातचीत पर भड़का बांग्लादेश, भारत के साथ रिश्ते सुधारने पर भी बयान दिया
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});













