मौसम विभाग ने सोमवार को चार राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी के साथ रेड अलर्ट जारी किया है। देश के अन्य हिस्सों में भी बारिश होने की संभावना है। इन जगहों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, यूपी, राजस्थान, गुजरात और जम्मू कश्मीर के अधिकतर जिलों में मौसम सामान्य रहने के आसार हैं। मौसम विभाग ने पूरे दिल्ली में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। दोपहर के समय दिल्ली में घने बादलों और बारिश के कारण अंधेरा छा गया। यहां मंगलवार को भी भारी बारिश का अनुमान है। आईएमडी ने ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और बिहार के कुछ जिलों में भारी बारिश की चेतावनी के साथ ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
हिमाचल प्रदेश, पंजाब, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार के दक्षिणी और पश्चिमी इलाकों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर के राज्यों में भी येलो अलर्ट जारी किया गया है। ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु और केरल के सभी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। कर्नाटक के पश्चिमी और उत्तरी इलाकों में भी बारिश की चेतावनी के साथ येलो अलर्ट जारी किया गया है।
शिमला में बारिश
बारिश के कारण गिरा पारा
दिल्ली में बारिश के चलते तापमान में भी गिरावट आई है। सोमवार को औसत न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सबसे कम तापमान रिज क्षेत्र में 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पालम में न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह साढ़े आठ बजे समाप्त हुए पिछले 24 घंटे के दौरान हल्की बारिश हुई। सीपीसीबी के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में रही। शहर का औसत एक्यूआई 105 दर्ज किया गया।
बिहार में बाढ़ जैसे हालात
गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से बिहार के निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। भागलपुर के राघोपुर गांव में राघोपुर-नरकटिया तटबंध टूटने से गंगा का पानी गांव में घुस गया। सीएम सम्राट चौधरी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात कर फरक्का बैराज के गेट खोलने की अपील की है।
हिमाचल में 29 अगस्त तक बारिश के आसार
हिमाचल प्रदेश में बारिश के कारण कुल 125 सड़कें बंद हो गई हैं। मंडी जिला सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। शिमला मौसम विभाग ने रविवार को राज्य में 29 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान लगाया है। भारी बारिश के कारण जलभराव से मंडी शहर के बीचों-बीच स्थित इंदिरा मार्केट का ऐतिहासिक घंटाघर परिसर एक तालाब में बदल गया। इसके बाद ‘मंडी व्यापारी संघ’ ने जलभराव के वीडियो जारी किए और नगर निगम से समस्या के समाधान की मांग की। स्थानीय लोगों ने बताया कि मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोट्रोपी से लगभग एक किलोमीटर दूर ‘चमड़ा मोड़’ के पास सड़क का एक हिस्सा और एक दीवार ढह गई, जिससे यातायात बाधित हो गया। अधिकारियों ने बताया कि पहाड़ी का कुछ हिस्सा काटकर छोटे वाहनों के लिए रास्ता बहाल कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें-
बारिश में छत पर रील बना रहे थे बच्चे, अचानक गिरी बिजली, JDU नेता के घर में हड़कंप; खौफनाक मंजर कैमरे में कैद
सतना में 48 घंटे से लगातार बारिश, नागोद में उफनते नाले में बहे 3 बाइक सवार, दो सुरक्षित, एक की मौत
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});













