फिर लगेगा ठहाकों का तड़का, लौट रहा ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का सीजन 5, तय हो गई प्रीमियर डेट | ACTPnews

फिर लगेगा ठहाकों का तड़का, लौट रहा ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का सीजन 5, तय हो गई प्रीमियर डेट


कॉमेडियन कपिल शर्मा एक बार फिर अपने पॉपुलर कॉमेडी गैंग के साथ दर्शकों को हंसाने के लिए तैयार हैं। ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के पांचवें सीजन की घोषणा कर दी है। लंबे समय से शो की वापसी का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए यह खबर किसी ट्रीट से कम नहीं है। खास बात यह है कि नया सीजन फेस्टिव सीजन की शुरुआत के साथ दर्शकों के बीच दस्तक देने जा रहा है। शो का प्रीमियर 26 सितंबर से होगा और इसके नए एपिसोड हर शनिवार स्ट्रीम किए जाएंगे।

26 सितंबर से शुरू होगा नया सीजन

‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के सीजन 5 का पहला एपिसोड 26 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगा। इसके बाद हर शनिवार रात 8 बजे शो का नया एपिसोड दर्शकों को देखने के लिए मिलेगा। यानी वीकेंड की शाम एक बार फिर कपिल शर्मा और उनकी टीम के साथ कॉमेडी, मस्ती और सेलिब्रिटी गपशप के नाम रहेगी। शो को इस बार भी खास तौर पर फेस्टिव सीजन को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। आने वाले एपिसोड्स में दिवाली और क्रिसमस जैसे त्योहारों का रंग भी देखने को मिलेगा। हालांकि, शो में शामिल होने वाले सेलिब्रिटी गेस्ट्स की पूरी लिस्ट फिलहाल मेकर्स ने सार्वजनिक नहीं की है।

कपिल के साथ फिर नजर आएगी पूरी कॉमेडी गैंग

सीजन 5 में कपिल शर्मा के साथ उनके पुराने और लोकप्रिय साथी एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करते नजर आएंगे। शो में सुनील ग्रोवर, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, अर्चना पूरन सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू की वापसी हो रही है। शो का फॉर्मेट भी पहले की तरह कॉमेडी और सेलिब्रिटी एंटरटेनमेंट का मिश्रण रहेगा। इसमें स्टार्स के साथ मजेदार बातचीत, कॉमेडी स्केच, कलाकारों के बीच नोकझोंक और हल्की-फुल्की रोस्टिंग देखने को मिलेगी। कपिल और उनकी टीम अपने खास अंदाज में मेहमानों से बातचीत करते हुए कई मजेदार किस्से भी सामने ला सकती है।

कपिल बोले- अभी मस्ती बाकी है

नए सीजन को लेकर कपिल शर्मा ने कहा कि हर बार उन्हें लगता है कि उन्होंने काफी मस्ती कर ली है, लेकिन फिर एहसास होता है कि अभी बहुत कुछ बाकी है। उन्होंने नेटफ्लिक्स के जरिए दुनियाभर में शो को मिले प्यार के लिए दर्शकों का शुक्रिया भी अदा किया। कपिल ने कहा कि इस बार टीम आने वाले त्योहारों को पूरे उत्साह के साथ सेलिब्रेट करने वाली है। उन्होंने मजाकिया अंदाज में अर्चना पूरन सिंह को लेकर भी टिप्पणी की और कहा कि बस उनके लिफाफे और गिफ्ट्स से दूर रहना है, बाकी टीम दर्शकों के लिए ‘हंसी का त्योहार’ लेकर आ रही है।

नेटफ्लिक्स ने बताया क्यों खास है शो

नेटफ्लिक्स की सीरीज हेड तान्या बामी ने भी शो की वापसी पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उनके मुताबिक, ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ ने खुद को एक ऐसे फैमिली एंटरटेनर के तौर पर स्थापित किया है, जिसे अलग-अलग उम्र के दर्शक पसंद करते हैं। उन्होंने कहा कि शो की वापसी करीब छह महीने के ब्रेक के बाद हो रही है और इस दौरान दर्शकों के बीच इसके नए सीजन को लेकर उत्सुकता बनी हुई थी। उन्होंने यह भी बताया कि इस सीजन का फोकस ‘हर टाइप का फनी’ पर रहेगा। शो में नए कॉमेडी मोमेंट्स, सरप्राइज और अलग-अलग तरह के मेहमानों के साथ मजेदार बातचीत देखने को मिलेगी।

गेस्ट लिस्ट पर अभी सस्पेंस बरकरार

सीजन 5 में कौन-कौन से सेलिब्रिटीज बतौर गेस्ट नजर आएंगे, इस पर फिलहाल सस्पेंस बना हुआ है। मेकर्स ने अभी गेस्ट लाइन-अप की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। ऐसे में दर्शकों के लिए यह देखना दिलचस्प होगा कि नए सीजन में कपिल शर्मा के शो पर कौन से फिल्मी सितारे, पब्लिक फिगर्स और चर्चित चेहरे पहुंचते हैं। फिलहाल इतना तय है कि 26 सितंबर से ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का पांचवां सीजन शुरू होने जा रहा है। हर शनिवार रात 8 बजे नेटफ्लिक्स पर आने वाला यह शो फेस्टिव सीजन में कॉमेडी और मनोरंजन का नया डोज लेकर आएगा।

ये भी पढ़ें: बहन अर्पिता और अलविरा ने सलमान खान को बताई आरती की विधि, भाई-बहन की क्यूट बॉन्डिंग जीत रही दिल

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed