कनाडा के साथ बढ़ते ट्रेड विवाद के बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक हैरान कर देने वाला फैसला लिया है। ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि उनका प्रशासन ‘लेक ओंटारियो’ का नाम बदलकर ‘लेक अमेरिका’ करने पर गंभीरता से विचार कर रहा है। उन्होंने इस विचार को सीधे तौर पर वॉशिंगटन और ओटावा के बीच बिगड़ते आर्थिक संबंधों से जोड़ा है। यह प्रस्ताव उस घटना के कुछ महीनों बाद आया है जब ट्रंप ने एक एग्जीक्यूटिव ऑर्डर के जरिए ‘गल्फ ऑफ मेक्सिको’ का नाम बदलकर ‘गल्फ ऑफ अमेरिका’ कर दिया था। ट्रंप के इस कदम ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ध्यान खींचा था और इसकी राजनीतिक आलोचना भी हुई थी।
लेक ओंटारियो का नाम बदलने की धमकी
ट्रंप ने यह नया सुझाव तब दिया जब अमेरिका और कनाडा के बीच व्यापार को लेकर विवाद तेजी से बढ़ रहा है। ट्रंप प्रशासन द्वारा सप्ताहांत में कनाडा के 20 अरब डॉलर के सामान पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने के बाद, कनाडा द्वारा मंगलवार को जवाबी कार्रवाई की घोषणा करने की उम्मीद थी। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, “अमेरिका ‘लेक ओंटारियो’ का नाम बदलकर ‘लेक अमेरिका’ करने पर गंभीरता से विचार कर रहा है क्योंकि अब हमें ओंटारियो के साथ ज़्यादा व्यापार करने की उम्मीद नहीं है।”
बता दें कि लेक ओंटारियो की सीमा अमेरिका और कनाडा दोनों से लगती है और यह आस-पास के क्षेत्रों की अर्थव्यवस्थाओं से गहराई से जुड़ी हुई है। ओंटारियो, जो कनाडा का सबसे अधिक आबादी वाला प्रांत है, ऑटोमोबाइल निर्माण के लिए देश का प्रमुख केंद्र भी है।
अमेरिका-कनाडा की सीमा पर है लेक ओंटारियो।
ट्रंप ने कनाडा को दी कड़ी कार्रवाई की चेतावनी
दरअसल, ट्रंप का यह बयान तब आया है जब दोनों पड़ोसी देशों के बीच बयानबाजी तीखी होती जा रही है। इससे पहले सोमवार को, ट्रंप ने कनाडाई नेताओं से कहा कि वे “बात मानें” (लाइन पर आएं) या फिर ऐसे नतीजों का सामना करें जो पहले से लगाए गए टैरिफ से “कहीं ज़्यादा बुरे” होंगे। उन्होंने कनाडा की गाड़ियों, ऑटो पार्ट्स और स्टील पर भी 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने की धमकी दी है। इस बीच, कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने वाशिंगटन पर अपनी व्यापारिक मांगों के जरिए कनाडा को अपने अधीन करने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। (इनपुट- एपी)
यह भी पढ़ें-
मॉस्को में उतरा अमेरिकी एयरफोर्स का विमान? रूस ने कहा- हमें इस बारे में कुछ नहीं पता
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});













