भारत और पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीम के बीच में दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 5 सितंबर को महिला टी20 एशिया कप 2026 का महामुकाबला खेला जाएगा। इस मैच को लेकर पूरे वर्ल्ड क्रिकेट की नजरें रहने वाली हैं, जिसमें टीम इंडिया का पलड़ा उनके फॉर्म और प्रदर्शन को देखते हुए भारी दिख रहा है। भारतीय महिला टीम जो ग्रुप-ए में शामिल है उसने अपने शुरुआती दो मुकाबलों में जीत हासिल करने के साथ पहले ही सेमीफाइनल के लिए अपनी जगह को पक्का कर लिया है, वहीं पाकिस्तानी टीम के लिए सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए यह मैच काफी अहम रहने वाला है, जिसमें यदि उनको हार का सामना करना पड़ता है तो उनके लिए ग्रुप स्टेज का आखिरी मैच करो या मरो की स्थिति वाला हो जाएगा। ऐसे में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले इस मुकाबले की पिच को लेकर भी सभी की नजरें रहेंगी।
पहले गेंदबाजी या बल्लेबाजी करने का फैसला लेना नहीं होगा आसान
महिला टी20 एशिया कप 2026 के सभी मुकाबले दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में ही खेले जा रहे हैं, जिसमें यहां पर अब तक खेले गए टूर्नामेंट के 8 मैचों में से छह बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीत हासिल करने में कामयाब रही है। वहीं पहले 8 मैचों में से 7 मैच में टॉस जीतने वाली टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया लेकिन उसमें से सिर्फ दो ही मैच में टारगेट का पीछा करने वाली टीम जीत हासिल करने में कामयाब हो सकी जबकि 6 में हार का सामना करना पड़ा। अभी तक हुए 8 मुकाबलों में से सिर्फ भारतीय टीम ही ऐसी रही है जो 150 या उससे अधिक का स्कोर बनाने में कामयाब हो सकी है। वहीं यहां की धीमी पिच पर स्पिनर्स का दबदबा देखने को मिला है जिन्होंने 5.1 के इकॉनमी रेट से 71 विकेट हासिल किए हैं। दुबई की गर्मी भी इस मैच में खिलाड़ियों के लिए एक बड़ी चुनौती रहने वाली है, जिसमें अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है जिसमें उमस काफी परेशान करेगी।
दुबई के स्टेडियम में ऐसा रहा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड
भारतीय महिला टीम का टी20 इंटरनेशनल में दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रिकॉर्ड को लेकर बात की जाए तो उसमें उन्होंने यहां पर 5 मैच खेले हैं, जिसमें से 4 को जीतने में कामयाबी हासिल हुई है, जबकि सिर्फ एक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। भारतीय टीम ने यहां पर अपना पिछला मुकाबला साल 2024 में न्यूजीलैंड महिला टीम के खिलाफ गंवाया था, जिसके बाद से खेले सभी चार मुकाबलों को वह जीतने में कामयाब रही हैं।
ये भी पढ़ें
हरमनप्रीत कौर इतिहास रचने से एक कदम दूर, महिला-पुरुष T20I में यह उपलब्धि हासिल करने वाली बनेंगी पहली कप्तान
मानव सुथार ने अब इंग्लैंड में बरपाया कहर, 7 विकेट लेकर टीम को दिलाई बड़ी जीत
Latest Cricket News
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});













