पुरी स्वर्गद्वार में अंतिम विदाई देने पहुंचे संकीर्तन कलाकार की मौत, अचानक नीचे गिरे फिर नहीं उठे | ACTPnews

पुरी स्वर्गद्वार में अंतिम विदाई देने पहुंचे संकीर्तन कलाकार की मौत, अचानक नीचे गिरे फिर नहीं उठे


ओडिशा के पुरी के प्रसिद्ध स्वर्गद्वार से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। एक शव के अंतिम संस्कार के लिए संकीर्तन मंडली के साथ पहुंचे एक व्यक्ति की अचानक तबीयत बिगड़ गई और कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई। इस घटना से वहां मौजूद लोगों और संकीर्तन मंडली के सदस्यों के बीच शोक की लहर दौड़ गई। मृतक की पहचान प्रभात साहू के रूप में हुई है। वह एक संकीर्तन कलाकार थे और एक अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए अन्य सदस्यों के साथ पुरी के स्वर्गद्वार पहुंचे थे।

जानकारी के मुताबिक, गजपति नगर निवासी बसंत कुमार दास का निधन हो गया था। इसके बाद उनके परिजन अंतिम संस्कार के लिए उनका शव लेकर पुरी के स्वर्गद्वार पहुंचे। परंपरा के अनुसार, अंतिम यात्रा के साथ एक संकीर्तन मंडली भी स्वर्गद्वार पहुंची थी। मंडली के सदस्य रास्ते भर भजन और धार्मिक गीत गाते हुए शव के साथ चल रहे थे। प्रभात साहू भी इसी संकीर्तन मंडली का हिस्सा थे और अंतिम यात्रा के दौरान संकीर्तन कर रहे थे।

प्रतीक्षालय में बेहोश होकर गिरे

स्वर्गद्वार पहुंचने के बाद प्रभात साहू कुछ समय के लिए वहां बने प्रतीक्षालय में बैठे हुए थे। इसी दौरान अचानक वह बेहोश होकर गिर पड़े। घटना के बाद वहां मौजूद लोगों ने तुरंत उनकी मदद की और उन्हें इलाज के लिए पुरी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद प्रभात साहू को मृत घोषित कर दिया। प्रभात साहू की अचानक मौत से स्वर्गद्वार में मौजूद लोग स्तब्ध रह गए। जिस जगह एक परिवार अपने करीबी को अंतिम विदाई देने पहुंचा था, वहीं कुछ ही देर में एक और व्यक्ति की मौत की खबर सामने आ गई।

सदमे में परिजन

प्रभात साहू एक दिवंगत व्यक्ति की अंतिम यात्रा में संकीर्तन करते हुए शामिल हुए थे। लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि अंतिम यात्रा में शामिल होने पहुंचे प्रभात खुद ही जिंदगी की आखिरी यात्रा पर चले जाएंगे। इस अचानक हुई घटना से संकीर्तन मंडली के सदस्य और वहां मौजूद अन्य लोग बेहद दुखी हो गए। घटना ने स्वर्गद्वार में मौजूद लोगों को गहरे सदमे में डाल दिया। कुछ दिन पहले मध्य प्रदेश में भी ऐसी ही घटना सामने आई थी, जहां शादी समारोह में एक व्यक्ति की अचानक मौत हो गई थी।

(ओडिशा से शुभम कुमार की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें-

ओडिशा में सरकारी स्कूलों में खाली पड़े शिक्षक पदों पर भर्ती की मांग को लेकर आंदोलन तेज, सड़कों पर सैकड़ों अभ्यर्थी

ओडिशा के पास बंगाल की खाड़ी में डूबा सिंगापुर जा रहा कार्गो शिप, 24 क्रू मेंबर थे सवार

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports