बेंगलुरु के सम्पिगेहल्ली इलाके में खाली प्लॉट की सफाई के दौरान 28 साल की महिला का सड़ा हुआ शव मिला। पुलिस के मुताबिक, महिला के पति सागर चंद्र रावत ने 11 अगस्त को झगड़े के बाद पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। उसने तीन दिन तक शव को घर में ही रखा था। फिर चादर में लपेटकर बेड के साथ पास के प्लॉट में फेंक दिया। बेंगलुरु नगर निकाय की ओर से 2 सितंबर को खाली प्लॉट साफ करने का अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान सफाईकर्मियों को अनसूया बेहरा का शव मिला। लेकिन मामले की जानकारी मीडिया में आज आई है। जानकारी के मुताबिक, शव सड़ चुका था। आवारा कुत्तों ने शव के कुछ हिस्से खा लिए थे। शव की हालत खराब होने के कारण कपड़ों के टैग से महिला की पहचान हुई। पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है। कपड़ों के टैग से कैसे हुई पहचान पुलिस ने टैग से कपड़ों की खरीदारी का पता लगाया। खरीदारी एक मॉल से हुई थी। वहां से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने महिला की पहचान अनसूया बेहरा के रूप में की। होटल में काम करता था आरोपी अनसूया और रावत के बीच रिश्ते के बाद शादी हुई थी। दोनों कुछ महीने पहले ही बेंगलुरु आए थे। रावत एक होटल में काम करता था। अनसूया कपड़ों की दुकान में नौकरी करती थी। पुलिस के मुताबिक, दोनों के बीच पैसों को लेकर अक्सर झगड़ा होता था। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि पत्नी की हत्या के बाद भी रावत होटल में रोज की तरह काम पर जा रहा था। होटल में पूछताछ के दौरान पुलिस को दंपती के लगातार विवादों की जानकारी मिली। पूछताछ में कबूलनामे का दावा पुलिस रावत को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए थाने लाई। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान उसने हत्या की बात कबूल की। संपिगेहल्लि पुलिस ने शव मिलने के एक हफ्ते के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। खाली प्लॉट की सफाई नगर निकाय की ओर से जारी निर्देशों के बाद शुरू हुई थी। इसी दौरान मजदूरों को महिला का शव मिला। ———————————- ये खबर भी पढ़ें… दिल्ली गैंगरेप के अन्य 2 आरोपी भी अरेस्ट:एक पहले पकड़ाया था; पुलिस ने 300 CCTV खंगाले, घटनास्थल भी गए; आपत्तिजनक चीजें बरामद दिल्ली के आस्था कुंज पार्क में नाबालिग से गैंगरेप के मामले में पुलिस ने गुरुवार को दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पार्क और आसपास के 300 से ज्यादा CCTV कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान की। पीड़िता ने पुलिस और FSL टीम को घटना वाली जगहें दिखाईं, जहां से कुछ आपत्तिजनक सामान बरामद किया गया। पूरी खबर पढ़ें…
Source link
बेंगलुरु-खाली प्लॉट की सफाई के दौरान मिला महिला का शव:पति ने हत्या कर 3 दिन शव को घर में रखा; कपड़ों के टैग से हुई पहचान | ACTPnews

Previous Post
Next Post
Leave a Reply
Latest News
Search the Archives
Access over the years of investigative journalism and breaking reports
You May Have Missed
-

ममता कुलकर्णी फिर हो गईं मॉडर्न, जंपसूट पहन ‘करण अर्जुन’ के गाने पर जमकर किया डांस, खूब कटीं रील्स | ACTPnews
-

बांग्लादेश में एक और हिंदू निरंजन चंद्र सूत्रधार की हत्या, ड्रम में तैरती मिली लाश, जानें क्या पता चला? | ACTPnews
-
-

‘रामायण’ के मेकर्स का डबल धमाका, जारी किए फिल्म के दो नए पोस्टर, रावण का लुक देख चहक उठे फैंस | ACTPnews
-









