अमेरिका के व्योमिंग में 28 साल के पंजाबी सिख ट्रक ड्राइवर पर 17 बार चाकू से हमला किया गया। उनकी गर्दन, सीने, हाथ और पसलियों पर चोट आई है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी पहचान एंड्रयू क्रिस बजडैक के तौर पर की है। उस पर फर्स्ट-डिग्री मर्डर की कोशिश का आरोप लगाया गया है। हमले से कुछ दिन पहले ट्रम्प प्रशासन के डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी (DHS) ने अप्रवासी ट्रक ड्राइवरों पर निशाना साधते हुए ‘मिस्टर सिंह’ लिखा एक विवादित पोस्ट किया था। हालांकि पुलिस ने अभी तक दोनों घटनाओं के बीच कोई संबंध नहीं बताया है। हमले का मकसद भी स्पष्ट नहीं है। बाथरूम में पीछा कर पहुंचा हमलावर NPR के मुताबिक, ड्राइवर ने अपनी पहचान सिर्फ सिंह सरनेम से बताई है। रविवार सुबह वह इंटरस्टेट-80 केबिटर क्रीक रेस्ट एरिया में बाथरूम गए थे। इसी दौरान एक व्यक्ति उनका पीछा करते हुए अंदर पहुंचा और चाकू से हमला कर दिया। सिंह के मुताबिक, हमलावर ने लगातार वार किए। वह किसी तरह बाथरूम से बाहर निकले और मदद के लिए फोन किया। वहां मौजूद एक हिस्पैनिक परिवार ने उनकी आवाज सुनी और मदद के लिए पहुंचा। परिवार ने खून रोकने की कोशिश की और पुलिस को हमलावर के ट्रक की जानकारी दी। इसके बाद व्योमिंग हाईवे पेट्रोल ने रॉलिन्स के पास संदिग्ध ट्रक को रोककर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। यह जगह घटनास्थल से करीब 113 किमी दूर है। भारतीय मूल के सांसद ने घटना पर चिंता जताई अमेरिकी कांग्रेस के भारतीय मूल के सदस्य राजा कृष्णमूर्ति ने हमले पर चिंता जताई। उन्होंने X पर कहा कि व्योमिंग के रेस्ट स्टॉप पर सिख ट्रक ड्राइवर को 17 बार चाकू मारे जाने की घटना परेशान करने वाली है। अमेरिका में करीब 3 साल से ट्रक चला रहे हैं सिंह सिंह अमेरिका में करीब 3 साल से ट्रक चला रहे हैं। उन्होंने NPR से कहा कि इस घटना ने अमेरिका में लंबी दूरी का ट्रक चलाने वाले दूसरे पंजाबी सिख ड्राइवरों की सुरक्षा को लेकर उनकी चिंता बढ़ा दी है। अमेरिका में लंबी दूरी के ट्रक ड्राइवरों को कई घंटे और कभी-कभी कई दिन सड़क पर बिताने पड़ते हैं। हाईवे के रेस्ट एरिया और ट्रक स्टॉप इस दौरान आराम और जरूरी सुविधाओं के लिए इस्तेमाल होते हैं। कई जगहों पर ये पड़ाव काफी सुनसान भी होते हैं। ———————– ये खबर भी पढ़ें…. सऊदी को F-35 फाइटर जेट देगा अमेरिका:ट्रम्प की ₹2.3 लाख करोड़ की डील को मंजूरी; अमेरिकी एजेंसियों को टेक्नोलॉजी चीन के हाथ लगने का डर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सऊदी अरब को 48 F-35 फाइटर जेट बेचने की मंजूरी दे दी है। इन विमानों की कीमत करीब 24 अरब डॉलर यानी ₹2.3 लाख करोड़ है। हालांकि, डील पूरी होने से पहले अमेरिकी कांग्रेस की मंजूरी जरूरी है। पूरी खबर यहां पढ़ें…
Source link
अमेरिका में सिख ट्रक ड्राइवर को 17 बार चाकू मारा:हमले से कुछ दिन पहले ट्रम्प के मंत्रालय ने मिस्टर सिंह वाला पोस्ट किया था | ACTPnews

Previous Post
Next Post
Leave a Reply
Latest News
Search the Archives
Access over the years of investigative journalism and breaking reports
You May Have Missed
-

‘भाई ने कहा था लौटकर खरीदारी करेंगे…’ फिर आई 7 मौतों की खबर, भुवनेश्वर के परिवार में मातम | ACTPnews
-

रिजेक्शन और रिप्लेसमेंट के बाद तारा सुतारिया ने बनाई पहचान:बोलीं- फिल्मों से निकाले जाने पर बहुत तकलीफ होती थी, खुद से सवाल करती थी | ACTPnews
-

100% टैरिफ वाले बिल पर ट्रंप ने किया साइन, जानें अब आगे क्या? भारत-चीन पर कैसे पड़ेगा असर | ACTPnews
-

दिल्ली SIR-केजरीवाल समेत कई नेताओं को चुनाव आयोग का नोटिस:CM रेखा की एज में गड़बड़, केजरीवाल का नाम पुराने SIR से लिंक नहीं | ACTPnews
-








