ACC वूमेन्स एशिया कप की जंग शुरू होने से पहले टीम इंडिया ने दुबई में दस्तक दे दी है। हरमनप्रीत कौर की अगुआई में भारतीय महिला क्रिकेट टीम 2026 वूमेन्स एशिया कप के लिए संयुक्त अरब अमीरात यानी UAE के दुबई पहुंच चुकी है। BCCI ने टीम इंडिया के दुबई पहुंचने की जानकारी दी। एशिया कप 2026 में 28 अगस्त से आठ टीमों के बीच T20 क्रिकेट का एक्शन शुरू होगा। BCCI ने सोशल मीडिया पर महिला खिलाड़ियों के दुबई पहुंचने का वीडियो शेयर किया है। BCCI ने लिखा- हैलो दुबई! वूमेन्स एशिया कप 2026 के लिए टीम इंडिया पहुंच गई है।
भारत इस टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम रही है, लेकिन इस बार उसके सामने पिछली हार का हिसाब चुकता करने की चुनौती भी होगी। 2024 में श्रीलंका ने अपने घर में खेले गए पिछले संस्करण में भारत को हराकर खिताब जीता था। अब हरमनप्रीत की टीम एक बार फिर एशियाई ताज अपने नाम करने के इरादे से मैदान में उतरेगी।
भारत की पहले मैच में थाईलैंड से टक्कर
टूर्नामेंट में आठ टीमों को 2 ग्रुप में बांटा गया है। भारत को ग्रुप ए में पाकिस्तान, थाईलैंड और हांगकांग के साथ रखा गया है। वहीं डिफेंडिंग चैंपियन श्रीलंका ग्रुप बी में बांग्लादेश, इंडोनेशिया और मेजबान UAE के साथ है। भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 30 अगस्त को थाईलैंड के खिलाफ करेगी। दूसरे मैच में 3 सितंबर को हांगकांग से टक्कर होगी। इसके बाद ग्रुप स्टेज का सबसे बहुप्रतीक्षित मुकाबला 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। यह दोनों टीमों की ICC वूमेन्स T20 कप 2026 के बाद पहली भिड़ंत होगी।
13 सितंबर को फाइनल
हर ग्रुप की शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। सेमीफाइनल मुकाबले 10 और 11 सितंबर को होंगे, जबकि खिताबी मुकाबला 13 सितंबर को खेला जाएगा। बता दें, वूमेन्स T20 एशिया कप का पहली बार दुबई में आयोजन हो रहा है और टूर्नामेंट के सभी 15 मैच इसी शहर में खेले जाएंगे। भारत अब तक खेले गए पांच T20 एशिया कप संस्करणों में तीन बार चैंपियन बन चुका है।
ACC वूमेन्स एशिया कप के लिए भारतीय महिला टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी कमलिनी (विकेटकीपर), अरुंधति रेड्डी, प्रेमा रावत, राधा यादव, श्री चरणी, रेणुका ठाकुर, नंदिनी शर्मा, क्रांति गौड़ और प्रतिका रावल।
यह भी पढ़ें:
BCCI का बड़ा ऐलान, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय U19 टीम में सहवाग और द्रविड़ के बेटे को किया शामिल
Latest Cricket News
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});











