यूपी-बिहार-ओडिशा समेत कई राज्यों में शनिवार को आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश की चेतावनी, समुद्री तटों पर न जाने की सलाह | ACTPnews

यूपी-बिहार-ओडिशा समेत कई राज्यों में शनिवार को आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश की चेतावनी, समुद्री तटों पर न जाने की सलाह


नई दिल्लीः भले ही दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी शुरू हो गई है, लेकिन देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का दौर जारी है। पिछले 48 घंटों के दौरान पूर्वी यूपी, बिहार, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, विदर्भ, मध्य प्रदेश और तेलंगाना जैसे राज्यों में सबसे ज़्यादा बारिश हुई है। इन राज्यों में अगले 2-3 दिनों के दौरान भारी बारिश से राहत मिलने की उम्मीद नजर नहीं आ रही है।

अगले 24 घंटे के दौरान यहां पर होगी भारी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और सिक्किम में 25-26 सितंबर के दौरान काफी बड़े इलाके में बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 40-50 किमी की रफ्तार से हवा चल सकती है। 26-27 सितंबर के दौरान, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी झमाझम बारिश हो सकती है। उत्तराखंड में 27-28 सितंबर को भारी बारिश के आसार हैं। 

मौसम विभाग की तरफ से जारी पूर्वानुमान के अनुसार, पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ में 25-27 सितंबर के दौरान कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना है। छत्तीसगढ़ में 26 सितंबर को तेज हवाओं के बारिश हो सकती है। इस दौरान 40 किमी की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। कुछ जगहों पर 50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। 

पूर्वोत्तर के राज्यों में भी भारी बरसात के आसार

इसके अलावा 25-26 सितंबर के दौरान असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कहीं-कहीं आंधी-तूफान और बिजली कड़कने की संभावना है। 26 सितंबर को केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और यनम में भारी बारिश हो सकती है।

IMD के अनुसार, 26 सितंबर को मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में आंधी-तूफान, बिजली गिरने और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है, जिनकी गति 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।  केरल, माहे और लक्षद्वीप में 27-30 सितंबर के दौरान बारिश होने की संभावना है, जबकि तटीय कर्नाटक में 26-29 सितंबर के दौरान बारिश हो सकती है। 

समुद्री तटों पर न जाने की सलाह

ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तटों पर समुद्र में हलचल रहेगी। बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों और दक्षिण ओडिशा-उत्तरी आंध्र प्रदेश, यनम के तटों के पास 45-55 किमी/घंटा की रफ़्तार से तेज़ हवाएं चलने (जिनकी गति 65 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है) की संभावना है। मछुआरों को सलाह दी गई है कि जब तक हालात बेहतर न हो जाएं, तब तक वे बंगाल की खाड़ी के प्रभावित हिस्सों और आंध्र प्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटों के पास न जाएं।

ये भी पढ़ेंः सिक्किम में लैंडस्लाइड से भारी नुकसान, कई घर तबाह, पहाड़ी से गांव की तरफ बहता दिखा मलबा; VIDEO आया सामने

 

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *