- Hindi News
- National
- Karnataka CM Shivakumar Claims Donald Trump Adopting Congress Guarantee Model
2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने सोमवार को कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार की गारंटी योजनाओं से दूसरे देशों ने सीख ली है। उन्होंने दावा किया कि अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प भी इसी मॉडल को अपना रहे हैं।
दरअसल, ट्रम्प ने गुरुवार को कहा था कि अमेरिका में होने वाले नवंबर के मिडटर्म चुनाव में अगर रिपब्लिकन पार्टी प्रतिनिधि सभा और सीनेट, दोनों में बहुमत बरकरार रखती है, तो हर बालिग अमेरिकी को 5000 डॉलर (करीब 4.76 लाख रुपए) दिए जाएंगे।
शिवकुमार ने 14 सितंबर को कांग्रेस कार्यालय में एक कार्यक्रम के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा कि कर्नाटक को देखकर महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान और बिहार में भी ऐसी योजनाएं शुरू हो रही हैं।

शिवकुमार ने LPG की कीमतों पर सवाल उठाए
शिवकुमार ने केंद्र सरकार की उज्ज्वला योजना की आलोचना की और LPG की कीमतें बढ़ने का मुद्दा उठाया।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस जाति या धर्म की परवाह किए बिना लोगों की सेवा करने में विश्वास रखती है।
खबर अपडेट हो रही है…














