ईस्ट जोन और सेंट्रल जोन के बीच दलीप ट्रॉफी का सेमीफाइनल खेला जा रहा है। मैच के पहले ही दिन ईस्ट जोन के कप्तान चोटिल हो गए। इसकी वजह से उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा। उनकी जगह 15 साल के वैभव सूर्यवंशी कप्तानी कर रहे हैं। बेंगलुरु के BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड में खेले जा रहे मुकाबले में ईस्ट जोन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। पहले सेशन में 26 ओवर में सेंट्रल जोन ने 2 विकेट पर 62 रन बना लिए हैं। सूर्यवंशी पहली बार कप्तानी कर रहे सूर्यवंशी ने पहली बार किसी सीनियर पुरुष टीम की कप्तानी संभाली है। सूर्यवंशी का यह सिर्फ दूसरा दलीप ट्रॉफी मैच है। वह अब तक नौ फर्स्ट क्लास मैच खेल चुके हैं। उन्होंने 2024 की शुरुआत में रणजी ट्रॉफी के दौरान इस फॉर्मेट में ऐतिहासिक डेब्यू किया था और वह इस फॉर्मेट में डेब्यू करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ियों में शामिल हैं। ईशान किशन की कलाई में लगी गेंद विकेटकीपिंग करते समय ईशान किशन के दाहिने हाथ की कलाई पर गेंद लगी। फिजियो ने उनकी जांच की। इसके बाद किशन ने मैदान से बाहर जाने का फैसला किया। कुछ देर बाद किशन के हाथ पर स्ट्रैपिंग बंधी दिखाई दी। उनकी जगह कुमार कुशाग्र विकेटकीपिंग कर रहे। वैभव ने पिछले मैच में 2 विकेट लिए थे वैभव ने नाॉर्थ-ईस्ट जोन के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में 3 ओवर में 11 रन देकर 2 विकेट लिए थे। हालांकि बतौर बल्लेबाज वे पहली पारी में सिर्फ 8 रन बना सके। ईस्ट जोन ने मुकाबला पारी और 210 रन से जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। वैभव के लिए रेड बॉल में साबित करने का मौका IPL से टी-20 क्रिकेट में पहचान बना चुके वैभव को अभी रेड-बॉल में खुद को साबित करना है। दलीप ट्रॉफी टेस्ट उनके लिए एक मौका है। उन्होंने IPL 2026 में सबसे ज्यादा 776 रन बनाए थे। इसके बाद उन्हें भारत की टी-20 टीम में जगह मिली। भारत के लिए 6 टी-20 में 193 रन वैभव अब तक भारत के लिए 6 टी-20 इंटरनेशनल खेल चुके हैं। इनमें उन्होंने 193 रन बनाए हैं। उनका औसत 32.16 और स्ट्राइक रेट 189.21 है। उनके नाम 2 अर्धशतक हैं। वैभव हालिया जिम्बाब्वे दौरे पर प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे थे। उन्होंने टी-20 सीरीज की 3 पारियों में 151 रन बनाए। उनका औसत 50.33 और स्ट्राइक रेट 196.10 रहा। उन्होंने 2 अर्धशतक लगाए थे। ———————————- वैभव सूर्यवंशी यह खबर भी पढ़ें… वैभव सूर्यवंशी अंडर-19 टीम से बाहर:ऑस्ट्रेलिया सीरीज नहीं खेलेंगे, BCCI के वन-वर्ल्ड कप नियम का असर; 2026 वर्ल्डकप खेल चुके BCCI ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए भारत की 15 सदस्यीय अंडर-19 टीम घोषित की है। इसमें पूर्व भारतीय दिग्गज वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग और पूर्व भारतीय कोच राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ को जगह मिली है। पूरी खबर पढ़ें…
Source link
ईशान किशन को चोट लगी, वैभव सूर्यवंशी ने कप्तानी संभाली:दलीप ट्रॉफी सेमीफाइनल में ईस्ट जोन ने बॉलिंग चुनी; सेंट्रल जोन का स्कोर- 62/2 | ACTPnews

Previous Post
Next Post
Leave a Reply
Latest News
Search the Archives
Access over the years of investigative journalism and breaking reports
You May Have Missed
-

भास्कर अपडेट्स:दिल्ली के मॉल की छत से महिला ने कूदने की कोशिश की, दमकल और पुलिस ने किया रेस्क्यू | ACTPnews
-

सनी देओल और राजकुमार संतोषी की फिर जमेगी जोड़ी, ‘बंटवारा 1947’ के बाद ‘घातक घुस के मारेगा’ का किया ऐलान | ACTPnews
-

‘मुझे लगा वह मेरी जिंदगी का आखिरी पल है’, नेपाल में सैलाब से बचे शख्स ने बयां किया डरावना मंजर | ACTPnews
-

राहुल गांधी पर हल्द्वानी में FIR, ‘शुद्धिकरण’ पर सियासी घमासान, SC-ST एक्ट में दर्ज हुआ केस | ACTPnews
-

कार एक्सीडेंट में बाल-बाल बचे द ग्रेट खली, वीडियो पोस्ट कर दिया हेल्थ अपडेट, अब कैसी है हालत | ACTPnews







