चुनाव आयोग ने दिल्ली के वोटरों को SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिविजन) प्रक्रिया के तहत जमा किए गए उनके एन्यूमरेशन फॉर्म की जानकारी में गड़बड़ियों के लिए नोटिस भेजा है। इनमें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल समेत कई बड़े नेताओं के नाम शामिल हैं। हालांकि, रेखा गुप्ता की वोटर एंट्री वैलिड कर दी गई है। अब उनका नाम शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र की अंतिम वोटर लिस्ट में शामिल होगा। यह लिस्ट 4 नवंबर को जारी होगी। केजरीवाल को नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र के वोटर रिकॉर्ड को पिछली SIR से लिंक नहीं होने पर नोटिस मिला है। उनकी पत्नी सुनीता, माता-पिता और बेटे को भी नोटिस भेजा गया है। इनके अलावा दिल्ली BJP के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल और BJP नेता सुधांशु मित्तल को भी नोटिस भेजे गए। 33 लाख से ज्यादा वोटर्स के फॉर्म में गड़बड़ियां मिलीं दिल्ली के CEO ऑफिस के मुताबिक, ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में शामिल 33.13 लाख मतदाताओं को एन्यूमरेशन फॉर्म की गड़बड़ियों पर नोटिस भेजे जाएंगे। अब तक 31.63 लाख मतदाताओं को नोटिस मिल चुका है। दिल्ली CEO ऑफिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। रेखा गुप्ता की एंट्री को लॉजिकल डिस्क्रेपेंसी वाली सूची में रखा गया था। अधिकारियों के मुताबिक, मुख्यमंत्री को उम्र से जुड़ी गड़बड़ी के कारण नोटिस मिला था। जांच के बाद उनकी एंट्री वैलिडेट कर दी गई। दिल्ली के हर वोटर को 30 जून से 17 अगस्त तक चले घर-घर सत्यापन अभियान के दौरान भरा हुआ फॉर्म जमा करना था। अधिकारियों ने बताया कि ज्यादातर नोटिस पिछली स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन यानी SIR, जो 2002 में हुई थी, के रिकॉर्ड नहीं मिलने पर भेजे गए हैं। इन नेताओं को भी नोटिस पूर्व दिल्ली BJP अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, राज्यसभा सांसद कपिल सिबल और BJP नेता सुधांशु मित्तल को भी नोटिस भेजा गया है। नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र के वोटर कपिल सिबल को पिछली SIR से रिकॉर्ड लिंक नहीं होने के कारण नोटिस मिला है। पूर्व दिल्ली BJP अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने बताया कि उन्हें नाम से जुड़ी गड़बड़ी के कारण नोटिस मिला है। उन्होंने कहा कि जरूरी दस्तावेजों के जरिए इसे ठीक करा लेंगे। सचदेवा ने बताया कि उनकी पत्नी और भाई का नाम भी नोटिस पाने वालों की सूची में है। उन्होंने कहा कि जरूरी सुधार करा दिए जाएंगे। AAP ने चुनाव आयोग से पूछा- 3 बार के CM का नाम गायब, ये कैसी प्रक्रिया केजरीवाल फरवरी पिछले साल हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में नई दिल्ली सीट से हार गए थे। केजरीवाल और उनके परिवार को नोटिस मिलने पर AAP के नेशनल मीडिया इंचार्ज अनुराग धांडा ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “तीन बार दिल्ली के मुख्यमंत्री रहे अरविंद केजरीवाल जी और उनके परिवार के वोट दिल्ली की वोटर लिस्ट से गायब करने की यह कैसी प्रक्रिया है?” दावे-आपत्तियां जमा करने की लास्ट डे 30 सितंबर तक दिल्ली CEO ऑफिस ने बताया कि SIR के दावे और आपत्तियों के चरण के तहत नोटिस भेजे जा रहे हैं। यह फेज 30 सितंबर तक चलेगा। नोटिस पाने वाले सभी 33 लाख वोटर्स की लिस्ट दिल्ली CEO ऑफिस की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। नोटिस पाने वाले मतदाताओं को 29 अक्टूबर तक जवाब और जरूरी दस्तावेज जमा कराने होंगे।
Source link
दिल्ली SIR-केजरीवाल समेत कई नेताओं को चुनाव आयोग का नोटिस:CM रेखा की एज में गड़बड़, केजरीवाल का नाम पुराने SIR से लिंक नहीं | ACTPnews

Previous Post
Next Post
Leave a Reply
Latest News
Search the Archives
Access over the years of investigative journalism and breaking reports
You May Have Missed
-

विक्की कौशल से लेकर आलिया भट्ट तक, दूसरी बेटी के जन्म पर दीपिका-रणवीर को सेलेब्स ने दी बधाई, लुटाया प्यार | ACTPnews
-

पाकिस्तान के मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट के संस्थापक के लंदन स्थित घर में घुसे 2 नकाबपोश, हत्या की कोशिश का दावा | ACTPnews
-

‘भाई ने कहा था लौटकर खरीदारी करेंगे…’ फिर आई 7 मौतों की खबर, भुवनेश्वर के परिवार में मातम | ACTPnews
-

रिजेक्शन और रिप्लेसमेंट के बाद तारा सुतारिया ने बनाई पहचान:बोलीं- फिल्मों से निकाले जाने पर बहुत तकलीफ होती थी, खुद से सवाल करती थी | ACTPnews
-

100% टैरिफ वाले बिल पर ट्रंप ने किया साइन, जानें अब आगे क्या? भारत-चीन पर कैसे पड़ेगा असर | ACTPnews







