Palghar Hospital Assault | Shiv Sena Leader Slaps Staff Over Bill Dispute | ACTPnews

Palghar Hospital Assault | Shiv Sena Leader Slaps Staff Over Bill Dispute


  • Hindi News
  • National
  • Palghar Hospital Assault | Shiv Sena Leader Slaps Staff Over Bill Dispute

पालघर4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

महाराष्ट्र के पालघर में शनिवार रात शिंदे गुट की शिवसेना के पदाधिकारियों पर रिलीफ हॉस्पिटल में डॉक्टरों और कर्मचारियों से मारपीट का आरोप है। एक शिवसेना नेता ने कर्मचारी को थप्पड़ मार दिया। कुछ लोग ICU में भी घुसे और नर्स को धमकाया।

हॉस्पिटल कर्मचारी की शिकायत के मुताबिक, शिवसेना जिला प्रमुख कुंदन सांखे, शहर प्रमुख राहुल घरात और अन्य लोग इमरजेंसी वार्ड में पहुंचे। उन्होंने डॉक्टरों से बहस की और कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंचे कर्मचारी को राहुल घरात ने थप्पड़ मारा। यह घटना CCTV में कैद हुई है।

हंगामा दही हांडी के दौरान घायल हुए गोविंदा के इलाज के बिल को लेकर हुआ था। डिस्चार्ज के समय हॉस्पिटल ने ₹19,866 का बिल दिया था। इसे लेकर गोविंदा के साथ आए लोगों की कर्मचारियों से बहस हुई थी।

3 तस्वीरों में देखिए घटना…

शिवसेना नेता के साथ कुछ लोग हॉस्पिटल में घुसे और हंगामा करने लगे।

शिवसेना नेता के साथ कुछ लोग हॉस्पिटल में घुसे और हंगामा करने लगे।

बिल को लेकर हॉस्पिटल कर्मचारियों के साथ बहस हुई।

बिल को लेकर हॉस्पिटल कर्मचारियों के साथ बहस हुई।

विवाद बढ़ने पर एक व्यक्ति ने हॉस्पिटल कर्मचारी को थप्पड़ जड़ दिया।

विवाद बढ़ने पर एक व्यक्ति ने हॉस्पिटल कर्मचारी को थप्पड़ जड़ दिया।

17 लोगों पर केस, विधायक के बेटे का भी नाम

पालघर पुलिस ने BNS और महाराष्ट्र मेडिकल सर्विसेज प्रोटेक्शन एक्ट की संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है। इसमें कम से कम 17 लोगों को आरोपी बनाया गया है। कुंदन सांखे, राहुल घरात और स्थानीय विधायक राजेंद्र गावित के बेटे रोहित गावित के नाम भी शामिल हैं।

कांग्रेस बोली- महायुति नेताओं को कानून का डर नहीं

कांग्रेस नेता अतुल लोंढे पाटिल ने घटना को शर्मनाक बताया। उन्होंने कहा कि यह महायुति नेताओं की गुंडागर्दी है। डॉक्टरों और अस्पताल कर्मचारियों पर हमला किसी भी हालत में स्वीकार नहीं किया जा सकता।

उन्होंने कहा कि डॉक्टरों की सुरक्षा का मुद्दा पहले भी उठता रहा है। इसी महीने सुप्रीम कोर्ट ने ठाणे के सरकारी अस्पताल में महिला डॉक्टर को पीटने के आरोपी शिवसेना पार्षद को जमानत देने से इनकार किया था। कोर्ट ने कहा था कि डॉक्टरों पर हमला करने वालों को जमानत नहीं मिलनी चाहिए।

———-

ये खबर भी पढ़ें….

महाराष्ट्र में डॉक्टर को थप्पड़ मारने वाला शिवसेना पार्षद गिरफ्तार:3 साथी भी पकड़े गए; डॉक्टर ने इस्तीफा दिया, कहा- डर से शहर छोड़ा

महाराष्ट्र के ठाणे में हॉस्पिटल के डॉक्टरों से मारपीट के मामले में शिवसेना (शिंदे गुट) के पार्षद रमेश म्हात्रे को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके तीन साथियों को भी पकड़ा गया है। वहीं, एक डॉक्टर ने नौकरी से इस्तीफा देकर ठाणे छोड़ दिया। उन्होंने कहा कि यहां डर का माहौल है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *