India Vs Pakistan Asian Games 2026 Final Chances | ACTPnews

मैच रद्द होने के बाद आपस में हाथ मिलाते भारत और अफगानिस्तान के खिलाड़ी। (फोटो ACB) - Dainik Bhaskar


निशिन3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

मैच रद्द होने के बाद आपस में हाथ मिलाते भारत और अफगानिस्तान के खिलाड़ी। (फोटो ACB)

एशियन गेम्स के मेंस क्रिकेट फाइनल में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला हो सकता है। दोनों टीमें सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। हालांकि, सेमीफाइनल में भारत और पाकिस्तान आमने-सामने नहीं होंगे। सोमवार को भारत-अफगानिस्तान और पाकिस्तान-हॉन्ग कॉन्ग के बीच क्वार्टर फाइनल खेले जाने थे। लेकिन, बारिश के कारण दोनों मैच रद्द हो गए। इसके बाद बेहतर रैंकिंग के आधार पर भारत और पाकिस्तान को सेमीफाइनल में जगह मिली।

फाइनल के लिए दोनों का जीतना जरूरी

भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल तभी होगा, जब दोनों टीमें अपने-अपने सेमीफाइनल मैच जीतेंगी। सेमीफाइनल में भारत का सामना श्रीलंका और नेपाल के बीच होने वाले क्वार्टर फाइनल के विजेता से होगा।

वहीं, पाकिस्तान की टीम बांग्लादेश और मलेशिया के बीच होने वाले मैच के विजेता से भिड़ेगी। यानी फाइनल में भारत-पाकिस्तान का मुकाबला देखने के लिए दोनों टीमों को सेमीफाइनल जीतना होगा।

एशियाड में अब तक नहीं भिड़े भारत-पाकिस्तान

एशियन गेम्स में भारत और पाकिस्तान की मेंस क्रिकेट टीमों में अब तक कोई मैच नहीं हुआ है। भारत 2022 से और पाकिस्तान 2010 से इस टूर्नामेंट में हिस्सा रहे रहा है।

भारतीय टीम ने 2022 के एशियन गेम्स में भी गोल्ड मेडल जीता था। तब अफगानिस्तान के खिलाफ फाइनल मैच रद्द हुआ था और भारत चैंपियन बना था।

कैसे खराब हुए भारत-पाकिस्तान क्रिकेट संबंध? 26 नवंबर 2008 को 10 आतंकवादियों ने मुंबई के ताज होटल, ओबेरॉय ट्राइडेंट और नरीमन पॉइंट जैसे कई इलाकों में फायरिंग की थी। इससे 166 लोग मारे गए थे। इस घटना के बाद भारत ने पाकिस्तान के साथ क्रिकेट संबंध खत्म कर दिए।

दोनों देशों ने बाइलेट्रल क्रिकेट सीरीज खेलना बंद कर दिया। इसके बाद से भारत और पाकिस्तान की टीमें ICC और ACC के टूर्नामेंट्स में ही एक-दूसरे के खिलाफ खेलती हैं।

भारत-पाकिस्तान क्रिकेट की टाइमलाइन

  • 2008 : आखिरी बार पाकिस्तान दौरे पर गई थी टीम इंडिया। 3 टेस्ट मैचों की उस सीरीज को भारतीय टीम ने 1-0 से जीता था। इस सीरीज के 2 मैच ड्रॉ रहे थे।
  • 2013 : पाकिस्तान बाइलैटरल सीरीज खेलने के लिए भारत आया था। तब 3 वनडे और 2 टी-20 मैच की सीरीज खेली गई थी। वनडे सीरीज को पाकिस्तान ने 2-1 से जीता था, जबकि टी-20 सीरीज ड्रॉ रही।
  • 2023 : पाकिस्तान की टीम आखिरी बार भारत आई थी। टीम ने बाबर आजम की कप्तानी में 2023 वनडे वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया था। टीम 9 में से 4 मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल के 5वें स्थान पर रही थी।

आखिरी बार वर्ल्ड कप में हुआ था सामना

भारत और पाकिस्तान की टीमें आखिरी बार टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में आसने-सामने थी। उस मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हराया।

कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 175 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम 18 ओवर में 114 रन पर ऑलआउट हो गई।

——————————————-

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…

एशियन गेम्स में भारत के दो और मेडल पक्के

एशियन गेम्स 2026 के 9वें दिन भारत ने दो और मेडल पक्के कर लिए हैं। पिंकी बलहारा ने कुराश की विमेंस 78 किग्रा वेट कैटेगरी के सेमीफाइनल में पहुंचकर मेडल पक्का किया। वहीं लवलीना बोरगोहेन ने बॉक्सिंग की 75 किग्रा वेट कैटेगरी के टॉप-8 में पहुंचकर भारत का एक और मेडल सुनिश्चित किया। पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports