भोपाल बायपास ब्रिज से नीचे गिरी बस:राजगढ़ में बेंगलुरु के दो पुलिस इंस्पेक्टर समेत 4 की मौत; 11 घायल, 4 भोपाल रेफर | ACTPnews

भोपाल बायपास ब्रिज से नीचे गिरी बस:राजगढ़ में बेंगलुरु के दो पुलिस इंस्पेक्टर समेत 4 की मौत; 11 घायल, 4 भोपाल रेफर

ब्यावरा के भोपाल बायपास ब्रिज पर शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे बड़ा हादसा हो गया। कानपुर से इंदौर जा रही यात्री बस अनियंत्रित होकर ब्रिज से नीचे जा गिरी। हादसे में 4 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 11 लोग घायल हुए हैं। इनमें 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं। स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया। सभी घायलों को ब्यावरा के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज शुरू किया गया। गंभीर घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद भोपाल रेफर किया गया है। राज्यमंत्री और एसपी अस्पताल पहुंचे घटना की जानकारी मिलने पर राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार और एसपी अमित तोलानी सिविल अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों से मुलाकात कर उनका हाल जाना। अधिकारियों ने डॉक्टरों से घायलों के उपचार और उनकी स्थिति की जानकारी ली। गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए भोपाल भेजा गया है। बेंगलुरु के टीआई और सायबर इंस्पेक्टर की गई जान मृतकों में बेंगलुरु के एक थाना प्रभारी और एक साइबर इंस्पेक्टर के भी शामिल होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस मृतकों की पहचान की प्रक्रिया में जुटी है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है। हादसे के वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल पाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports