लुधियाना की फैक्ट्री में गैस लीक, 3 मरे:इनमें बाप-बेटा भी; दम घुटने और आंखों में जलन से कई वर्कर बेहोश, भागने का मौका नहीं मिला | ACTPnews

लुधियाना की फैक्ट्री में गैस लीक, 3 मरे:इनमें बाप-बेटा भी; दम घुटने और आंखों में जलन से कई वर्कर बेहोश, भागने का मौका नहीं मिला

लुधियाना में पाना-चाबी बनाने वाली एक फैक्ट्री में रात करीब 2 बजे के वक्त अचानक जहरीली गैस लीक हो गई। हादसे में दम घुटने से बाप-बेटा समेत 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि फैक्ट्री में काम कर रहे कई मजदूर बेहोश हो गए और कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, फैक्ट्री में रोजाना की तरह काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक गैस पाइपलाइन से रिसाव शुरू हो गया। कुछ ही मिनटों में जहरीली गैस फैक्ट्री के अंदर फैल गई। गैस का असर इतना तेज था कि वहां मौजूद मजदूरों को बाहर निकलने तक का मौका नहीं मिला। दम घुटने और आंखों में तेज जलन के कारण कई मजदूर फैक्ट्री के अंदर ही जमीन पर गिर पड़े। एसडीएम जसलीन भुल्लर ने 3 लोगों की मौत की पुष्टी की है। मृतकों की पहचान पिता मान सिंह और बेटा अमित और श्री राम (56) के नाम से हुई। मान सिंह और अमित मशीन के नीचे निकलने वाली मिट्टी को भरने के लिए गए थे। इसी दौरान वे हादसे की चपेट में आ गए। अमित शादीशुदा था। उसकी एक साल की बेटी भी है। मृतक की बेटी बोली- पिता को ढूंढते हुए अस्पताल पहुंचे मृतक मान सिंह की बेटी रेनू के अनुसार, फैक्ट्री के अंदर वेस्टेज का एक गटर था, जिसकी सफाई के लिए उसके पिता और भाई जाते थे। घटना वाली रात भी दोनों काम पर गए थे। जैसे ही उन्होंने गटर का ढक्कन खोला, उसमें से जहरीली गैस निकली और वे उसकी चपेट में आ गए। रेनू ने बताया कि उसके पिता मान सिंह (46) और भाई अमित (28) रात को काम पर गए थे। आमतौर पर दोनों रात 2 से 3 बजे के बीच घर लौट आते थे, लेकिन उस रात वे वापस नहीं आए। परिवार ने कई बार फोन किया, मगर किसी ने कॉल नहीं उठाई। सुबह परिवार के लोग उनकी तलाश में फैक्ट्री पहुंचे। वहां ट्रैक्टर खड़ा मिला, लेकिन कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था। बाद में उन्हें बताया गया कि दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जब परिवार अस्पताल पहुंचा तो पता चला कि पिता और भाई की मौत हो चुकी है। रेनू ने बताया कि अमित की शादी तीन साल पहले हुई थी। उसकी पत्नी गृहिणी है और उनकी करीब डेढ़ साल की एक बेटी है। परिवार में चार बहनें और एक छोटा भाई है। परिवार मूल रूप से हरियाणा के फतेहाबाद का रहने वाला है और वर्तमान में ग्यासपुरा में रहता है। रेनू ने कहा कि हादसे के बाद फैक्ट्री प्रबंधन की ओर से परिवार को कोई सूचना नहीं दी गई। उन्हें खुद तलाश करते हुए अस्पताल तक पहुंचना पड़ा। उसने बताया कि उन्हें जानकारी मिली है कि इस हादसे में कुल तीन लोगों की मौत हुई है। रेनू ने कहा कि उसके पिता और भाई का मुख्य काम कुछ और था, लेकिन रात के समय उनसे मलबा उठवाने का काम भी कराया जाता था। परिवार में उसकी मां, भाभी और अमित की छोटी बेटी है। उसका कहना है कि हादसे के बाद अभी तक फैक्ट्री मालिक भी परिवार से मिलने नहीं पहुंचे हैं। एसडीएम बोलीं- पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड जांच करेगा एसडीएम जसलीन कौर भुल्लर ने कहा कि उन्हें सूचना मिली थी कि यहां पर कुछ लोगों की मौत हो गई है। यह फैक्ट्री दीप टूल्स आरके रोड पर स्थित है। रात को दो बजे यह हादसा हुआ। इसमें तीन लोगों की मौत हुई है और दो लोगों की हातल गंभीर है। ये सभी ओसवाल अस्पताल में भर्ती हैं। अभी यह पता नहीं चला कि गैस कौन सी है। देखने में यह जरूर लग रहा है कि फैक्ट्री के अंदर एक टैंक है। जहां पर कुछ केमिकल या अन्य चीजें स्टोर की गई हैं। पंजाब पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड व नगर निगम की टीमें बुलाई हैं। वो आकर जांच करेंगी। लेट सूचना आई थी। फैक्ट्री गैस लीक से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports