हैदराबाद के हाफिजपेट रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार रात एक होमगार्ड ने महिला को पीटा और उसके बाल पकड़कर जमीन पर घसीटा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। साइबराबाद पुलिस कमिश्नर एम. रमेश ने शनिवार को बताया कि आरोपी होमगार्ड को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे ड्यूटी से भी हटा दिया गया है। उसके खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, होमगार्ड की ड्यूटी रेलवे स्टेशन पर लगी थी। शुरुआती जांच में पता चला कि महिला कचरा बीनने का काम करती है। दोनों के बीच बहस हुई थी और महिला ने होमगार्ड को गाली दी थी। घटना की 4 तस्वीरें… होमगार्ड के खिलाफ थाने में केस दर्ज पुलिस कमिश्नर के मुताबिक, आरोपी होमगार्ड को न्यायिक हिरासत में भेजने के लिए कोर्ट में पेश किया जा रहा है। उसके खिलाफ मियापुर थाने में केस दर्ज किया गया है। साउथ सेंट्रल रेलवे ने X पर बताया कि घटना की जांच के बाद आरोपी की पहचान तेलंगाना स्टेट पुलिस के होमगार्ड के रूप में हुई। रेलवे ने उसे आगे की विभागीय कार्रवाई के लिए तेलंगाना स्टेट पुलिस के पास भेज दिया है। पुलिस ने कहा कि वह ऐसी घटनाओं को गंभीरता से लेती है। पुलिस के मुताबिक, हर नागरिक के साथ सम्मान और गरिमा से पेश आना और अनुशासन बनाए रखना उसकी जिम्मेदारी है। —————— ये खबर भी पढ़ें… बेंगलुरु-लव मैरिज से नाराज परिवार ने लड़की को किडनैप कराया:कार से भागते समय 6 लोगों को मारी टक्कर, 4 लोग राजस्थान से आए थे परिवार की मर्जी के खिलाफ 8-9 महीने पहले लव मैरिज करने वाली 21 साल की लड़की को उसके परिवार ने बेंगलुरु के अग्रहारा दसराहल्ली से किडनैप करा लिया। इसके फुटेज और वीडियो आज सामने आए। पूरी खबर पढ़ें…
Source link
होमगार्ड ने महिला को बाल पकड़कर जमीन पर घसीटा:गिरफ्तार; ड्यूटी से हटाया, दोनों के बीच बहस हुई थी, हैदराबाद का मामला | ACTPnews

Previous Post
Next Post
Leave a Reply
Latest News
Search the Archives
Access over the years of investigative journalism and breaking reports
You May Have Missed
-
-

दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह के घर फिर गूंजी किलकारी, किया दूसरी बेटी का स्वागत, दुआ बनीं बड़ी बहन | ACTPnews
-

रूस से तेल खरीदने वालों पर लगेगा 100 प्रतिशत टैरिफ? प्रतिबंध वाले बिल पर साइन कर सकते हैं डोनाल्ड ट्रंप, व्हाइट हाउस के अधिकारी ने बताया | ACTPnews
-
-

माही विज भूलीं मैरी कॉम का नाम, ‘योगदान’ को लेकर हुई गहमा-गहमी, उदिति बोलीं- ‘लीजेंड हैं तो क्या सिर पे उठा लें?’ | ACTPnews









