सरकारी पैसे से ट्रंप का पुराना चुनावी विज्ञापन हुआ ऑन एयर, अमेरिका में विवाद शुरू | ACTPnews

सरकारी पैसे से ट्रंप का पुराना चुनावी विज्ञापन हुआ ऑन एयर, अमेरिका में विवाद शुरू


अमेरिका में इन दिनों डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के सकारी विज्ञापनों को लेकर विवाद शुरू हो गया है। बताया जा रहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 2024 के चुनाव अभियान में इस्तेमाल हुआ एक विज्ञापन अब अमेरिकी सरकार के पैसे से टीवी पर दिखाया जा रहा है। इसे लेकर कई सांसदों ने सरकारी पैसे के इस्तेमाल पर सवाल उठाए हैं।

विज्ञापन में ट्रंप का पुराना संदेश

30 सेकंड के इस विज्ञापन में ट्रंप एक गलियारे में चलते हुए नजर आते हैं। पीछे उनकी आवाज सुनाई देती है। वह ‘ग्लोबलिस्ट्स’ और ‘वॉरमॉन्गर्स’ के खिलाफ लड़ाई की बात करते हैं। विज्ञापन के आखिर में लिखा आता है- “Paid for by the US Government”, यानी इस विज्ञापन का खर्च अमेरिकी सरकार ने उठाया है।

3 लाख डॉलर से ज्यादा खर्च

विज्ञापन पर अब तक करीब 3.19 लाख डॉलर खर्च हो चुके हैं। यह जानकारी विज्ञापन खर्च पर नजर रखने वाली कंपनी AdImpact के आंकड़ों से सामने आई है।

ट्रंप के पुराने चुनावी विज्ञापन जैसा ही

यह नया विज्ञापन 2024 में ट्रंप के चुनाव अभियान के दौरान दिखाए गए विज्ञापन से काफी मिलता-जुलता है। उस समय विज्ञापन में लोगों से ट्रंप की ‘अमेरिका के लिए लड़ाई’ में शामिल होने की अपील की गई थी।

यह सिर्फ एक विज्ञापन नहीं है। ट्रंप प्रशासन हाल के दिनों में कई टीवी विज्ञापन चला रहा है।

एक दूसरे विज्ञापन में माउंट रशमोर के रात के समय के वीडियो दिखाए गए हैं। इसमें 4 जुलाई के मौके पर ट्रंप के भाषण के कुछ हिस्से भी शामिल हैं।

एक अन्य विज्ञापन में ट्रंप के बयान के साथ टैक्स में कटौती, अमेरिका में ज्यादा सामान बनाने और पुलिस एवं कानून-व्यवस्था की रक्षा जैसे मुद्दों का जिक्र किया गया है।

व्हाइट हाउस ने कहा- ये चुनावी विज्ञापन नहीं

व्हाइट हाउस ने इन विज्ञापनों का बचाव किया है। उसका कहना है कि ये ‘पब्लिक सर्विस अनाउंसमेंट’ हैं, चुनावी विज्ञापन नहीं। व्हाइट हाउस के मुताबिक, ट्रंप अभी किसी चुनाव में उम्मीदवार नहीं हैं और विज्ञापनों में लोगों से वोट देने या किसी अभियान में शामिल होने के लिए नहीं कहा जा रहा है।

आलोचकों ने उठाए सवाल

विज्ञापनों की आलोचना करने वालों का कहना है कि सरकारी पैसे से राष्ट्रपति और उनके राजनीतिक संदेशों को टीवी पर दिखाना उचित नहीं है।

व्हाइट हाउस ने जवाब में पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू. बुश और जो बाइडन के प्रशासन के विज्ञापनों का उदाहरण दिया है। उसके मुताबिक, पहले भी सरकारों ने टीवी पर नीतियों और सरकारी कार्यक्रमों से जुड़े विज्ञापन चलाए हैं।

(इनपुट- PTI)

ये भी पढ़ें-

हमास कमांडर मुहम्मद गबैन मारा गया, इजरायली सेना का दावा, बंधकों को रखने में था शामिल

अस्पताल के मलबे से निकाले गए थे मुज्तबा खामेनेई, रिपोर्ट का दावा- तीन अस्पतालों पर हुई थी बमबारी

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports