Jemima Goldsmith Marries Cameron OReilly | ACTPnews

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और उनकी पूर्व पत्नी जेमिमा गोल्डस्मिथ। (फाइल फोटो)  - Dainik Bhaskar


42 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और उनकी पूर्व पत्नी जेमिमा गोल्डस्मिथ। (फाइल फोटो)

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और क्रिकेटर इमरान खान की पूर्व पत्नी जेमिमा गोल्डस्मिथ ने 52 साल की उम्र में दूसरी शादी कर ली है।

जेमिमा ने 62 साल के आयरिश-ऑस्ट्रेलियाई करोड़पति कैमरन ओ’राइली से शादी की है। दोनों की शादी इमरान खान से तलाक के 22 साल बाद हुई है। इमरान और जेमिमा का तलाक 2004 में हुआ था।

हालांकि, जेमिमा और कैमरन ने खुद अपनी शादी की जानकारी सार्वजनिक नहीं की। जेमिमा की भाभी जेमिमा जोन्स ने इसकी जानकारी दी। जोन्स, जेमिमा के भाई बेन गोल्डस्मिथ की पत्नी हैं। उन्होंने 13 सितंबर को इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की।

जेमिमा जोन्स ने अपने पति बेन गोल्डस्मिथ के साथ इंस्टाग्राम पर यह फोटो शेयर कर लिखा, "जेमिमा और कैमरन की शादी का जश्न अपने पसंदीदा साथी के साथ मना रही हूं। कितना खुशी का दिन है!"

जेमिमा जोन्स ने अपने पति बेन गोल्डस्मिथ के साथ इंस्टाग्राम पर यह फोटो शेयर कर लिखा, “जेमिमा और कैमरन की शादी का जश्न अपने पसंदीदा साथी के साथ मना रही हूं। कितना खुशी का दिन है!”

जेमिमा ने 1995 में इमरान खान से की थी शादी

जेमिमा ने पहली शादी इमरान खान से 1995 में की थी। उस समय जेमिमा की उम्र सिर्फ 21 साल थी, जबकि इमरान खान 42 साल के थे। इमरान तब क्रिकेट की दुनिया में बड़ा नाम थे और राजनीति में कदम रखने की तैयारी कर रहे थे।

दोनों की उम्र में 21 साल का अंतर था। इसके अलावा दोनों की संस्कृति भी अलग थी। इसी वजह से जेमिमा के माता-पिता इस रिश्ते को लेकर शुरुआत में चिंतित थे। शादी के बाद दोनों के दो बेटे हुए, सुलेमान ईसा और कासिम।

जेमिमा और इमरान का जून 2004 में तलाक हो गया। तलाक के बाद जेमिमा अपने दोनों बच्चों के साथ लंदन लौट गईं। वहां उन्होंने डॉक्यूमेंट्री फिल्ममेकर और स्क्रीनराइटर के तौर पर काम शुरू किया।

निजी समारोह में हुई शादी

डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, जेमिमा और कैमरन ने एक निजी समारोह में शादी की। शादी बेहद गुपचुप तरीके से हुई और इससे पहले मीडिया को इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई थी।

रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों की मुलाकात एक फिल्म और डॉक्यूमेंट्री पर काम करने के दौरान हुई थी। कैमरन इस प्रोजेक्ट के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर थे। पहले दोनों में दोस्ती हुई और बाद में यह रिश्ता आगे बढ़ गया। दोनों एक साल से ज्यादा समय से चुपचाप डेट कर रहे थे। इसके बाद उन्होंने शादी कर ली।

कैमरन ने ऑक्सफोर्ट यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की

कैमरन ओ’राइली दिवंगत आयरिश मीडिया कारोबारी सर एंथनी ओ’राइली के बेटे हैं। उन्होंने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की। कैमरन ऑस्ट्रेलिया की बड़ी मीडिया कंपनियों में शामिल APN न्यूज एंड मीडिया के CEO भी रह चुके हैं।

यह कंपनी अब ARN मीडिया के नाम से जानी जाती है। इसके बाद उन्होंने ‘बेयार्ड कैपिटल’ नाम की प्राइवेट इक्विटी कंपनी शुरू की। कैमरन की पहली शादी से चार बच्चे हैं।

कैमरन ओ'राइली की फाइल फोटो।

कैमरन ओ’राइली की फाइल फोटो।

अरबपति परिवार से हैं जेमिमा

जेमिमा गोल्डस्मिथ दिवंगत अरबपति कारोबारी सर जेम्स गोल्डस्मिथ और लेडी एनाबेल गोल्डस्मिथ की बेटी हैं। उनकी मां लंदन की मशहूर सोशलाइट थीं। लेडी एनाबेल का करीब एक साल पहले निधन हुआ था, जबकि जेमिमा के पिता सर जेम्स की मौत 1997 में हुई थी।

जेमिमा लंबे समय से राजनीति, मीडिया और सामाजिक काम से जुड़ी रही हैं। पहली शादी और तलाक के बाद से उन्होंने अपनी निजी जिंदगी को काफी हद तक मीडिया से दूर रखा है। दूसरी शादी के बारे में उन्होंने अब तक खुद सार्वजनिक रूप से कोई बयान नहीं दिया है।

———————-

यह खबर भी पढ़ें…

पाकिस्तान ने मसूद अजहर पर इनाम बढ़ाकर 70 लाख किया

पाकिस्तान ने भारतीय संसद पर हमले के आरोपी जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के प्रमुख मसूद अजहर पर इनाम बढ़ाकर 70 लाख पाकिस्तानी रुपए कर दिया है। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed