FIR फेम एक्टर ईश्वर ठाकुर जिंदगी के लिए ICU में लड़ रहे जंग, घर बेचने को मजबूर हुआ परिवार, बहन ने मांगी मदद | ACTPnews

FIR फेम एक्टर ईश्वर ठाकुर जिंदगी के लिए ICU में लड़ रहे जंग, घर बेचने को मजबूर हुआ परिवार, बहन ने मांगी मदद


‘भाभीजी घर पर हैं!’ और ‘FIR’ जैसे मशहूर कॉमेडी शोज में अपनी जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों को हंसाने वाले एक्टर ईश्वर ठाकुर इन दिनों बड़ी मुश्किल में हैं। 54 साल के ईश्वर ठाकुर को अस्पताल में भर्ती कराया गयाहै। अभिनेता को किडनी की बीमारी के कारण ठाणे के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है । अभिनेता की हालत इतनी गंभीर है कि उन्हें उन्हें ICU में रखा गया है। ईश्वर ठाकुर लंबे समय से किडनी से संबंधित बीमारी से जूझ रहे हैं, जिसके चलते उन्हें 9वीं बार अस्पताल में भर्ती कराया गया है, ऐसे में परिवार के लिए उनके इलाज का खर्च उठाना बड़ी चुनौती बन चुका है।

जिंदगी के लिए आईसीयू में जंग लड़ रहे ईश्वर ठाकुर

दर्शकों को कई सालों से हंसाते आ रहे ईश्वर ठाकुर लंबे समय से किडनी की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं। उनकी बहन जयश्री ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी दी और बताया कि साल 2020 में सेहत को लेकर ईश्वर को परेशानी शुरू हुई थी। ईश्वर डायबिटीज से भी जूझ रहे थे। उनके पैर में एक घाव हुआ था, जो डायबिटीज के चलते ठीक नहीं हुआ और धीरे-धीरे ये संक्रमण गंभीर होता गया और उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। इसके बाद शरीर के अन्य अंगों से जुड़ी समस्याएं भी सामने आती गईं। ईश्वर को किडनी की भी समस्या है और अब उनका लिवर भी ठीक से काम नहीं कर रहा है।

ईश्वर ठाकुर ने लगाई मदद की गुहार

ईश्वर ठाकुर की बहन जयश्री ने HT सिटी के साथ बातचीत में ईश्वर ठाकुर के स्वास्थ्य के बारे में बात की। उन्होंने कहा- ‘ईश्वर मेरे बड़े भाई हैं। ये सब 2020 में कोविड में लगे लॉकडाउन से तीन महीने पहले पैर में लगी चोट से शुरू हुआ। उन्हें डायबिटीज है, जिसके चलते उनके पैर का घाव ठीक ही नहीं हुआ। धीरे-धीरे इन्फेक्शन पूरे शरीर में फैल गया। दो दिन पहले उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई, जिसके चलते हम उन्हें अस्पताल लेकर आए। जब से हम उन्हें अस्पताल लाए हैं, वह कोई रिस्पॉन्स नहीं दे रहे हैं। उनके इलाज पर हम सारी जमा-पूंजी खर्च कर चुके हैं, घर बेच चुके हैं। अब हमारे पास और कुछ नहीं बचा है। इसलिए हमें मदद की जरूरत है।’

‘एफआईआर’ और ‘भाभीजी घर पर हैं’ के मेकर्स ने की मदद

जयश्री ने बताया कि इस मुश्किल समय में मनोरंजन जगत के कई सितारे उनकी मदद के लिए आगे आए। उन्होंने बताया कि ‘FIR’ और ‘भाभीजी घर पर हैं!’ के मेकर्स ने इस मुश्किल समय में ईश्वर और उनके परिवार की मदद की। कई को-स्टार्स ने भी मदद की। कविता कौशक ने भी मदद की अपील की थी, जिसके चलते कुछ समय तक परिवार ईश्वर के इलाज का खर्च उठा सका। लेकिन, अब वह इसमें पूरी तरह असमर्थ हो चुके हैं। जयश्री ने बताया कि तबीयत खराब होने के बाद भी ईश्वर अक्सर अपने इलाज और दवाइयों के इंतजाम के लिए तरीके खोजते रहते थे। उन्होंने शादी भी नहीं की। परिवार की देखभाल के लिए ईश्वर ने शादी नहीं करने का फैसला लिया था।

ये भी पढ़ेंः पांच कीमोथेरेपी के बाद ‘बिग बॉस’ फेम रेनू सुधी की बिगड़ी हालत, न खा पा रहीं, न खड़ी हो पा रहीं, ICU में कराया गया भर्ती

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *