Salman Khan Extortion Threat Case | ACTPnews

Salman Khan Extortion Threat Case


17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मुंबई पुलिस ने एक्टर सलमान खान को दी गई रंगदारी की धमकी मामले में फर्जी साजिश का खुलासा किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने किसी गैंगस्टर गैंग के नाम पर झूठी वॉट्सऐप चैट और फर्जी पहचान बनाई थी ताकि सलमान खान से पैसे ऐंठे जा सकें।

आरोपी की ओर से किए गए दावों और सीसीटीवी फुटेज में अंतर मिलने के बाद पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की, जिसमें उसने पूरी कहानी गढ़ने की बात कबूल कर ली है। यह जानकारी न्यूज एजेंसी IANS की रिपोर्ट से सामने आई है।

बांद्रा सी-फ्रंट से बरामद किए दो मोबाइल फोन पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने इलेक्ट्रॉनिक तरीकों का इस्तेमाल करके फर्जी वॉट्सऐप चैट तैयार की थीं। उसने डराने की नीयत से खुद को किसी गैंगस्टर गैंग का हिस्सा दिखाया था।

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने बांद्रा सी-फ्रंट के पास छिपाकर रखे गए दो मोबाइल फोन बरामद कर लिए हैं। इसके अलावा गवाहों की मौजूदगी में फर्जी वॉट्सऐप चैट के स्क्रीनशॉट भी जब्त किए गए हैं।

सलमान को महाराष्ट्र सरकार की तरफ से Y+ कैटेगरी की सुरक्षा मिली हुई है। 11 जवान हर समय साथ रहते हैं।

सलमान को महाराष्ट्र सरकार की तरफ से Y+ कैटेगरी की सुरक्षा मिली हुई है। 11 जवान हर समय साथ रहते हैं।

पिछले साल अप्रैल में मिली थी मर्डर की धमकी सलमान खान को पिछले साल अप्रैल में जान से मारने की धमकी मिली थी। मुंबई के वर्ली स्थित ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट में अज्ञात शख्स ने वॉट्सएप मैसेज कर सलमान खान की कार को बम से उड़ाने की बात कही। देर रात भेजे गए इस मैसेज में लिखा है- हम सलमान खान को घर में घुसकर मारेंगे। पुलिस ने इस मामले में गुजरात से एक आरोपी को गिरफ्तार किया था।

बिहार से फोनपे पर मंगाए गए थे 1.30 लाख रुपए जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी को बिहार के सीवान से फोनपे के जरिए लगभग 1.30 लाख रुपए मिले थे। यह रकम उसने बांद्रा में एक मनी ट्रांसफर एजेंट से कैश में हासिल की थी।

मुंबई पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 336(3), 351(3), 353(2), 271, 340 और 248 के साथ-साथ आईटी एक्ट की धारा 66(C) और 66(D) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि उसने अकेले यह काम किया या इसमें कोई और भी शामिल था।

सलमान के गैलेक्सी अपार्टमेंट पर हो चुकी फायरिंग इससे पहले 14 अप्रैल 2024 को सुबह करीब 5 बजे सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट पर 7.6 बोर की पिस्टल से 4 राउंड फायरिंग हुई थी। इस समय सलमान खान घर में ही मौजूद थे।

14 अप्रैल 2024 को सुबह करीब 5 बजे सलमान के गैलेक्सी अपार्टमेंट पर फायरिंग हुई थी। CCTV फुटेज में घटनास्थल से भागते हुए बाइक सवार दिखे थे।

14 अप्रैल 2024 को सुबह करीब 5 बजे सलमान के गैलेक्सी अपार्टमेंट पर फायरिंग हुई थी। CCTV फुटेज में घटनास्थल से भागते हुए बाइक सवार दिखे थे।

सलमान को Y+ कैटेगरी की सुरक्षा, 24 घंटे 11 जवान साथ

  • 2023 में लॉरेंस गैंग से धमकी मिलने के बाद ही सलमान की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। उन्हें महाराष्ट्र सरकार की तरफ से Y+ कैटेगरी की सुरक्षा मिली हुई है। 11 जवान हर समय साथ रहते हैं, इसमें एक या दो कमांडो और 2 PSO भी शामिल होते हैं।
  • सलमान की गाड़ी के आगे और पीछे एस्कॉर्ट करने के लिए दो गाड़ियां हमेशा रहती हैं। इसके साथ-साथ सलमान की गाड़ी भी पूरी तरह बुलेटप्रूफ है।
  • गैलेक्सी अपार्टमेंट पर हुई फायरिंग के बाद जनवरी में सलमान के अपार्टमेंट की बालकनी बुलेटप्रूफ कर दी गई है। साथ ही हाई रेजोल्यूशन कैमरे भी चारों तरफ लगाए गए हैं।

‘बिग बॉस 20’ को होस्ट कर रहे सलमान ‘बिग बॉस 20’ की मेजबानी की तैयारी में सलमान वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ को होस्ट करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। शो के नए सीजन के बारे में बात करते हुए सलमान ने कहा कि हर सीजन में नए गेम और ट्विस्ट होते हैं, लेकिन इस बार शो के केंद्र में एक रहस्य है। ये शो 6 सितंबर से शुरू हो रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *