Parmish Verma Divorce Statement | Punjabi Singer Confirms Separation | ACTPnews

Parmish Verma Divorce Statement | Punjabi Singer Confirms Separation


पंजाबी सिंगर परमीश वर्मा पत्नी गीत ग्रेवाल के साथ, दोनों का अब तलाक हो गया।

पंजाबी सिंगर व एक्टर परमीश वर्मा ने आखिरकार अपनी शादी और तलाक को लेकर चल रही चर्चाओं पर चुप्पी तोड़ दी है। परमीश ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट के जरिए कन्फर्म किया कि वह अपनी पत्नी गीत ग्रेवाल से तलाक ले चुके हैं। एक्स-वाइफ और जिंदगी की महिला का सम्मान करन

.

परमीश की पत्नी गीत ग्रेवाल एक कनाडाई राजनीतिज्ञ और वकील हैं। उन्होंने कनाडा में चुनाव भी लड़ा था। दोनों 21 अक्टूबर 2021 को कनाडा में शादी की थी। जिसके बाद उन्होंने भारत में भी एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी रखी थी। उनकी एक बेटी भी है। लेकिन पिछले एक साल से दोनों के अलग होने की खबरे आ रही थी।

जनवरी 2026 में दोनों के अलग होने का कथित दस्तावेज सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। उस समय परमीश और गीत ने इस मामले पर कोई सार्वजनिक बयान नहीं दिया था। अब परमीश के बयान के बाद तलाक की पुष्टि हो गई है।

परमीश वर्मा ने ये पोस्ट शेयर की..

पंजाबी सिंगर ने पोस्ट में ये बातें लिखी.

  • पंजाबी सिंगर परमीश वर्मा ने इंस्टाग्राप पर लिखा- एक पुरुष होना आपको एक सुविधाजनक मनोवैज्ञानिक बलि का बकरा बना देता है; जेंडर को दोष दो, कहानी को सरल बनाओ और भीड़ को नैतिक रूप से श्रेष्ठ महसूस करने का मौका मिल जाता है। मैं इसकी मनोविज्ञान को समझता हूं और बिना किसी नाराजगी के इस बोझ को स्वीकार करता हूं।
  • परमीश वर्मा ने आगे लिखा- जब मैं डूब रहा था, तब मुझे बचाने कोई नहीं आया। मैंने अपने किए के परिणामों का खुद सामना किया, अपना दर्द खुद सहा और फिर से खड़ा होना सीखा। यह भी एक पुरुष होने का हिस्सा है। इसी तरह, अपनी पूर्व पत्नी का सम्मान करना, आज मेरी जिंदगी में मौजूद महिला का सम्मान करना और कड़वाहट को मर्दानगी समझने की गलती न करना भी जरूरी है।
  • परमीश वर्मा ने लिखा- जो मर्दानगी नहीं है, वह है कमजोरी को सद्गुण के रूप में दिखाना, भीड़ में किसी कायर की तरह शामिल होना, ध्यान और पैसे के लिए किसी एजेंडे को बढ़ावा देना और कायरता को नैतिकता कहना।मैं जानता हूं कि मैं क्या हूं। मैं भीड़ के साथ चलने के लिए मिलने वाली तालियों के बजाय सीधा खड़े रहने के लिए नफरत झेलना पसंद करूंगा। मुझे उस आदमी पर गर्व है, जो मैं बन चुका हूं।

ट्रोलिंग के बीच परमीश ने दिया जवाब

तलाक के बाद परमीश वर्मा की निजी जिंदगी भी चर्चा में है। पिछले कुछ समय से उनका नाम एक्ट्रेस और मॉडल हरमन बराड़ के साथ जोड़ा जा रहा है। दोनों के वीडियो और सोशल मीडिया पोस्ट वायरल होने के बाद फैंस उनके रिश्ते को लेकर सवाल कर रहे हैं। हरमन के बर्थडे पर परमीश की ‘Happy Birthday Love’ पोस्ट के बाद ये चर्चाएं और बढ़ गईं।

ट्रोलिंग के बीच परमीश ने कहा कि रिश्ता टूटने पर पुरुष को आसानी से विलेन बना दिया जाता है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि असली मर्दानगी अपनी पूर्व पत्नी और आज जिंदगी में मौजूद महिला, दोनों का सम्मान करने में है। उन्होंने कहा कि मुश्किल दौर उन्होंने खुद झेला और अपने फैसलों की जिम्मेदारी भी ली।

हरमन से रिश्ते पर सस्पेंस

परमीश ने अपनी पोस्ट में जिंदगी में मौजूद महिला का नाम नहीं बताया। हालांकि, सोशल मीडिया यूजर्स इसे हरमन बराड़ से जोड़ रहे हैं। दोनों के रिश्ते की चर्चा लगातार हो रही है, लेकिन परमीश और हरमन ने आधिकारिक तौर पर डेटिंग की पुष्टि नहीं की है।

इसलिए फिलहाल इसे सिर्फ कयास माना जा रहा है। यानी परमीश वर्मा ने तलाक की पुष्टि कर दी है और अपनी जिंदगी में किसी महिला के होने की बात भी कही है, लेकिन उन्होंने उस महिला का नाम नहीं बताया।

************

ये खबर भी पढ़ें:

बादशाह का दूसरी पत्नी से तलाक: चंडीगढ़ की पंजाबी मॉडल से 5 महीने पहले की थी शादी; रैपर भी PEC में पढ़ाई कर चुके

रैपर बादशाह और पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी ने शादी के 5 महीने बाद ही एक-दूसरे से अलग होने का ऐलान कर दिया है। दोनों ने सोमवार रात अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक जैसी पोस्ट शेयर कर तलाक की बात कही। जिसमें दोनों ने लिखा- यह फैसला दोनों की आपसी सहमति से लिया गया है। उन्होंने फैंस और मीडिया से इस समय में उनकी प्राइवेसी का सम्मान करने और किसी भी तरह का अंदाजा न लगाने का अनुरोध किया है। (पढ़ें पूरी खबर)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *