‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ का नया प्रोमो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जो दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन हुआ है। नए एपिसोड में अक्षय कुमार और सैफ अली खान साथ में नजर आने वाले हैं। इस बीच, मेकर्स ने शो का एक मजेदार वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें अक्षय कुमार को अमिताभ बच्चन के साथ प्रैंक करते देखा जा सकता है। इस वायरल क्लिप में देखने को मिलेगा कि एक्टर के मजाक से बिग बी घबरा जाते हैं और उन्हें नेशनल टेलीविजन पर एक हिदायत देते हुए नजर आते हैं। इसके पहले अमिताभ बच्चन ने सैफ अली खान और करीना कपूर के साथ अपने खास रिश्ते के बारे में बताया था।
अक्षय कुमार पर्स में रखते हैं अमिताभ बच्चन की तस्वीर
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखने को मिलेगा कि ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ में अक्षय कुमार आग वाला प्रैंक अमिताभ बच्चन के साथ करते हैं, जिसके बाद वह घबरा जाते हैं। दरअसल, जब बिग बी खिलाड़ी कुमार से कहते हैं, ‘आप, चार्ली चैप्लिन के बहुत बड़े फन हैं।’ इस पर अक्षय कहते हैं कि ‘जी हां।’ आगे दिग्गज अभिनेता ने कहा, ‘और अपने बटुए में आप उनकी तस्वीर रखते हैं।’ जवाब में अक्षय कहते हैं, ‘यह सही हैं, सर मैं उनका बहुत बड़ा पैन हूं।’ बात को आगे बढ़ाते हुए अमिताभ बच्चन कहते हैं, ‘हमको दिखाइए किधर हैं? बटुआ है आपके पास?’ इस बीच, एक्टर ने बताया कि उनके पर्स में अमिताभ बच्चन की भी तस्वीर है।
अक्षय कुमार ने अमिताभ बच्चन पर किया आग वाला प्रैंक
प्रोमो में आगे देखने को मिलता है कि अक्षय कुमार अपना बटुआ लेकर अमिताभ बच्चन के पास जाते हैं, लेकिन उसी दौरान उनके बटुए में आग लग जाती है और यह देख बिग बी डर जाते हैं। अक्षय कुमार अपना बटुआ बिग बी के हाथ में देने वाले होते हैं, उसी वक्त पर्स से आग निकलती है और कहते हैं कि ‘सर, ये कभी-कभी हो जाता है, यह देखिए।’ अपनी फोटो एक्टर के पास देख अमिताभ बच्चन खुश हो जाते हैं।
अमिताभ बच्चन ने अक्षय कुमार को दी हिदायत
‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ पर आग वाला प्रैंक होने के बाद अमिताभ बच्चन बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार को हिदायत देते हैं और कहते हैं, ‘आप फिर यही, आग के साथ खेल रहे हैं। नहीं, मजाक नहीं, मजाक नहीं। आग के साथ कभी मजाक मत किया कीजिए।’ इस पर हंसाते हुए अक्षय कुमार कहते हैं, ‘नहीं, नहीं मजाक मतलब आपके साथ कर रहा था।’ ये प्रोमो शेयर करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा, ‘ये प्रैंक देखके हंसी रुकेगी नहीं, देखिए कौन बनेगा करोड़पति, सोमवार-शुक्रवार रात 9 बजे, सिर्फ #SonyEntertainmentTelevision और Sony LIV पर।’
ये भी पढ़ें – अमिताभ बच्चन का सैफ अली खान से है खास रिश्ता, बिग बी ने खुद समझाया कनेक्शन
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});












