इंडोनेशिया में 240 लोगों को ले जा रहा समुद्री जहाज लापता, सर्च ऑपरेशन जारी | ACTPnews

इंडोनेशिया में 240 लोगों को ले जा रहा समुद्री जहाज लापता, सर्च ऑपरेशन जारी


जकार्ता: इस वक्त की बड़ी खबर इंडोनेशिया से सामने आ रही है। यहां के बोर्नियो द्वीप के पास एक जहाज लापता होने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक जहाज पर 240 लोग सवार थे और ये सभी लोग दक्षिण कालीमंतन जा रहे थे। वहीं जावा सागर में जहाज अचानक संपर्क से बाहर हो गया है। फिलहाल जहाज की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। 

दक्षिण कालीमंतन जाते समय टूटा संपर्क

अधिकारियों ने बताया कि रविवार को इंडोनेशियाई बचाव दल ने एक सर्च ऑपरेशन शुरू किया। यह ऑपरेशन तब शुरू किया गया, जब 240 लोगों को ले जा रहा एक यात्री जहाज पूर्वी जावा से बोर्नियो द्वीप पर दक्षिण कालीमंतन जाते समय जावा सागर में संपर्क से बाहर हो गया। दक्षिण कालीमंतन प्रांत की राजधानी बंजारमासिन में सर्च एंड रेस्क्यू ऑफिस ने बताया कि उन्हें खबर मिली थी कि ‘वर्को ट्रांसपोर्ट 8’ जहाज का कम्युनिकेशन सिस्टम खराब हो गया था। यह जहाज पूर्वी जावा प्रांत के सुरबाया (जो इंडोनेशिया का दूसरा सबसे बड़ा शहर है) से बंजारमासिन शहर जा रहा था। 

सर्च एंड रेस्क्यू ऑफिस के प्रमुख आई पुतु सुदायाना ने एक वीडियो ब्रीफिंग में कहा, “जहाज के ऑपरेटर ने खराब मौसम का सामना करने की जानकारी मिलने के बाद अधिकारियों को इस घटना की सूचना दी।” शुरुआती जानकारी के मुताबिक, जहाज की आखिरी लोकेशन जावा सागर में थी, जो बंजारमासिन के एक पियर (घाट) से लगभग 148 किलोमीटर दूर थी। फिलहाल अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

सर्च ऑपरेशन जारी

जहाज के ऑपरेटर, PT Virgo Yoel Rihi ने संपर्क टूटने की जानकारी दी और बताया कि जहाज शनिवार को स्थानीय समयानुसार सुबह 10:13 बजे सुराबाया से रवाना हुआ था। इसके जवाब में, बंजारमासिन के बसिरिह सर्च एंड रेस्क्यू पियर पर एक बचाव दल भेजा गया और एक बचाव जहाज को ‘Virgo Transport 8’ की आखिरी ज्ञात संभावित जगह की ओर रवाना किया गया।

खोज अभियान का समन्वय कर रहे सुदायाना ने कहा कि अधिकारी सभी उपलब्ध कर्मचारियों और संसाधनों को जुटा रहे हैं क्योंकि जहाज में बड़ी संख्या में यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे। उन्होंने कहा कि एजेंसी खोज अभियान में समुद्री अधिकारियों और अन्य संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय कर रही है, साथ ही इलाके में मौसम की स्थिति पर भी बारीकी से नजर रख रही है। (इनपुट- एपी)

यह भी पढ़ें-

BRICS डिक्लेरेशन भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत, अमेरिकी विश्लेषक कुगैलमैन का बड़ा बयान

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports