नितिन नबीन ने PM मोदी को दी जन्मदिन की बधाई, विपक्ष पर कसा तंज, जानें क्या कहा | ACTPnews

नितिन नबीन ने PM मोदी को दी जन्मदिन की बधाई, विपक्ष पर कसा तंज, जानें क्या कहा


भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की बधाई दी। इंदौर में नितिन नबीन ने कहा कि PM मोदी ने भारत की विरासत को आगे बढ़ाते हुए 140 करोड़ लोगों को विकास से जोड़ा है। पीएम मोदी विश्व के सर्वमान्य नेता हैं। इसके साथ ही नितिन नबीन ने विपक्ष पर तंज कसा और कहा, जब विपक्ष राजनीति में लगा हुआ था, तब हमने समाज को एकजुट करने और लोगों को विकास के रास्ते पर आगे ले जाने का काम किया।

नितिन नबीन ने विपक्ष पर बोला हमला


इंदौर में एक कार्यक्रम के दौरान BJP नेता नितिन नवीन ने कहा कि जब भारत BRICS समिट में अपनी छाप छोड़ रहा था, तब विपक्ष सिर्फ़ मेन्यू देख रहा था। जो लोग देश को बांटने वालों के साथ चलते हैं, वे अब देश को एकजुट करने की बात कर रहे हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने गुरुवार को इंदौर में मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी ‘स्वामित्व योजना’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने हितग्राहियों को मुफ्त भूमि स्वामी अभिलेख यानी रजिस्ट्री बांटी। 

शशि थरूर ने दी पीएम मोदी को बधाई

तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस के सांसद शशि थरूर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन पर बधाई दी। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि पीएम मोदी के लिए यह दिन बहुत सुखद हो और आने वाला साल सेहतमंद और खुशियों से भरा रहे। कांग्रेस सांसद थरूर ने कहा,  ‘इस अवसर पर मेरी शुभकामनाएं हैं कि वे हमारे प्यारे देश की निरंतर सेवा करते रहें।

पक्ष विपक्ष के नेताओं ने दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 76 साल के हो गए हैं और उनके जन्मदिन पर सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों तरफ से बधाइयां मिल रही हैं। विपक्षी नेता मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव जैसे विपक्षी नेताओं के साथ ही उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी, प्रह्लाद जोशी, किरन रिजिजू, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन, तमिलनाडु सीएम विजय, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ, अमित शाह और दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने भी शुभकामनाएं दीं। राजनेताओं के साथ ही विदेशों से भी पीएम मोदी के लिए शुभकामना संदेश आते रहे। बॉलीवुड हस्तियों ने भी पीएम को बधाई दी है।

ये भी पढ़ें:

PM मोदी के जन्मदिन पर लगा बधाइयों का तांता, राहुल, अखिलेश और खड़गे ने की उनकी अच्छी सेहत और लंबी उम्र की कामना

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed