ढाका: मीडिया रिपोर्टों के अनुसार रंगपुर शहर में एक रिटायर्ड हिंदू स्कूल टीचर, उनकी पत्नी, बेटी और 12 साल के बेटे के शव उनके बंद घर में संदिग्ध हालात में बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक शनिवार रात करीब 11:30 बजे शहर के दासपारा (मछुआपारा) इलाके में स्थित घर से शव बरामद किए गए। ‘द डेली स्टार’ की रिपोर्ट के मुताबिक, रंगपुर मेट्रोपॉलिटन कोतवाली पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी नजमुल कादर ने बताया कि पुलिस ने बंद घर में घुसकर शव बरामद किए। मृतकों की पहचान रंगपुर जिला स्कूल के रिटायर्ड टीचर गणपति चक्रवर्ती (65), उनकी पत्नी प्रीतिलता चक्रवर्ती (50), उनकी बेटी आगामी चक्रवर्ती प्रार्थि (23) और उनके बेटे प्रियम चक्रवर्ती (12) के तौर पर हुई है।
31 दिसंबर को हुए थे रिटायर
स्थानीय लोगों के अनुसार, गणपति पिछले साल 31 दिसंबर को रंगपुर जिला स्कूल से रिटायर हुए थे। उनकी बेटी आगामी ने इस साल अंग्रेजी में मास्टर्स की डिग्री पूरी की थी, जबकि उनका बेटा प्रियम पांचवीं कक्षा का छात्र था। रिश्तेदारों ने बताया कि परिवार से संपर्क टूटने के बाद उन्हें चिंता होने लगी थी। प्रीतिलता की छोटी बहन पूजा चक्रवर्ती ने ‘द डेली स्टार’ को बताया कि उन्होंने अपनी बहन से आखिरी बार गुरुवार दोपहर को बात की थी। खबरों के मुताबिक, परिवार के सदस्यों के चारों मोबाइल फोन गुरुवार रात से ही बंद थे। उन्होंने कहा, “उनके फोन बंद मिलने के बाद हम शनिवार रात दासपारा पहुंचे। घर का मुख्य दरवाज़ा बंद था और अंदर की सभी लाइटें बंद थीं। बाद में पुलिस आई, ताला तोड़ा और घर के अंदर गई, जहां उन्हें शव मिले।”
परिजनों ने की जांच की मांग
प्रीतिलता की छोटी बहन पूजा ने हैरानी जताते हुए कहा कि परिवार को समझ नहीं आ रहा कि इन चार लोगों को किसने निशाना बनाया या इस अपराध के पीछे क्या वजह हो सकती है। उन्होंने कहा, “मुझे समझ नहीं आ रहा कि मेरी बहन और उसके पूरे परिवार को किसने मारा, या यह क्यों और कब हुआ। मेरी बहन के पति बहुत अच्छे इंसान थे। उनका कोई दुश्मन नहीं था। उन्होंने दासपारा में एक नया घर बनाया था और वहीं रह रहे थे।”
वहीं गणपति की भतीजी सोमा चक्रवर्ती ने भी बताया कि उनकी अपने अंकल से आखिरी बार गुरुवार दोपहर को बात हुई थी, जिसके बाद शनिवार रात मौत की खबर सुनकर वह तुरंत उनके घर पहुंचीं। उन्होंने कहा, “शनिवार रात खबर मिलने के बाद मैं यहां आई और उनका शव देखा। मेरी आंटी, बहन और भाई के शव भी वहीं पड़े थे। मेरे अंकल का कोई दुश्मन नहीं था। स्कूल से रिटायर होने के बाद, वह होम्योपैथिक डॉक्टर के तौर पर काम करने लगे थे।”
जांच में जुटी पुलिस की टीम
फिलहाल पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौतों की जांच शुरू कर दी है। OC नज़मुल कादर ने बताया कि पुलिस, क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (CID) और डिटेक्टिव ब्रांच ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है। रंगपुर मेट्रोपॉलिटन CID के इंचार्ज सुबीर चौधरी ने बताया कि घर के अंदर शव कहां मिले थे। उन्होंने ‘द डेली स्टार’ को बताया कि मां और बेटी के शव सीढ़ियों पर मिले, जबकि गणपति का शव छत पर मिला। उन्होंने आगे बताया कि उनके बेटे का शव बिस्तर के नीचे मिला। मौतों का सही समय, इसके पीछे की वजह और घटनाक्रम की जांच अभी चल रही है, क्योंकि फोरेंसिक एक्सपर्ट और पुलिस घटना स्थल से सबूत इकट्ठा कर रहे हैं। (इनपुट- एएनआई)
यह भी पढ़ें-
‘ऑपरेशन सिंदूर’ में तबाह हुआ जैश का अड्डा मरकज़ फिर से तैयार, मार्बल-पेंट और प्लास्टर से किया गया मेकओवर-VIDEO
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});













