PCB ने चलाया सफाई अभियान, चीफ ऑफ सिलेक्टर आकिब जावेद पर भी चल सकता है हंटर | ACTPnews

PCB ने चलाया सफाई अभियान, चीफ ऑफ सिलेक्टर आकिब जावेद पर भी चल सकता है हंटर


पाकिस्तान क्रिकेट टीम जो अभी इंग्लैंड दौरे पर है उसे वहां तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला खेलना बाकी है, लेकिन उससे पहले ही पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड ने बड़े स्तर पर बदलाव करने के लिए सफाई अभियान की शुरुआत कर दी है। पाकिस्तानी टीम को इंग्लैंड के दौरे पर टेस्ट सीरीज के शुरुआती दो मुकाबलों में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था, जिसके चलते उसकी जमकर आलोचना भी हुई। वहीं पीसीबी ने लॉर्ड्स टेस्ट मैच में मिली हार के तुरंत बाद टेस्ट स्क्वाड में शामिल 7 खिलाड़ियों को वापस देश बुलाने का फैसला लिया तो वहीं टीम के हेड कोच सरफराज अहमद के साथ उमर गुल को भी स्वदेश लौटने का आदेश दे दिया गया। अब पीसीबी ने जो सफाई अभियान चलाया है उसमें पाकिस्तानी टीम के चीफ ऑफ सिलेक्टर आकिब जावेद की कुर्सी जाने की संभावना को भी जाहिर किया गया है।

आकिब को हाई परफॉर्मेंस सेंटर में ध्यान देने का मिल सकता है आदेश

पीसीबी ने इंग्लैंड दौरे पर टीम के खराब प्रदर्शन को लेकर जो बड़े स्तर पर बदलाव के लिए सफाई अभियान चलाया है उसमें उन्होंने मौजूदा चीफ ऑफ सिलेक्टर पाकिस्तानी टीम के पूर्व खिलाड़ी आकिब जावेद को लाहौर स्थित हाई परफॉर्मेंस सेंटर में ध्यान देने का आदेश दिया जा सकता है। पीसीबी के एक विश्वसनीय सूत्र ने न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार अपने बयान में बताया कि आकिब को संभवतया लाहौर स्थित हाई परफॉर्मेंस सेंटर में विकास निदेशक के रूप में अपनी भूमिका पर ध्यान केंद्रित करने के लिए कहा जाएगा। इससे यह साफ समझा जा सकता है कि उनकी अब चीफ ऑफ सिलेक्टर की कुर्सी जाने वाली है। उन्होंने दावा किया कि रिजवान, इमाम और सलमान को वापस भेजना पीसीबी की योजना का हिस्सा था, जिसमें पहले दो खिलाड़ियों को ना केवल खराब फॉर्म बल्कि ड्रेसिंग रूम में उनके व्यवहार के कारण भी टीम से बाहर किया गया था।

इंग्लैंड दौरे के बाद घोषित हो सकती है पाकिस्तान की नई चयन समिति

टेस्ट सीरीज के बीच में वापस घर भेजे गए पाकिस्तानी खिलाड़ियों को लेकर सूत्र ने दिए अपने बयान में बताया कि इमाम और रिजवान के अलावा बाकी खिलाड़ियों को टेस्ट टीम के अंतरिम मुख्य कोच माइक हेसन की सिफारिश पर वापस भेजा गया, जो कुछ ऐसे खिलाड़ियों को आजमाना चाहते थे जिनके साथ उन्होंने लिमिटेड ओवर्स की टीम के लिए लगाए गए कैंप में काम किया था। वहीं इस दौरे के खत्म होने के बाद पाकिस्तानी टीम की नई चयन समिति का ऐलान किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें

हरमनप्रीत कौर इतिहास रचने से एक कदम दूर, महिला-पुरुष T20I में यह उपलब्धि हासिल करने वाली बनेंगी पहली कप्तान

T20Is में कैसा है भारत और पाकिस्तान महिला टीम का हेड टू हेड रिकॉर्ड, पाक टीम को मिली है कितनी जीत

Latest Cricket News

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *